रेवती, बैरिया, मुरलीछपरा, बेलहरी में योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की धूम

हिंदू युवा वाहिनी बैरिया, मुरलीछपरा, बेलहरी ब्लाक इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 45 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया.

चिरैया मोड़ पर हुए हादसे घायल विंध्याचल के ट्रक चालक ने दम तोड़ा

बैरिया (बलिया) थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ पर कमांडर जीप की चपेट में आकर घायल ट्रक चालक श्यामसुंदर (45 वर्ष) को परिजनों ने मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जिस देश में 20 रुपये लीटर पानी मिलता हो वहां किसानों का पुरुषार्थ ही है कि 20 रुपये लीटर दूध पिला रहे हैं – बैरिया विधायक

कृषि सूचना तंत्र एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खंड रेवती के ग्राम पंचायत छपरा सारीव में ब्लॉक स्तरीय किसान मेले का आयोजन हुआ.

खड़े ट्रक से कमांडर टकराई, नौ की हालत गंभीर

एनएच 31 बलिया- बैरिया मार्ग पर बैरिया के चिरैया मोड़ के पास यात्रियों से खचाखच भरी कमांडर जीप शनिवार दोपहर बाद एक खड़ी ट्रक से टकरा गई.

स्वप्निल राय की पिटाई की कड़े शब्दों में निंदा

मंगलवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर स्थानीय बस स्टैंड स्थित एक हाल में “आज का दौर, पत्रकारिता एवं कठिनाइयां “विषयक संगोष्ठी संपन्न हुई.

परीक्षाफल घोषित होते ही उमड़ी छात्र छात्राओं की भीड़

रविवार को सीबीएसई की 12वीं का परीक्षाफल घोषित होते ही स्थानीय मनःस्थली एजुकेशन सेंटर पर छात्र छात्राओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी. मनःस्थली एजुकेशन सेंटर का सफलता प्रतिशत 95% रहा.

शान्ति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने पर चर्चा 

पवित्र रमजान के मद्देनजर स्थानीय थाने में शांति समिति की बैठक एसडीएम बैरिया अवधेश मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

रेवती पुलिस ने फरार चल रहे इनामिया को घर से पकड़ा

पुलिस ने रविवार को एक इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है. विभिन्न मुकदमों में वांछित तथा सन् 2016 के चर्चित छत्तीसा डकैती व चोरी कांड का आरोपी सत्यनारायण यादव को मुखबिर की सूचना पर एसएचओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई सर्वेंद्र राय, कांस्टेबल सतीश सिंह आदि ने उसी के घर से पकडा है.

आकाशीय बिजली से कुसौरी में दो परिवारों की भारी क्षति 

कुसौरी गांव में बीती रात दो अलग-अलग मकानों के छज्जे पर आकाशीय बिजली गिरने तथा आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई. यह संयोग ही रहा कि मकान के अंदर सो रहे लोगों को कोई क्षति नहीं पहुंची.

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सनसनी

रेवती(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती – दलछपरा हाल्ट स्टेशन के बीच कोलनाला रेलवे क्रासिंग के करीब डेढ सौ मीटर पूरब शुक्रवार को अपराह्न के समय एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई.

नगर पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का आह्वान

भाजपा जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय नगर के ओंकार नाथ ओझा के आवास पर भाजपा जनों की बैठक नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर संपन्न हुई.

अधिसिझुआ दियारे में मिले लवारिस शवों की हुई शिनाख्‍त, दोनों हैं छपरा के कुख्‍यात

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव के दियारे में लालता बाबा के मठिया के निकट गोली मारकर कुएं में डाले गए दोनों शवों की शिनाख्त बिहार के कुख्यात अपराधी लालमोहन व उसके साथी लालू ठाकुर के रूप में हुई है.

रेवती के छोटका टोला में गैस सिलिंडर में विस्फोट

सोमवार की देर शाम नगर के छोटका टोला में घरेलू गैस सिलिंडर में विस्फोट के कारण अफरा-तफरी मच गई. विस्फोट के कारण लगी आग में तीन परिवारों की तीन झोपड़ियां उसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया.

अधिसिझुआ दियारे में गोली मार कर दो लोगों की हत्या

मंगलवार को रेवती थानान्तर्गत अधिसिझुआ दियारा स्थित लालता बाबा की कुटिया के पास कुएं मे डाले गए दो शव मिले हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि पहली लाश लगभग 50 वर्षीय अधेड़ की है, जबकि दूसरी लाश करीब 30 वर्षीय युवक की है. दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है

एक मां लाचार थी, छोड़ गई, दूसरी मां बेकरार थी, कलेजे से लगा लिया

चौबे छपरा गांव में रविवार को देर शाम करीब पांच माह की बच्ची को कोई एक व्यक्ति के दरवाजे के बाहर लावारिस हालत में छोड़कर चला गया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर बालिका को गांव की ही एक औरत को लिखा पढ़ी के बाद पालन पोषण के लिए सौंप दिया.

जब भी मौका मिलेगा रेवती आता जाता रहूंगा – शशिमौली पांडेय

थानाध्यक्ष शशिमौली पाण्डेय का स्थानान्तरण बलिया कोतवाली किए जाने की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोग थाने पहुंचने लगे. थानाध्यक्ष के विदाई समारोह के दौरान लोगों के दिलों में यह टीस रही कि ऐसे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व को यहां रहना चाहिए था

पचरूखा मन्दिर के समीप भीषण दुर्घटना, दो की मौत

रेवती(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती सहतवार मुख्य मार्ग पर पचरुखी देवी मंदिर के सामने शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे ट्रैक्टर की ट्राली और टेंपो में टक्कर होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई. वहीँ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

अलग-अलग मामलों मे सात चालान

रेवती(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में भिन्न-भिन्न मुद्दों को लेकर विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को 9 लोंगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया.

रेवती में दर्जन भर लोग काला ज्वर से पीड़ित

रेवती नगर के वार्ड नं.8 स्थित खुदाद्दीन के अखाड़ा प्रांगण में शुक्रवार को कालाज्वर के उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें ज्वर के दस रोगियों के खून की जांच की गयी. इसमे एक मरीज काला ज्वर पॉजिटिव मिला.