Tag: बलिया न्यूज
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार थाना सिकंदरपुर से मुखदेव राम के पुत्र नागेंद्र राम की बारात भोजपुर दलित बस्ती में अवधेश राम के यहां आई थी. द्वार पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच कुछ बाराती नाच देखने हेतु दरवाजे से जनवासे में आ गए. शामियाने के बाहर बारातियों की एक स्कॉर्पियो यूपी 32 ईबी 1212 खड़ी थी. स्कॉर्पियो का एसी चलाकर उसी में बैठ कर कुछ बाराती शराब पी रहे थे. इसी बीच किसी से स्कॉर्पियो का गियर लग गया और गाड़ी तेजी से आगे बढ़ी और दो व्यक्तियों को कुचलते हुए एवं दो व्यक्तियों को घायल कर आगे आम के पेड़ से टकराकर रुक गई.
दुबेछाप निवासी बाबू रमन माली पुत्र महेंद्र माली के घर लगभग 11:30 बजे के करीब घर में लगा बिजली के मेन बोर्ड से अचानक चिंगारी निकलने लगी. चिंगारी से निकली आग झोपड़ी को अपने बस में कर लिया. जब तक गांव वाले व परिजन आग बुझाने के लिए पहुंचे तब तक पूरी झोपड़ी व टीनसेड में रखा घर गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया
भाजपा नेता बेल्थरारोड नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता के भतीजे अंशु गुप्ता के नाम से इंडियन आयल पेट्रोल पंम्प संचालित किया जाता है. जिस पर सोमवार की देर शाम कुछ एक दर्जन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. जिसमें एक कर्मचारी कविंद्र यादव को हमला कर नगद बस हजार रूपये छीन लिए और कर्मचारी को मारकर घायल कर दिया. वहां मौजूद लोगों सिर्फ तमाशा देखते रहे.
कोच के संचालक मोहम्मद सरफराज अहमद से औपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस भागदौड़ की जिंदगी में शरीर को फिट रखने के लिए जिम बहुत जरूरी है जो युवा अपने शरीर का ध्यान नहीं दे पा रहे हैं उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि इस भागदौड़ जिंदगी में खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार के माध्यम से पूरे विश्व को स्वस्थ रखने के लिए विश्व योग दिवस मनाया जाता है.
