Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सरकार की लाभकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना ही लक्ष्य – उपेंद्र तिवारी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सरकार की लाभकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना ही लक्ष्य – उपेंद्र तिवारी

News Desk 19 June, 2017 1 minute read
KISAN_MELA_1

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म-शती समारोह के उपलक्ष्य में हुआ भव्य किसान मेला

बलिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म-शती समारोह के उपलक्ष्य में आफिसर्स क्लब परिसर में भव्य जनपद स्तरीय किसान मेले का आयोजन हुआ. इसमें जनपद भर से आए किसानों को बेहतर उत्पादकता प्राप्त करने सम्बंधी तकनीकी जानकारियां दी गयी और अनुदान आदि के लाभ लेने को प्रेरित किया गया.
किसान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भूमि एवं जल संसाधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार का पूरा ध्यान किसानों के विकास पर है. कई सारी लाभकारी योजनाएं किसान हित में चल रही हैं. जरूरी है कि हम सब प्रत्येक योजनाओं की जानकारी गांव-गांव, घर-घर पहुंचाएं. यही हम सबकी काबिलियत होगी. जागरूक किसान ही उन योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर होगा. उन्होंने कृषि विभाग व कृषि वैज्ञानिकों को लाभकारी बातें किसानों तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया. 
मंत्री ने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं को लागू करने के साथ हर पात्रों तक पहुंचाना भी जिम्मेदारी है. अभियान चलाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार को निर्देशित किया. यह भी कहा कि केंद्र व राज्य सरकार भ्रष्टाचारमुक्त माहौल बनाना चाहती है और पारदर्शिता के लिए ही हर जगह आॅनलाईन व्यवस्था को लागू किया. इससे कल्याणकारी विभागों के पेंशन देने में कर्मियों की मनमानी पर रोक लगी, वहीं आवेदन के एक से डेढ़ महीने के भीतर पेंशन भी चालू होने की व्यवस्था हो सकी. मंत्री ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार के कामकाम को बेहतर ढ़ंग से संचालित कराने में कहीं भी कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी.
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान की आय को दुगनी तिगुनी किया जाए. किसान को और फायदा हो इसके लिए फसलचक्र बढ़ाना होगा. प्रगतिशील किसान के फसलचक्र को अपनाने की जरूरत है. बताया कि हमारा प्रयास है कि ग्राम स्तर पर निर्वाचित सदस्यों के सहयोग लेते हुए लाभार्थीपरक योजनाओं को बेहतर ढ़ंग से लोगों के बीच पहुचाया जाए. युद्धस्तर पर शौचालय निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोग खुले में शौच को न जाएं. किसानों को भी शौचालय बनवाने को प्रेरित किया. बताया कि डेयरी में नस्ल सुधार करते हुए पशुपालन के क्षेत्र में विकास पर भी जोर है.
उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अलावा विभिन्न अनुदान के बारे बताया. कहा कि धान की सामान्य प्रजातियों पर 1400 रूपये प्रति कुंतल, संकर धान पर 130 रूपये प्रति किलो, संकर मक्का के बीज पर 50 रूपये प्रति किलो अनुदान का लाभ किसान भाई लें.
मेले में उप निदेशक उद्यान ने उद्यानिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कृषि वैज्ञानिकों ने बेहतर उत्पादकता के जरूरी टिप्स दिये. दो दर्जन से अधिक विभागों ने स्टाॅल लगाकर अपनी विभागीय योजनाओं के बावत जानकारी दी. इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, कृषि उप सम्भागीय अधिकारी पीयूष राय, मनौव्वर अली के अलावा जिले भर से आए हजारों किसान मौजूद रहे. संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया.

किसान मेला में मंत्री ने किसानों को दिये कृषि रक्षा यंत्र

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म-शती समारोह के उपलक्ष्य में आफिसर्स क्लब में आयोजित किसान मेले में भूमि एवं जल संसाधन मंत्री  उपेंद्र तिवारी ने किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभकारी कृषि यंत्र वितरित किए. इसमें फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत दो समितियों को 8 लाख अनुदान पर ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र दिये. इसके अलावा नेशनल मिशन आॅफ आॅयल सीड एंड आॅयल पाॅम योजना के अन्तर्गत चार किसानों को निःशुल्क तिल का बीज दिया गया. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत चार किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा दो किसानों को अनुदान पर बैट्रचालित कृषि रक्षायंत्र मंत्री ने वितरित किये. इसके अलावा भी कई किसानों को विभाग की ओर से अनुदान आदि का लाभ मिल चुका है.

