शिवपुर में सर्पदंश से चाय वाले की मौत

​सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी रघुनाथ राजभर (55) की साँप के डंसने से मौत हो गई.

रघुनाथ शिवपुर में चाय का दुकान चलाता था.  बुधवार को दोपहर मे चूल्हा साफ कर रहा था, चुल्हे में बैठे सांप ने उनको डंस लिया. सांप के डंसने के बाद रघुनाथ चिल्लाने लगा. परिजन उसे बांसडीह रोड स्थित सती मां स्थान पर ले गए. वहां गम्भीर स्थित को देखते हुए जिला चिकित्सालय ले गए. वहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया.