Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • जिलाधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को दिए जरूरी टिप्स
  • Uncategorised

जिलाधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को दिए जरूरी टिप्स

मतगणना प्रशिक्षण से गायब कर्मियों पर गिर सकती है निलंबन की गाज
General Desk 29 November, 2017 1 minute read

बलिया। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना को पूरी निष्पक्षता व सुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश सभी मतगणना कार्मिकों को दिए हैं. उन्होंने मंगलवार को तिखमपुर मंडी समिति में आयोजित मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मतगणना से जुड़ी जरूरी बातें बताई. सभी कार्मिकों को उनके दायित्वो का बोध कराते हुए कहा कि वह पूरी निष्पक्षता, संवेदनशीलता तथा गंभीरता के साथ मतगणना कार्यों को संपन्न कराएं। सुचिता, निष्पक्ष मतगणना होगी तो शांति व्यवस्था भी बनीं रहेगी. बताई गई बातों को ध्यान से सुनें और दी गई बुकलेट को भी पढ़ लें. किसी कार्मिक को कहीं कोई भ्रम हो तो उसका समाधान कर लें. सचेत करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी. उन्होंने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा अतिरिक्त मतगणना सहायक अपने -अपने दायित्वों को भली-भांति समझ लें. जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों के कार्य, व्यवहार व आचरण में निष्पक्षता साफ झलकनी चाहिए. बताया कि सभी मतगणना पर्यवेक्षको की पुनः अलग से ट्रेनिंग आज (बुधवार को) अपरान्ह 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगी.

मतगणना स्थल पर ये चीजें प्रतिबंधित, होगी थ्री स्टेज चेकिंग

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि मतगणना स्थल पर पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, ज्वलनशील पदार्थ मोबाइल आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. तीन स्टेज पर चेकिंग होगी. सभी मतगणना कार्मिक 01 दिसंबर को प्रातः 6 बजे अपने तैनाती स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं. मतगणना वार्डवार व मतदेय स्थल वार होगी. उन्होंने बताया कि सभासद पद के आरओ को अध्यक्ष पद का एआरओ भी बनाया गया है.


200 मीटर के बाहर पार्किंग की होगी व्यवस्था

जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि गणना केंद्र के परिसर से 200 मीटर परिधि के बाहर उचित स्थानों पर यातायात को देखते हुए उम्मीदवारों /अभिकर्ताओं के वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी. गणना कार्मिकों की वाहन पार्किंग की व्यवस्था उचित स्थान पर अलग से कराई जाएगी. ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं. कहा है कि स्थापित बैरियर तथा गणना केन्द्र द्वार पर प्रभावी चेकिंग की जाए. कोई भी व्यक्ति या कोई पदाधिकारी अस्त्र- शस्त्र या अन्य कोई अवांछनीय सामग्री लेकर गणना परिसर में प्रवेश नहीं करेगा. गणना अभिकर्ता के रूप में कोई जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि या अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति नहीं रहेंगे. भारत सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय निकायों में से किसी भी लाभ के पद पर रहने वाले को भी गणना अभिकर्ता नहीं बनने दिया जाएगा.

सम्बन्धित निकाय या वार्ड का ही मतदाता होगा एजेंट

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद का गणना अभिकर्ता संबंधित निकाय का व सभासद का गणना अभिकर्ता संबंधित वार्ड का ही मतदाता होगा. बताया कि मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल के समक्ष जिस निकाय के सदस्य या अध्यक्ष की गणना चल रही होगी, उससे संबंधित उम्मीदवार या निर्वाचन अभिकर्ता या मतगणना अभिकर्ता तीनों में से एक ही व्यक्ति एक समय में गणना टेबल के समक्ष रहेगा.
इन जगहों पर होगी मतगणना, रहेगी चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था

 निकाय चुनाव की मतगणना 01 दिसंबर को निर्धारित स्थलों पर प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी. मतगणना कार्य को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए हैं. सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की भी तैनाती की गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलिया की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति तीखमपुर बड़ा शेड व नगर पंचायत चितबड़ागांव की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति बलिया के छोटा शेड में होगी. नगर पालिका परिषद रसड़ा की मतगणना तहसील परिसर रसड़ा स्थित अधिवक्ता भवन में होगी. नगर पंचायत बेल्थरा रोड की मतगणना जीएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड, सिकंदरपुर की मतगणना जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर में होगी. नगर पंचायत बांसडीह, रेवती, मनियर व सहतवार की मतगणना बांसडीह इंटर कालेज में, बैरिया की बाबा लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज बैरिया में संपन्न होगी.

बार-बार अंदर-बाहर नहीं जाएंगे एजेंट व कर्मी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर गणना अभिकर्ताओं व गणना कार्मिकों के पास मोबाइल फोन या सूचना आदान-प्रदान का कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रहेगा. इसके अलावा गणना प्रवेश पत्र के साथ एक बाद मतगणना केंद्र में प्रवेश के बाद सम्बन्धित वार्ड या निकाय की गणना समाप्ति के बाद ही मतगणना एजेंट बाहर जा सकेंगे. जिलाधिकारी ने इन निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी को दिया है. कहा है कि गणना अभिकर्ता या कर्मी का बार- बार अंदर -बाहर आना-जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा. प्रत्येक गणना कक्ष में मतगणना प्रारंभ होने से समाप्त होने तक मतगणना की फोटोग्राफी /वीडियोग्राफी कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि सभी उपजिलाधिकारी व आरओ अपने-अपने मतगणना कक्ष अंतर्गत चक्रवार/वार्ड वार/मतदेय स्थल वार/गणना टेबल वार का पर्याप्त सेट बनाएंगे.

प्रेक्षक ने भी मतगणना व्यवस्था का लिया जायजा

 नगर निकाय निर्वाचन में जनपद के लिए तैनात किए गए प्रेक्षक डॉ. हरिओम ने मंगलवार को मंडी समिति तीखमपुर में आयोजित मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मतदान मतगणना कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य में लगाए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि कार्य, व्यवहार व आचरण में निष्पक्षता झलकनी चाहिए. किसी भी स्तर पर उदासीनता वह लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी.

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व उम्मीदवारों संग बैठक आज

मतगणना के सम्बंन्ध में आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी देने के लिए आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 11 बजे से सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों संग बैठक होगी. यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने दी है.

होगी विस्तृत वीडियोग्राफी

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतगणना स्थल पर पूरी मतगणना की बकायदा वीडियोग्राफी होगी. इसके अलावा वहां के लिए तैनात जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक वीडियोग्राफर होगा, जो अंदर और बाहर की गतिविधियों को रिकॉर्ड करता रहेगा. मतगणना शुरू होने से लेकर समाप्ति तक वीडियोग्राफी होगी.

मीडिया कक्ष को लगातार दें परिणाम की जानकारी

जिलाधिकारी ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर्स को यह भी निर्देश दिया है कि समय-समय पर मतगणना के परिणामों से मीडिया कक्ष को भी अवगत कराते रहेंगे. प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक स्वास्थ्य सहायता केंद्र व एक मीडिया सेंटर होगा. सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कंट्रोल रूम व आयोग को भी समय-समय पर परिणाम की जानकारी सुनिश्चित कराई जाए.

मतगणना प्रशिक्षण से गायब कर्मियों पर गिर सकती है निलंबन की गाज

मंगलवार को मंडी समिति में हुए मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित 15 कर्मियों पर निलंबन की गाज गिर सकती है. हालांकि जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने इन कर्मियों को एक मौका दिया है. कहा है कि बुधवार को विकास भवन स्थित एनआईसी में 10 बजे हस्ताक्षर बनाने के बाद मंडी समिति में जाकर ट्रेनिंग ले लें तो कार्रवाई से बच सकते हैं. अन्यथा की स्थिति में निलंबन तो तय है. साथ ही मुकदमा भी होगा और विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की जाएगी. पहली पाली में अनुपस्थित कर्मियों में योगेश प्रताप सिंह, केशव राम, अभय शंकर दुबे, विजय गुप्ता, रामप्रवेश, अच्च्युतानन्द पांडेय, गिरीशचन्द्र द्विवेदी, राजेश प्रताप सिंह, अंगद कुमार, दिग्विजय सिंह शामिल हैं. वहीं दूसरी पाली में राम दुलारे, स्वामीनाथ राम, मनोज कुमार, राम अवतार यादव, रामसुंदर, रामबहादुर, जनार्दन सिंह गायब थे. इन सभी कर्मियों को कार्रवाई से बचने के लिए आज अंतिम मौका हो सकता है.

Post navigation

Previous: महिलाओं की सुरक्षा को चलाया जाएगा अभियान, सार्वजनिक जगहों पर रहेगी नजर
Next: पांच दिवसीय अद्वैत शिव शक्ति यज्ञ का आयोजन आज से 

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

You may have missed

Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026
Belthra Ramleela starts
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

General Desk 13 October, 2026
Jihadi Movie First Look
  • फोटो गैलरी
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक

General Desk 13 October, 2026
Bansdih Mahila loot
  • CRIME डायरी
  • बांसडीह

उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात

General Desk 13 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.