किसान को ही मिले सोलर पम्प का लाभ

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म-शती समारोह के उपलक्ष्य में आफिसर्स क्लब में आयोजित किसान मेले में कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया. जनपद में सोलर पम्प का लक्ष्य 323 है. इसको लेकर मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि हर सोलर पम्प किसान के यहां ही लगना चाहिए. पिछली दिनों ऐसा पाया गया कि सोलर पम्प किसी के घर पर मात्र प्रयोग हो रहा है तो किसी के पेट्रोल पम्प पर. ऐसा अब नहीं होना चाहिए. इसका लाभ किसान भाई ही लें ऐसा सुनिश्चित कराया जाए, ताकि किसान कम लागत में खेतों की सिंचाई कर सके.

सफाईकर्मी से लें काम

मंत्री तिवारी ने कहा कि अभी भी गांवों में 75 प्रतिशत सफाईकर्मी अपने दायित्व निर्वहन ठीक ढ़ंग से नहीं करते. नतीजा यह है कि अपेक्षित साफ सफाई नहीं दिख रही. उन्होंने निर्देश दिया कि डीपीआरओ व एडीओ पंचायत प्रत्येक सफाईकर्मियों से काम लें. तीन महीने की एक कार्ययोजना बनाएं और इस बीच चाहे कितने भी बड़े घर के सफाईकर्मी हों, अगर सरकारी धन लेता है तो उससे गांवों में काम कराया जाए. सरकार का पूरा जोर स्वच्छता पर है और ऐसे में सफाईकर्मियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बिना काम लिये तनख्वाह देने वाले जिम्मेदार भी बख्शे नहीं जाएंगे.

सूचना विभाग द्वारा प्रचार साहित्य का हुआ वितरण

दीन दयाल उपाध्याय जन्म-शती के अवसर पर आॅफिसर्स क्लब में आयोजित हुए किसान मेले में सूचना विभाग द्वारा प्रचार साहित्य का वितरण कर केंद्र व राज्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. मुख्य अतिथि प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी प्रचार प्रसार साहित्य का अवलोकन किया. कहा कि योजनाओं के प्रति जागरूक करने का यह सबसे बेहतर माध्यम है. इसी तरह के कार्यक्रम में इसका वितरण हो ताकि जिले के कोने-कोने तक लोगों को योजनाओं की जानकारी हो सके. जिले भर से आए किसानों ने काफी बढ़ चढ़कर प्रचार साहित्य लेने में रुचि दिखाई. आशा है कि प्रचार साहित्य में दी गई केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसान अपने आस पड़ोस में भी देंगेे और घर-घर लोग योजनाओं का लाभ ले सकेंगे.

लेटेस्ट अपडेट

  • सरकार की लाभकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना ही लक्ष्य – उपेंद्र तिवारी
  • सिकंदरपुर में मंत्री उपेंद्र तिवारी का गाजे बाजे के साथ स्वागत
  • सिकंदरपुर क्षेत्र की चार कोटे की दुकानें निरस्त
  • जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल
  • नागा जी सरस्वती विद्या मन्दिर अखनपुरा में संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण
  • नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी कल बांसडीह में
  • राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांसडीह में बंटा फल-मिठाई
  • पचरुखिया गंगा घाट पर डूबे युवक का शव उतराया मिला
  • बलिया/बनारस LIVE न्यूज अपडेट – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में
  • दुबहड़ से सहरसपाली तक बदले जा रहे हैं तार, सुबह 8 से दोपहर बाद 3 बजे तक बुध तक पॉवर कट
Tags: मंत्री मेला

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर में मंत्री उपेंद्र तिवारी का गाजे बाजे के साथ स्वागत
Next: यहां बिजली तो आती है, मगर उसकी रोशनी में आप बिजली का बिल तक नहीं पढ़ सकते

ये भी पढ़ें

Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

You may have missed

Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.