Tag: भाजपा
विवेकानंद जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में योगी व देश मे मोदी के कार्यो का गुणगान पूरा विश्व कर रहा है. आज विपक्ष इनके विकास कार्यो से खासा परेशान है. पूर्व की सरकारों में खुलेआम गुंडागर्दी,जमीन कब्जा, हत्या, लूट को जनता अभी भूली नहीं है. योगी जी बुल्डोजर ने ऐसे माफियाओं के कब्जाकर बनाये गये आलीशान बिल्डिंग को तोड़कर उस जमीन पर बिल्डिंग बनाकर गरीबों को आवास दिया जा रहा है. यह कार्य योगी व मोदी राज में ही संभव है.
जनपद में छात्रसंघ चुनाव को नामांकन के ऐनवक्त स्थगित करने पर उक्त प्रतिक्रिया टी. डी. कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”व्यक्त किया. कहा कि भाजपा के सहयोगी संगठन प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों में हिस्सेदारी करती आई है. इस बार उसे उम्मीदवार तक नही मिल पाए.
प्रसपा के प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र सिंह ने कहा कि युवाओं की भीड़ और उत्साह देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 2022 का चुनाव में जीत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ही होगी. जिसके मुखिया शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री होंगे. एक यही ऐसी पार्टी है जो सबके साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चलती है सिर्फ आप लोगों की सहयोग की जरूरत है.
कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष और उनके पूरे टीम का स्वागत किया गया. रेवती मंडल की टीम के द्वारा मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि, जिला मंत्री नितेश उपाध्याय,जिला मंत्री भोला ओझा, जिला कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश तिवारी को माल्यार्पण के साथ ही अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. किसान मोर्चा भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई.
