रसड़ा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव

रसड़ा (बलिया)| बलिया मऊ रेल प्रखण्ड पर रसड़ा क्षेत्र के महतवार गांव के समीप रेलवे लाइन पर रविवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवती का शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

इन्हें भी पढ़ें –

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी. गांव वालों की माने तो वह लड़की तीन बजे भोर में गांव में टहलते हुए देखी गयी थी. लड़की देखने में सुन्दर है. उसने कपड़े भी अच्छे पहन रखी है. रसूलपुर के चौकीदार जीउत पाण्डेय ने यह सूचना पुलिस को दी. पुलिस तथा ग्रमीणों द्वारा उस लड़की की शिनाख्त नहीं की जा सकी.