Ballia-समाजवादी पार्टी ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान, गांव-गांव घूमे सपा नेता सुशांत राज

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. समाजवादी पार्टी द्वारा भगवान परशुराम जयंती के मौके पर विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के दिशा-निर्देशन में किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वतजनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता सुशांत राज पाठक ने किया, जिन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों, शिक्षकों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान और उनके मार्गदर्शन को सर्वोपरि मानती है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

सम्मानित किए गए प्रमुख व्यक्तियों में

ओमप्रकाश पांडेय (पूर्व हेड कैशियर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया),

अमरनाथ तिवारी (पूर्व अध्यक्ष, शिक्षक संघ),

गुड्डू मिश्रा (वरिष्ठ समाजसेवी, प्रबंधक एवं शिक्षक),

ब्रजेश पांडेय (वरिष्ठ समाजसेवी) शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त बांसडीह ब्लॉक में बब्लू पांडेय (वरिष्ठ शिक्षक) एवं राजकुमार पाण्डेय को सम्मानित किया गया। वहीं रेवती क्षेत्र में फेंकू उपाध्याय, महावीर तिवारी (सेवानिवृत्त फौजी) तथा बिहारी पांडेय को सम्मान दिया गया।

बेरूआरबारी ब्लॉक में बृजानंद तिवारी उर्फ महंगू तिवारी (प्रधान, बड़सरी) एवं उमेश मिश्रा को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में सपा नेता सुशांत राज पाठक के साथ श्रीभगवान वर्मा, राजकुमार यादव, राजकुमार पाण्डेय, दुर्गेश यादव, देवेंद्र यादव, बब्लू यादव सहित कई कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

समारोह के समापन पर आयोजकों ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगे भी प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी, जिससे विद्वतजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर समाजवादी विचारधारा को और सशक्त बनाया जा सके।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.