Tag: सिकंदरपुर
पेपरलीक मामले में फर्जी आरोपों के तहत गिरफ्तार तीनो पत्रकारों को तत्काल रिहा करने,दर्ज मुकदमे वापस लेने व दोषी व जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,डीएम व एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर बैरिया क्षेत्र के पत्रकारों ने बाह पर काला पट्टी बांधकर,और हांथ में तख्तियां लेकर बैरिया डांक बंगला से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च किया.
आस पास के करीब दो दर्जन से अधिक किसानों की महीनों की कमाई पल भर में उनकी आंखों के सामने राख के ढेर में तब्दील हो गई. अगलगी की इस घटना में करीब 50 बीघा गेंहू की फसल जलने का अनुमान है. आग की लपकती लपटों की विकरालता ऐसी थी कि लोगबाग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केशव चौधरी ब्लॉक प्रमुख नवानगर व प्रभात कुमार श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर रहे. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जीवन में बिदाई का बेला बहुत ही दुखदायी होता है. इस पल को कभी भूलाया नहीं जा सकता है और उनके किये गए अच्छे कार्यों का अनुसरण हमेशा याद रहता है.
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समूह गान व नृत्य सहित विभिन्न देश भक्ति गीतों पर एकल व सामूहिक डांस प्रस्तुत किया. छोटे व बड़े बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य व अदा से सबको मोहित किया. दर्शकों ने भी होनहारों की अदाकारी को जमकर सराहा. वहीं कार्यक्रम के दौरान शहीदों की स्मृति में प्रस्तुत गीत व नृत्य को देखकर दर्शक भावुक भी हुए. वहीं विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित भी किया गया.
सिकंदरपुर कस्बा के डाकघर निवासी गीता देवी (50 वर्ष) पत्नी सुरेश चंद इलाज के लिए जीप से मऊ जा रही थीं. उसी जीप में डोमनपुरा निवासी अजमल खान (65 वर्ष) भी सवार थे. जीप अभी नवरतनपुर चट्टी पर पहुंची थी कि बेल्थरा रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जीप में टक्कर मार दिया. जिसमें गीता देवी व अजमल खां घायल हो गए. टक्कर की आवाज सुन मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. उधर लोगों को आते देख टैंकर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. जबकि स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी.
पुराणों के अनुसार आदिकाल में हिरण्यकश्यप नामक एक शैतान राजा राज्य करता था जिसे ब्रह्मा द्वारा आशीर्वाद प्राप्त था कि उसे कोई आदमी, जानवर या हथियार नहीं मार सकता. इस वरदान के बाद वह इतना अहंकारी हो गया कि उसने अपने राज्य में भगवान की पूजा करना मना कर दिया एवं स्वयं की पूजा कराने लगा लेकिन किसी घटना ने उसके ही संतान की आंखें खोल दी और उसके पुत्र प्रह्लाद ने उसके आज्ञा का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके कारण हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए अनेक कुचक्र रचा.
बलिया जिले में सबसे पहले सिकंदरपुर विधान सभा सीट का परिणाम ही घोषित होगा. इस विधान सभा क्षेत्र के कुल 353 ईवीएम की गिनती 26 चक्र में पूरी हो जाएगी. उसके बाद फेफना सीट के 375 ईवीएम की गिनती 27 चक्र में, बैरिया के 399 ईवीएम की गिनती 29 चक्र में , बलिया नगर के 407 ईवीएम की गिनती 30 चक्र में, बेल्थरारोड के 420 ईवीएम की गिनती 30 चक्र में , रसड़ा के 426 ईवीएम की गिनती 31 चक्र में और बांसडीह के 448 ईवीएम की गिनती 32 चक्र में खत्म होगी.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग निवासी प्रेमचंद गुप्ता पकड़ी थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय प्रसादपुर में बतौर प्रधानाध्यापक तैनात हैं. रोज की तरह वह मंगलवार की सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे.
प्रसादपुर-गौरी गांव के बीच स्थित बहेरा नाला पुलिया के पास पहले से मौजूद बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया. बाइक के रुकते ही अपराधियों ने शिक्षक के ऊपर असलहा तान दिया. इसके बाद उनके गले से सोने की चेन, पर्स व मोबाइल को लूट लिया. प्रेमचंद ने जब विरोध करने का प्रयास किया तो लूटेरों ने उनकी पिटाई भी कर दी.
