मनियर मार्ग के बसारिकपुर चट्टी पर सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक गंभीर रुप से घायल हो गया. परिवार वाले इलाज हेतु उसे मऊ ले गए हैं.
नगरा मार्ग के संदवापुर गांव के समीप शनिवार को सड़क पार करते समय 45 वर्षीय प्रौढ़ जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चोटी कटने की तमाम वारदात सामने आने के बाद लखनऊ स्थित डीजीपी ऑफिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए इसे महज एक अफवाह बताया है. एडवाइजरी में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात भी कही गई है. दूसरी तरफ बलिया में कुल सात और चोटी कटने की सूचनाएं मिली हैं.
बिहार के बक्सर जनपद के डुमराव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक अठारह वर्षीया लड़की के साथ बहला-फुसलाकर चार लोगों ने रेप किया और साक्ष्य मिटाने की नियत से लडकी को गोली मार दी.
मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक ने बुधवार को सदर तहसील, कोतवाली व जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने साफ सफाई को और बेहतर ढ़ंग से करने का निर्देश दिया.
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बजहा गांव के काली मंदिर के पास मंगलवार की सुबह पढ़ने जा रही एक छात्रा को हमलावरों ने चाकू से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया.
कोतवाली क्षेत्र के कोप मौजा के ढाका गांव में रविवार की देर शाम मायके में राखी बांधने पहुंची पत्नी को पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन व पुलिस तैयारियों में जुट गई है. जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने पुलिस लाइन में हेलीपैड, सेफ हाउस लेकर अन्य तैयारी के सम्बंध में निरीक्षण किए.
सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर बाइक के धक्के से 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जबकि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पकवाइनार चट्टी पर बुधवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.