नगरा में पिकअप की टक्कर से बुरी तरह कुचल गई बाइक लेकिन युवक को खरोंच तक नहीं आई

नगरा. जाको राखे साईयां, मार सके न कोय…यह कहावत उरैनी मोड़ पर हुए दुर्घटना में चरितार्थ हुई। थाना क्षेत्र के खैरा निस्फी निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र गिरी गांव में किसी की मृत्यु होने पर आवश्यक सामान खरीदने बाइक से नगरा आया था।

वह सामान खरीदकर वापस घर जा रहा थातभी उसके पीछे एक तेज रफ्तार पिकअप भी थी। ऊरैनी मोड़ के समीप बाइक चालक ने इंडिकेटर देकर बाइक को घुमाना चाहा तभी पीछे से जा रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस टक्कर में बाइक पिकअप के नीचे आकर दब गई लेकिन बाइक चालक युवक बाल-बाल बच गया। उसे खरोंच तक नहीं आई।

(नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)