Tag: रसड़ा
कोतवाली क्षेत्र के कोप निवासी उमाशंकर यादव (34) पुत्र स्व. हरिहर यादव नि सब्जी से संबंधित किसी कार्य करने मंडी परिसर में गया हुआ था और वहां लघुशंका करने के लिए जैसे ही मंडी परिसर के मैदान में पहुंचा वहां पहले से ही हाईटेंशन का तार टूटकर लटक रहा था जिसका ध्यान उसने दिया नहीं और उसके चपेट में आकर झुलस गया. लोगों ने बांस के सहारे उसे विद्युत तार से अलग कर अस्पताल पहुंचाया.
मुख्य अतिथि इंडियन कांऊसिंल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के चेयर फॉर वायरोलॉजी एंड जूनोसेस आईसीएमआर नई दिल्ली के डॉक्टर डीटी मौर्य ने कहा कि जब वो जानवरों पर क्रीमीयन कांगों हेमोरेजिक फीवर (सीसीएचएफ) का टेस्ट कर रहे थे तो जो लक्षण जानवरों में मिले उसके बाद यह लक्षण मानवों में भी पाया गया जो उनके लिए भी आश्चर्यजनक था. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में कई और वायरस का खतरा बढ़ रहा है. इससे हमे सचेत रहने की जरूरत है.
राज्यमंत्री का बलिया गाजीपुर बॉडर पर मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह रिंकू जिला महामंत्री प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. कृषि मंडी के समीप महन्थ कौशलेंद्र गिरी ने स्वागत किया. नगर के आजाद चौराहा भगत सिंह तिराहा कोटवारी मोड़ संवरा बधुबांध आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जोरदार स्वागत किया.
पुराणों के अनुसार आदिकाल में हिरण्यकश्यप नामक एक शैतान राजा राज्य करता था जिसे ब्रह्मा द्वारा आशीर्वाद प्राप्त था कि उसे कोई आदमी, जानवर या हथियार नहीं मार सकता. इस वरदान के बाद वह इतना अहंकारी हो गया कि उसने अपने राज्य में भगवान की पूजा करना मना कर दिया एवं स्वयं की पूजा कराने लगा लेकिन किसी घटना ने उसके ही संतान की आंखें खोल दी और उसके पुत्र प्रह्लाद ने उसके आज्ञा का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके कारण हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए अनेक कुचक्र रचा.
