पुनर्निर्माण के बाद ओक्डेनगंज पुलिस चौकी का उद्घाटन

ओक्डेनगंज पुलिस चौकी परिसर में नव निर्मित मेस, डाइनिंग हाल तथा इन्टरलाकिंग का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, एएसपी रामयज्ञ यादव, सीओ सदर केसी सिंह, कोतवाल अनिल तिवारी, चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र राय सहित अन्य चौकी इंचार्ज तथा विशेष रूप से मौजूद रसड़ा कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव व तमाम आरक्षियों की उपस्थिति में वरिष्ठ आरक्षी कैलाश यादव द्वारा सम्पन्न हुआ.

रसड़ा में श्रम विभाग ने छह सौ श्रमिकों को बांटी साइकिलें

मथुरा महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को श्रम विभाग की तरफ से मजदूरों को छह सौ साइकिलें वितरित की गईं. साइकिल पाकर मजदूरों के चेहरे खिल उठे. कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री सनातन पाण्डेय रहे.

जनवादी सोशलिस्टों का रसड़ा तहसील में धरना प्रदर्शन

रसड़ा तहसील प्रांगण में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने पांच सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौपा.

लोगों की जांची सेहत, बांटी मुफ्त दवाइयां

भगत सिंह इण्टर कॉलेज के प्रांगण में छात्र शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं जांच शिविर आयोजन किया गया. इस जांच शिविर में शारदा नारायण हॉस्पिटल के चैयरमैन डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर डॉक्टरों द्वारा सैकड़ों मरीजों की जांचकर दवा भी वितरित किया गया.

जाम गांव में छह साल की मासूम संग बलात्कार

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में रविवार को 10 बजे दिन में एक युवक ने 6 वर्षीय मासूम के साथ मुंह काला किया और फरार हो गया. डरी सहमी मासूम ने परिजनों को आप बीती बताई. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट पंजीकृत कर आरोपी की धरपकड़ प्रारंम्भ कर दिया.

दिव्यांग दौड़ में वंदना और डब्ल्यू रहे अव्वल

विकलांग दिवस पर अनेक विविध कार्यक्रम हुए. पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में पूर्वांचल चेतना समिति राघोपुर रसड़ा के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीएम गोविन्द राजू एनएस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को डीएम ने पुरस्कृत किया.

भाजपा प्रान्तीय परिषद के सदस्यों का हुआ मनोनयन 

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद बलिया जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रो से प्रान्तीय परिषद के सदस्यों की सूची जारी किया.

रसड़ा में ट्रक मालिक, ड्राइवर और खलासी पर हमला, लूट

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महतवार स्थित पेट्रोल टंकी पर अराजक तत्वों ने शनिवार की शाम ट्रक मालिक एवं ड्राइवर समेत खलासी की पिटाई कर साठ हजार नगदी और ट्रक मालिक के सोने की चेन छीन कर भाग गए.

ताइक्वांडो में सन फ्लावर के छात्र को गोल्ड मेडल

सनफ्लावर पब्लिक स्कूल के एक छात्र द्वारा जिला ताइक्वांडो चैंपियन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर छात्र समेत कोच को विद्यालय परिवार द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया.

राघोपुर चट्टी से गहने समेत आलमारी उठा ले गए

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी स्थित एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहने समेत लोहे की आलमारी उठा ले गए. दुकान से एक किलोमीटर दूर केवल आभूषण के डब्बे मिले. सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पकवाइनार व कोटवारी में बैंक ग्राहकों ने काटा बवाल

रिजर्व बैंक का यह दावा है कि बैंकों में नोटों की कोई किल्लत नहीं है. यह दावा तो कम से कम पूर्वांचल बैंक में शुक्रवार को पूरी तरह फ्लाप साबित रहा. रसड़ा क्षेत्र के पूर्वांचल बैंक ने शुक्रवार को पैसे के अभाव में लेन देन पर हाथ उठा दिए.

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा में 4 को

अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा जनपद बलिया के प्रांगण में 4 दिसम्बर रविवार को छात्र शक्ति सेवा संस्थान द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

बुढ़ऊं गांव में रसड़ा विधायक का सम्मान

चिलकहर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बुढऊं में विधायक उमाशंकर सिंह का विशाल जन-जागरूकता और सम्मान समारोह में लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति रही.

हादसे में दूल्हे के भाई समेत तीन बारातियों की मौत, 8 जख्मी

कोटवारी गांव से गयी बारात की एक गाड़ी बस से जा टकराई. इस हादसे में दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस खबर के मिलते ही दुल्हन के आने की ख़ुशी में घर में गाए जा रहे मंगल गीत की जगह मातम तथा कोहराम मच गया. इस घटना से गांव सहित आस पास के गावों में भी सन्नाटा छा गया.

बाइकर को बचाने में कार पेड़ से टकराई, छह जख्मी

रसड़ा – बलिया मार्ग पर सिंहाचवर खाद गोदाम के समीप गुरुवार की दोपहर 11 बजे बाइक सवार को बचाने में स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ जा टकराई. उस पर सवार आधे दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, जहां सभी की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.

हलधरपुर के पास बोलेरो और बस में भिड़ंत, तीन की ठौर मौत, आठ घायल

रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित हलधरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप बोलेरो ओवरटेक करते समय रोडवेज बस से भिड़ी. तीन की मौत, 8 घायल. तीन की हालत गम्भीर, मऊ रेफर. कोटवारी से बारात मऊ अदरी गयी थी, अदरी से लौट रही थी.

अतिक्रमणकारियों को कोतवाल ने किया एलर्ट

रसड़ा नगर में एक बार फिर बुधवार को अतिक्रमण का डंडा चला. इस दौरान ठेला, खोमचा तथा नालियों पर अतिक्रमण करने वालों को कोतवाल धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने एलर्ट किया.

हिरामन के आश्रितों को उमाशंकर सिंह ने सौंपा 25 हजार का चेक

संवरा गांव निवासी मृतक हिरामन कन्नौजिया के परिजनों को विधायक उमाशंकर सिंह ने बुधवार को पच्चीस हजार का चेक प्रदान किया. विधायक उमाशंकर सिंह ने मृतक के पिता जलेश्वर कन्नौजिया को पत्नी रंजना के नाम से पच्चीस हजार का चेक प्रदान करते हुए छोटे छोटे बच्चो को शिक्षा के लिए फ़ीस, किताब के साथ साथ कपड़ा तक देने की घोषणा की.

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक घायल, गंभीर

रसड़ा – नगरा मार्ग पर ब्लाक मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह 6 बजे बाइक सवार दो युवक ट्रक में जा भिड़े, जिसमे बाइक सवार दोनों वुवक गम्भीर रूप से घायल हो गये. इस हादसे में एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.