Skip to content
30 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Campus रिपोर्ट
  • शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किए गए शिक्षक
  • Campus रिपोर्ट

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किए गए शिक्षक

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किए गए शिक्षक छात्रा बहनों ने बैंड बाजा के साथ फुल वर्षाकर अतिथियों का किया स्वागत
सेंट्रल डेस्क 4 September, 2023 1 minute read
Teachers-Day
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किए गए शिक्षक
छात्रा बहनों ने बैंड बाजा के साथ फुल वर्षाकर अतिथियों का किया स्वागत

 

बलिया. शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को डा0 रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामपुर उदयभान बलिया में “आचार्य सम्मान” समारोह एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.

सर्वप्रथम छात्रा बहनों ने सभी के सम्मान में बैंड बजाते हुए सभी आचार्या बहनों, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों पर पुष्प वर्षा की. तत्पश्चात विद्यालय की अध्यक्ष प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर स्वस्तिका पांडेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

कन्या भारती की अध्यक्ष बहन शुभ्रा द्वारा सभी अतिथियों का परिचय कराया गया. इसके पश्चात छात्रा बहनों ने एकांकी नाटक के माध्यम से शिक्षकों के रोल को बखूबी निभाते हुए अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया.

ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम कन्या भारती की बहनों द्वारा आयोजित किया गया था. पूरे परिसर को सुंदर एवं सुव्यवस्थित ढंग से सजाया गया था और उस पर बहनों द्वारा बनाई गई रंगोली ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया. कक्षा 6 की छात्रा श्रेयशी द्वारा गणेश वंदना( नृत्य) प्रस्तुत की गई जिसको सभी ने खूब सराहा.

कन्या भारती की कोषाध्यक्ष दिव्या शुक्ला, सेनापति वैष्णवी आदि सभी बहनों ने अपने कृतित्व, नेतृत्व और संचालन से अपनी छोटी बहनों में ऊर्जा का संचार किया. आचार्या बहनों ने छात्राओं द्वारा दिए टास्क -गीत, स्पीच, नृत्य आदि को पूरी निष्ठा से निभाया. तत्पश्चात छात्रा बहनों ने आचार्या को स्मृति चिन्ह, पेन दे करके उनका सम्मान किया.

विद्यालय की कोषाध्यक्ष वाणिका अग्रवाल , सह प्रबंधक मारुति नंदन ने सभी विद्यालय परिवार को अंग वस्त्र, डायरी, पैन,ब्लेजर देकर सम्मानित किया.

कोषाध्यक्ष श्रीमती वणिका अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सभी को बधाइयां, शुभकामनाएं दी और साथ ही विद्यालय की अध्यक्षा डॉ0 स्वस्तिका पाण्डेय का सुझाव मानते हुए घोषणा की कि जल्दी बहनों के विशालकक्ष के लिए हम सभी योजना बनाकर क्रियान्वयन करेंगे.

विद्यालय के प्रबंधक सरदार बलजीत सिंह ने सभी को इस अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना की.
प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब विद्या भारती का अभिन्न अंग है. हमारे यहां शिक्षक नहीं सभी आचार्य कहलाते हैं अर्थात जो अपने आचरण से जाना जाए.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिशु का सर्वांगीण विकास होना है, तो सर्वांगीण विकास के लिए पहले हमें स्वयं को ,शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से तैयार करना होगा. जब हम मजबूत होंगे तभी शिक्षण कार्य सुव्यवस्थित कर सकेंगे, इसलिए पहले स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

आज के दिन संकल्प करना होगा कि हम पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने विद्यालय को जिले का ही नहीं देश का सर्वोत्तम विद्यालय बना सकेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कन्या भारती के सभी छात्र बहनों एवं प्रबंध समिति के लोगों का आभार ज्ञापित किया.

इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के साथ पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था.

  • केके पाठक की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षक दिवस सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती

Post navigation

Previous: बलिया की खास – खास ख़बरें / 04 September 2023
Next: बहरवासू: मिलिये झुग्गी के बच्चों को पढ़ानेवाली बलिया की बेटी और बहू गीता मिश्रा से

ये भी पढ़ें

BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
Belthra Sonadih Girls
  • Campus रिपोर्ट
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia- सोनाडीह की बेटियों का फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन, उपविजेता बनकर लौटीं, हुआ सम्मान

General Desk 18 August, 2026
Palia school Roti
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विद्यालय में हाथ में रोटी लेकर घूमते बच्चों का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

General Desk 31 July, 2026

Recent Posts

  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

You may have missed

Ketki Singh sewa sankalp
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

General Desk 29 September, 2026
Cow in Picup
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार

General Desk 29 September, 2026
Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.