Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • औचक निरीक्षण कर दो कस्तूरबा गांधी विद्यालय की जांची व्यवस्था
  • Uncategorised

औचक निरीक्षण कर दो कस्तूरबा गांधी विद्यालय की जांची व्यवस्था

गायब मिलीं दो अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण तलब
General Desk 9 August, 2018 1 minute read

पठन-पाठन के साथ सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

गायब मिलीं दो अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण तलब

बलिया। डीएम भवानी सिंह खंगरौत ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की व्यवस्था जांचने के लिए गुरुवार को चितबड़ागांव व असनवार जा धमके. दोनों जगह पठन-पाठन की बेहतरी के साथ सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा. जहां गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के जहां रिक्त अध्यापक के पद हैं, जल्द भरने के निर्देश बीएसए को दिए.

कस्तूरबा गांधी विद्यालय चितबड़ागांव में व्यवस्था तो ठीक मिली, लेकिन पठन-पाठन की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर की. वहां दो अनुस्थित अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया. वार्डेन माधुरी कुशवाहा को सख्त लहजे में चेताया कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें. बच्चों का आत्मविश्वास बढ़े, इसके लिए कदम उठाए जाएं. यह भी कहा कि इस औचक निरीक्षण के उद्देश्य कमियां निकलना नहीं है. बल्कि यहाँ की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है.

डीएम ने बालिकाओं की संख्या व वहां की व्यवस्था के बाबत बकायदा पूछताछ की. किचेन में जाकर साफ-सफाई आदि व्यवस्था देखी. दूध की मात्रा कम मिलने पर कहा कि बड़ी गिलास में कम से कम 200 मिली दूध हर बालिका को दिया जाए. स्वस्थ रहेंगी तभी इनकी पढ़ाई भी बेहतर होगी. जिलाधिकारी ने कहा कि एक बालिका पर साढ़े चार हजार प्रति महीने मिलते हैं. इसलिए बालिका को पौष्टिक आहार ही दिया जाए. मीनू के अनुसार ठेकेदार को खाद्य सामग्री सप्लाई करने को कहा जाए.
बच्चियों के छात्रावास में पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की. कहा कि पढ़ाई के लिहाज से सबसे जरूरी प्रकाश व्यवस्था है. इसे सुदृढ़ बनाकर अवगत करावें. लाइब्रेरी में बालिकाओं के लिए रोचक पुस्तकें उपलब्ध रखने का निर्देश दिया.

सवाल पूछ जांची पठन-पाठन की गुणवत्ता

पठन-पाठन की गुणवत्ता जांचने के लिए तीनों क्लास में बालिकाओं से गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विषय के अलावा सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे. हालाकिं कुछ बालिकाओं ने उसका उत्तर दिया, लेकिन जिलाधिकारी ने कहा कि सामान्य चीजों की जानकारी हर बालिकाओं को रहना चाहिए. पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर करने पर जोर दिया. यह भी कहा कि अंग्रेजी व गणित की उपयोगिता को देखते हुए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए. कुछ बच्चियों को उत्तर मालूम होने के बावजूद नहीं बोलने पर कहा कि विद्यालय में हल्का लाउडस्पीकर रखें और बालिकाओं से उसमें विभिन्न मौकों पर बोलवाएँ. इससे इनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा.
सुरक्षा के लिहाज से दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सुरक्षा के लिहाज से जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. चितबड़ागांव में निरीक्षण के दौरान स्पष्ट कहा कि सुबह 8 बजे से पहले और शाम को 5 बजे के बाद विद्यालय परिसर में सिर्फ महिला स्टाफ की ही मौजूदगी रहेगी. बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी स्टाफ का परिचय पत्र जारी होगा, जिसे गले में लटकाकर रहना अनिवार्य होगा. यह भी कहा कि हर छात्रा की एक फाइल बनाएं, जिसमें उसका पूरा विवरण हो. बालिका के पढ़ाई से संबंधित फीडबैक फाइल में दर्ज हो, ताकि फाइल को देखने से ही बालिका के बारे में पूरी जानकारी मिल जाए. विद्यालय में महिला होमगार्ड ड्यूटी जरूर लगाइए वार्डन को निर्देश दिया कि रात के समय बालिकाओं के साथ ही रहे.


–
…जब बालिका ने मांगी रक्षाबंधन की छुट्टी

चितबड़ागांव में निरीक्षण के दौरान क्लासरूम में एक बालिका ने जिलाधिकारी से बात करने की इच्छा जताई. उत्सुकता देख डीएम ने बालिका से बात की. बालिका ने रक्षाबंधन पर घर जाने की इच्छा जताते हुए अवकाश देने की बात कही. जिलाधिकारी ने कहा कि नियमों को ध्यान में रख इनको दो दिनों के लिए छुट्टी दे सकते हैं. ध्यान रहे कि जरूरी कार्यवाही के बाद परिजनों के साथ ही भेजा जाए. एक बालिका ने जूता नहीं मिलने की बात बताई. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले साल के बचे जूते यहां रक्षाबंधन से पहले वितरित कराएं. सही बात तपाक से कहने पर उस बालिका को भी पुरस्कृत किया.

पकौड़ी खाकर परखीं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता

विकासखंड चिलकहर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय असनवार पर जिलाधिकारी ने रसोईघर में बन रही पकौड़ी खाकर खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता परखी. वहां के पठन-पाठन व अन्य व्यवस्था पर सन्तोष जताया. वार्डेन नीलिमा सिंह को निर्देश दिया कि पर्याप्त रोशनी हमेशा रहे. बालिकाओं को रोजाना एक घण्टे टीवी दिखाया जाए, ताकि न्यूज़ के जरिए दुनिया की गतिविधियों को देख सकें. प्रतिदिन बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में बताए, ताकि उनके रूटीन में वह आदत हो जाए. बाउंड्री ऊंची करने के लिए ग्राम पंचायत को पत्र भिजवाने का निर्देश बीएसए को दिए. वहां भी कम्प्यूटर लगवाने को कहा. परिसर हरा-भरा होने पर वार्डेन की तारीफ की.

Post navigation

Previous: पीड़ित कह रहे लूट, पुलिस का कहना मारपीट
Next: शव पहुंचते ही गांव में मचा रोना पीटना, युवक सऊदी गया था कमाने

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

You may have missed

Bansdih kattaan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा

General Desk 25 September, 2026
Bansdih Sapa Rally 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल

General Desk 25 September, 2026
dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.