महुलानपार अंध मोड़ से आगे बढ़ते ही कार असंतुलित होकर लहराने लगी

नगरा मार्ग पर महुलानपार गांव के सामने बुधवार को दोपहर में असंतुलित होकर एक सफारी सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के सभी 9 लोग घायल हो गए.

अखोप चट्टी पर मामूली बात पर युवक पर हमला

उभांव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी के मौर्या चौराहा पर बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया.

हल्दीरामपुर मठिया गांव के पास गेहूं के खेत में मिला शव

उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर मठिया गांव के समीप रविवार की सुबह लगभग 10 बजे गेहूं के खेत में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. इसकी सूचना लोगों ने उभांव पुलिस को दी.

और धू धू कर बिजली के खंभे पर ही जलने लगा लाइनमैन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के पुरा चट्टी पर लगे ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने के चक्कर में उभांव थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेन्द्र पशुहारी पर कार्यरत एक प्राइवेट लाइनमैन की जान चली गई.

ट्रक की चपेट में आए युवक ने दम तोड़ा, युवती समेत तीन घायल

रसड़ा में हुए तीन अलग अलग हादसों में जहां युवती समेत तीन लोग घायल हो गए, वहीं उभावं थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर के निकट ढुकुढाला के समीप ट्रक की चपेट में आए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई.

फरसाटार के बाद भिटौरा में भी जहरीली शराब ने ली एक और जान

उभांव थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में बृहस्पतिवार की रात कच्ची देशी शराब पीने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

हाईटेंशन तार की चपेट में आए किशोर की मौत

उभांव थाना क्षेत्र टगुनिया गांव में शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस सीएचसी सीयर पहुंचकर युवक के शव को लेकर पोस्टमॉर्टम हॉउस बलिया भेज दिया.

ऑटवा तुर्तीपार के उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी

ऑटवा तुर्तीपार स्थित मां शकुंतला देवी उमा विद्यालय के कार्यालय का बुधवार की रात्रि ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखा लैपटाप, एक लाख 25 हजार रुपये नगद, विद्यालय के अभिलेख तथा अन्य कागजात चुरा लिए.

बाइक की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा, चालक गंभीर

सिकन्दरपुर – बिल्थरारोड सड़क मार्ग पर हल्दीरामपुर चंद्रशेखर ढाला के समीप मंगलवार के अपराह्न लगभग 4 बजे बाइक के धक्के से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

भूमि विवाद में मारपीट, युवक घायल

चंदायर बल्लीपुर गांव में रविवार की सुबह विवादित भूमि में लगे आम के पेड़ की डाल काटने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मड़ई में लगी में मवेशियों समेत पालक भी झुलसा

उभांव थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के असऊपुर टोले में रविवार की रात आग लगने से मड़ई में बंधी दो भैसें गम्भीर रूप से झुलस गईं तथा पशु स्वामी भी झुलस गया.

शवयात्रियों की जीप पलटी, 11 जख्मी

नगरा-बलिया मार्ग पर शुक्रवार की रात बलिया से शवदाह कर परिजनों को लेकर वापस लौट रही कमांडर जीप असंतुलित होकर बछईपुर के समीप एक पेड़ से टकरा गई.

आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दोनों सवार गम्भीर, रेफर

रविवार की शाम लगभग 4 बजे बेल्थरा-सिकन्दरपुर मार्ग पर हल्दी रामपुर के समीप दो बाइकों में आमने सामने भिडंत हो गयी, जिससे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये. सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.

बिल्थरारोड व भेलुपुर में शव मिलने से सनसनी

रविवार को उभांव थानान्तर्गत बेल्थराबाजार में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. उधर, वाराणसी के भेलुपुर थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया.

उड़ान के जरिए राजश्री बसंत ने दी केंद्र की योजनाओं की जानकारी

बिल्थरारोड विधानसभा सीट (पुराना नाम-सीयर) 357 में भाजपा नेत्री राजश्री बसन्त ने दस गांवों में उड़ान कार्यक्रम आयोजित करवाया. शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना के विषय में जानकारी दी गई.

घर में घुसकर बहन के देवर को मारी गोली, बनारस रेफर

उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में घर में घुसकर बड़े भाई के साले ने दो साथियों के साथ बहनोई के छोटे भाई को चाकू व गोली मारकर घायल कर दिया. आनन फानन में उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. घायल का इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर में चल रहा है.

बड़ी शिद्दत से याद किए गए समाजवादी पुरोधा अंचल

प्रदेश के पशुधन विकास मन्त्री मु. जियाऊद्दीन रिजवी ने कहा कि स्व. शारदानन्द अंचल का जीवन संघर्षों के दस्तावेज थे. वे समाजवादी विचारधारा के राहगीर थे. उन्होंने अपने जीवन मे कभी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया.

फरसाटार – मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में बीते 8 अक्टूबर को पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

24 को शारदानंद अंचल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे रिजवी

समाजवादी पुरोधा स्व. शारदानन्द अंचल की उभांव थाना तिराहे पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण काबीना मंत्री मोहम्मद रिजवी के कर कमलों द्वारा 24 दिसम्बर दिन शनिवार को किया जायेगा.