आपसी सौहार्द को बनाये रखें, किसी के बहकावे में न आयें- एसडीएम

उप जिलाधिकारी राजेश गुप्त ने कहा कि आप लोग आपसी सौहार्द को बनाये रखें, किसी के बहकावे में न आयें. उन्होंने हल्का लेखपाल और बीट के सिपाही व दरोगा को निर्देशित किया कि गांव में जाकर बैठक करके लोगों को समझाएं जिससे कहिं पर माहौल खराब न हो.

सांकेतिक चित्र

सड़क पर खड़ी खराब ट्रेलर पर ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत एक की हालत नाजुक

बांसडीह थाना क्षेत्र के बांसडीह – मनियर मार्ग पर हालपुर गांव के पास एक ट्रेलर जिसका नंबर UP-50 BT-1047 खराब खड़ा था. जिसे खलासी ठीक करा रहा था. वहीं बांसडीह की तरफ से एक ट्रक UP – 60 BT- 0371 पीछे से आकर ट्रेलर में टक्कर मार दिया. ट्रेलर बनवा रहे खलासी की मौके पर ही मौत हो गई.

बलिया में 21 जून को मनाया जाएगा आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर अमृत योग सप्ताह 14 जून 2022 से 20 जून 2022 तक तक मनाया जाएगा. 21 जून 2022 को आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बृहद रूप से मनाया जाएगा.

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

शनिवार को दोपहर में भरौली गांव निवासी संदीप चौधरी 22 वर्ष बाइक से भरौली जा रहा था कि नरहीं गांव निवासी अजय पासवान उम्र 25 वर्ष पुत्र राम आशीष पासवान भी बाइक से से जा रहा था कि अचानक मुड़ गया जिसके कारण दोनों बाइक में टक्कर हो गई जिसमें अजय पासवान बूरी तरह जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया.

जनता करेगी ऐतिहासिक फैसला – रामगोविंद चौधरी

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिन्हा, लोकबन्धु राजनारायण और 12 जून 1975 के फैसले की विशेष रूप से चर्चा की और कहा कि फैसला आने के पहले तक किसी को यह कल्पना भी नहीं थी कि सरकारी साधनों के दुरुपयोग के आधार पर प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की सदस्यता रद्द हो जाएगी.

बेल्थरारोड में आज: एसडीएम ने सुनी शिकायत, ट्रेन से कटकर युवक की मौत, डाक्टर को मिली धमकी

वाराणसी भटनी रेलवे ट्रेक पर सोनाडीह ढाल के समीप शनिवार को एक युवक ट्रेन से कटकर मौत हो गई. ग्रामीण की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकिन पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है.

अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, चार लोग घायल

नगरा थाना क्षेत्र के गहाडीह निवासी 40 वर्षीय राजकुमार सिंह, करीमपुर निवासी 35 वर्षीय बृजभूषण सिंह, इसी बीच सामने से जा रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इस हादसे में सभी घायल हो गये. बताया जाता है सीएचसी से इलाज के बाद परिजन सभी को लेकर मऊ चले गये.

नेत्र ऑपरेशन में शांति देवी नेत्रालय को मिला दूसरा स्थान

जिले के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पूरे पूर्वांचल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शांति देवी नेत्रालय में आंख की हर विधा की चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाती है. इसके लिए जनपद के कोने-कोने से आने वाले आयुष्मान कार्ड धारकों को उपचार किया जाता है. आयुष्मान कार्ड धारकों को लाभ देने के मामले में भी हमारा शांति देवी नेत्रालय अव्वल है

समाधि स्थल के महंत राजेश्वर दास हुए ब्रह्मलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

सहतवार श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल के महंत श्रीश्री राजेश्वर दास हृदयाघात की वजह से शनिवार की देर शाम करीब 70 वर्ष की अवस्था में ब्रह्मलीन हो गये थे. जिसकी सूचना मिलते ही श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल प्रांगण में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. श्रद्धालु अपने प्रिय महंत के अंतिम दर्शन को बेताब दिखे. 

