सिकन्दरपुर (बलिया)। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के माल्दह चट्टी पर बुधवार की शाम स्वर्ण व्यवसायी को चकमा देकर स्वर्ण आभूषण से भरा डिब्बा लूटकर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को अपने हिरासत में ले लिया है. मालदह चट्टी पर हरनाटार गांव निवासी रमेश चन्द्र वर्मा की सोने-चांदी के आभूषण बनाने की दुकान है. बुधवार की शाम रमेश अपने दुकान पर बैठा था. इसी बीच दो लोग ग्राहक बनकर आये और अंगूठी दिखाने को कहे. दुकानदार अंगूठी डिब्बे से निकालकर दिखाने लगा. इस दौरान एक व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर बाइक पर बैठ गया. थोड़ी ही देर बाद दुकान में बैठा एक अन्य युवक डिब्बे में रखा आभूषणा झटके से उठाकर बाइक पर बैठकर भागने लगा. दुकानदार के शोर मचाने पर आस-पास के लोग बाइक सवार को दौड़ा लिये और थोड़ी दूर पर उन दोनों को पकड़ लिये. दोनो की पहचान मनियर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मुन्ना राय एवं अभय सिंह के रूप में हुई है. पुलिस जांच मे लगी है.
दुकान से आभूषण झपट कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुना

