Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में दंपति की मौत, नगरा में दुर्घटना में 9 लोग घायल
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में दंपति की मौत, नगरा में दुर्घटना में 9 लोग घायल

Remote Desk 1 April, 2021 1 minute read
सांकेतिक चित्र

सांकेतिक चित्र

बलिया. स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास बने ओवर ब्रिज पर बाइक सवार दंपति को बोलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. सुखपुरा थाना क्षेत्र के सोबईबांध निवासी 70 वर्षीय दयानंद तिवारी अपनी पत्नी 65 वर्षीया कमलावती के साथ शहर के अधिवक्ता नगर में रहते थे. गुरुवार को दोपहर के समय दयानंद तिवारी अपनी पत्नी कमलावती के साथ बाइक से किसी कार्य से गुजर रहे थे कि अचानक एक बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतना भयानक था कि दंपति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी के साथ शहर से बाहर भागने में सफल रहा. घटना की खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और दंपति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बोलेरो चालक ही तलाश की जा रही है.

नगरा में सड़क हादसों में 9 लोग घायल

नगरा क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग अलग दुर्घटनाओं में 5 महिलाओं सहित 9 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक को छोड़ आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर जहांगीरापुर के पास अपने ससुराल खेमपुर से पत्नी से विवाद कर बहन, पुत्री व बेटे के साथ बाइक से नगरा जा रहें पलियां मधुबन जिला मऊ निवासी अंजनी कुमार चौधरी (32 वर्ष) की बाइक को नगरा से जा रही तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी. इससे अंजनी कुमार चौधरी,  बहन प्रियंका 25 वर्ष, पुत्र आशुतोष 5 वर्ष व पुत्री प्रिया 8 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गए वहीं मैजिक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. मैजिक में सवार मां-बेटा बाची देवी 65 वर्ष , राकेश शर्मा 30 वर्ष घायल हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी को पीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सको ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया. घायलों में अंजनी कुमार यादव व आशुतोष की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने मैजिक व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के बाद मैजिक चालक भागने में सफल रहा.

दूसरी घटना नगरा-भीमपुरा मार्ग पर परशुरामपुर मोड़ पर हुई. सडक पार कर रहे बच्चे को बचाने में असंतुलित होकर बाइक पलट गई. उस पर सवार युवक बिट्टू (30 वर्ष), ब्यूटी (21 वर्ष) व मीना देवी (40 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गए. बाइक बरवांरत्तीपट्टी थाना भीमपुरा निवासी बिट्टू चला रहा था. वह अपनी बहन ब्यूटी व चाची मीना देवी को बाइक से लेकर नगरा बाजार में सामान खरीदने जा रहा था. सभी घायलों को तुरंत पीएचसी पहुंचाया गया जहां से ब्यूटी व मीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. बाइक चालक बिट्टू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक के साथ नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

Tags: सड़क हादसा

Post navigation

Previous: बांसडीह में शराब की दुकान को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्रक
Next: बांसडीह में आग से आधा दर्जन झोपड़े जले, गृहस्थी का सामान राख हुआ

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.