दुर्जनपुर में चोरी करते रंगे हाथ दबोचा, पुलिस को सौंपा

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर पुरानी बस्ती में चोरी करते हुए एक चोर को परिजनों ने धर दबोचा. पिटाई करने के बाद 100 नंबर पर सूचना देकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने चोरी की धारा में उसे जेल भेज दिया.

दयाछपरा ने बसरिकापुर को 14 रनों से करारी शिकस्त दी

रेवती नगर के उत्तर टोला पुल के समीप स्थित मैदान में चल रहे अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दयाछपरा की टीम ने बसरिकापुर की टीम को नजदीकी मुकाबले में 14 रनों हराकर विजेता कप पर कब्जा किया.

रेवती में कांग्रेसियों ने किया रामगोविंद का स्वागत

रविवार को दोपहर तीन बजे रेवती -बलिया मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप बांसडीह विधानसभा के सपा -कांग्रेस गठबन्धन के संयुक्त उम्मीदवार रामगोविन्द चौधरी का उत्तर प्रदेश कॉग्रेस कमेटी विचार विभाग के महासचिव/प्रभारी वाराणसी जोन रौशन सिंह चंदन के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया.

सपा-कांग्रेस के सांझा समारोह को बच्चा पाठक ने संबोधित किया

बीज गोदाम स्थित एक मैदान में रविवार को सपा तथा कांग्रेस गठबंधन का सांझा समारोह हुआ. समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री बच्चा पाठक ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस तथा सपा ने एक दूसरे का हाथ थामा है.

रेवती कस्बा समेत दर्जन भर गांवों की बत्ती गुल

रेवती (बलिया)। जल विद्युत केन्द्र रेवती के टाऊन फीडर की ट्रॉली जलने से पूरे 24 घंटे से नगर क्षेत्र की  विद्युत  आपूर्ति ठप  हो गई है.   टाऊन फीडर के अलावे हडियाकला, बैरिया, सहतवार फीडर  …

रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा

संत रविदास जयंती के अवसर पर पशु चिकित्सालय स्थित मंदिर से अपराह्न चार शोभायात्रा का जुलूस गाजे बाजे के साथ निकला, जो पूरे नगर सहित बाजार का भ्रमण करते हुए रात में पुनः रविदास मंदिर पहुंचा.

माघ पूर्णिमा पर लंगटू बाबा की समाधि पर भंडारा

शुक्रवार को क्षेत्र के भोजछपरा ग्रामसभा स्थित लंगटू बाबा की समाधि पर माघ पूर्णिमा पर आयोजित एक दिवसीय भंडारा व मेले में टीएस बंधा सहित घाघरा दियरांचल के हजारो स्त्री व पुरुषों ने समाधि पर मांथा टेका.

नीरज सिंह गुड्डू ने दिया भरोसा, आपके मान सम्मान को आंच नहीं आऩे दूंगा

बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे व सहतवार नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ने अपने क्षेत्र के चकफुल, सुहवल, बड़सरी, जागीर,शिवरामपुर आदि दर्जनों गांवो का भर्मण कर अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की.

हनुमानगढ़ी मंदिर में मत्था टेकने पहुंची केतकी सिंह

भाजपा द्वारा बांसडीह विधानसभा की सीट गठबंधन के तहत भासपा के झोली में दिए जाने के पश्चात बांसडीह की भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने निर्दल चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया.

कार-बाइक की भिड़ंत में मां-बेटे व किशोर जख्मी

सोमवार के दिन सुबह 9 बजे रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर त्रिकालपुर गांव के पास आमने सामने हुई बाइक कार टक्कर में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए.

अंतर्जनपदीय दौड़ एवं क्रिकेट प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम खम

रेवती नगर के उत्तर टोला पुल के पास स्थित मैदान में अंतर्जनपदीय दौड़ एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दिन दौड़ के आयोजन में क्षेत्र के युवाओं ने दम खम दिखाया.

मंत्री के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

रेवती पुलिस ने दो फरवरी को संत विश्वनाथ दास की जयंती पर कैलेंडर बाटे जाने के मामलें में पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

कोहरे में बोलेरो-ट्रक में टक्कर,महिला समेत दो गंभीर

रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर शनिवार के दिन सुबह सात बजे मूनछपरा में कोहरे के कारण आमने सामने हुई बोलेरो -ट्रक टक्कर में बोलेरो का चालक व साथ बैठी महिला गंभीर रुप से घायल हो गये.

सपा उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्त व सुभासपा कार्यकर्ता पर मुकदमे दर्ज

बलिया नगर कोतवाली पुलिस ने बलिया नगर से सपा के घोषित प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्त व संतमणि के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 171एफ का अभियोग पंजीकृत किया है. उधर, भासपा कार्यकर्ता पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुदकमा दर्ज किया गया है.

संत विश्वनाथ दास के सपने को साकार करेगी अखिलेश सरकार – रामगोविंद

गुरुवार को क्षेत्र के पचरूखा स्थित संत विश्वनाथ दास उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय के प्रांगण में संत विश्वनाथ दास का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

रेवती नगर और देहात में भी रही गणतंत्र दिवस की धूम

रेवती नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी तथा निजी कार्यालयों/संस्थानों पर गुरुवार को 68 वें गणतंत्र पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तिरंगा फहराया गया.

ट्रक की चपेट में आने से लक्ष्मीपुर में युवक जख्मी

रेवती -बैरियां मुख्य मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के सामने बुधवार को साइकिल सवार बच्चे को बचाने के प्रयास में रेवती से बैरिया की तरफ जा रही ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी मैजिक को टक्कर मार दिया.