विवेकानन्द कालेज के छात्र-छात्राओं को टेबलेट का वितरण

संजू पटेल, वंदना, मनीषा यादव, रोहित कुमार आदि टेबलेट पाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को धन्यवाद दिया. उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ टी एन मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता नें किया. और कहा कि सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना से छात्रों में नई तकनीकी ज्ञान के साथ ही शैक्षिक प्रगति में सहायता मिलेगी.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर का उद्घाटन भाजपा विधायक केतकी सिंह ने किया

विधायक ने कहा कि आपके वोट की ताकत की बदौलत यह हॉस्पिटल आज चालू हुआ है . साल 2017 के चुनाव में आपने जिस लोगों पर विश्वास किया वही हॉस्पिटल को न चलाने देने के दोषी हैं. 28 मार्च 2022 में मैंने विधानसभा में शपथ ली और 3 महीने पूरे होने से पहले आज हॉस्पिटल का उद्घाटन हो गया.

युवक ने तीन लोगों पर चाकू से वार कर किया घायल, हमलावर गिरफ्तार

पुलिस ने हमलावर सेराज को गिरफ्तार कर मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई एवं उसका इलाज कराया पुलिस उसे हिरासत में लिया है. वैसे सेराज के भी सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वह खून से लथपथ था.

नवागत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने संभाला बलिया का कार्यभार

वर्ष 2008 बैच की आईएएस अफसर सौम्या अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बातचीत में कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की बेहतरी के अलावा आइजीआरएस पोर्टल पर आयी जनशिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण हमारी प्राथमिकता में होगा.

बारात की गाड़ी में बैठ शराब पीना पड़ा भारी, अनियंत्रित वाहन से कुचलकर दो की मौत, तीन घायल

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार थाना सिकंदरपुर से मुखदेव राम के पुत्र नागेंद्र राम की बारात भोजपुर दलित बस्ती में अवधेश राम के यहां आई थी. द्वार पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच कुछ बाराती नाच देखने हेतु दरवाजे से जनवासे में आ गए. शामियाने के बाहर बारातियों की एक स्कॉर्पियो यूपी 32 ईबी 1212 खड़ी थी. स्कॉर्पियो का एसी चलाकर उसी में बैठ कर कुछ बाराती शराब पी रहे थे. इसी बीच किसी से स्कॉर्पियो का गियर लग गया और गाड़ी तेजी से आगे बढ़ी और दो व्यक्तियों को कुचलते हुए एवं दो व्यक्तियों को घायल कर आगे आम के पेड़ से टकराकर रुक गई.

मनियर: बिजली विभाग पर ग्रामीणों ने लगाया फर्जी बिल भेजने का आरोप

मनियर, बलिया. बिजली विभाग द्वारा कथित रूप से फर्जी बिल भेजे जाने एवं जांच के नाम पर उपभोक्ताओं का बिजली का कनेक्शन काटे जाने को लेकर मनियर दियारा टुकड़ा नंबर दो के ग्राम वासियों …

चालिस वर्षों से बंद हॉस्पिटल का स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान चर्चाओं के अनुसार टीम ने 100 बेड्स का अस्पताल संचालित किए जाने की आवश्यकता महसूस की. एक सीएमएस, 10 वरिष्ठ चिकित्सक, एक दर्जन फार्मासिस्ट, करीब 24 की संख्या में स्टाफ नर्स, करीब 24 की संख्या में सफाई कर्मी, करीब 24 की संख्या में वार्ड ब्वाय आदि की आवश्यकता है.

गंगा दशहरा के मौके पर गंगा तटों पर हुए विभिन्न आयोजन

हल्दी संवादाता के अनुसार पचरुखिया घाट पर भी गंगा समग्र गोरक्षप्रान्त के सह प्रांत संयोजक राजनारायण तिवारी, धर्मवीर भारती के नेतृत्व में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण व माँ गंगा की पूजन व आरती की गई.

नहीं रहे पूर्व सांसद हरिवंश सहाय

सामाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर एक शोकसभा हुई, जिसमे वक्ताओं ने पूर्व सांसद स्व.हरिवंश सहाय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. सहायजी एक सच्चे सामाजवादी एवं जमीनी नेता थे.

मेगा क्रेडिट कैम्प में दो हजार लाभार्थियों को कुल 1.18 अरब का ऋण स्वीकृत

मेगा कैम्प का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने सरकार की ऋण योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएम स्वनिधि, क्रेडिट गारंटी, पीएमईजीपी, आत्म-निर्भर योजना व केसीसी सहित अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.

कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो सगे भाई गम्भीर रूप से घायल

दोकटी थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी रितेश कुमार रजक 32 वर्ष व सगे भाई बृजेश कुमार रजक 30 वर्ष मोटरसाइकिल से बलिया के तरफ जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित क्रेटा कार से आमने सामने टक्कर हो गई. इस भिड़ंत में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.