अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हरकत में रसड़ा पुलिस
रसड़ा (बलिया)| नगर में एक बार फिर बुधवार को अतिक्रमण का डंडा चला. इस दौरान ठेला, खोमचा तथा नालियों पर अतिक्रमण करने वालों को कोतवाल धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने एलर्ट किया.
पुलिस गाड़ी द्वारा ही ध्वनि विस्तारक यंत्र से अतिक्रमणकारियों से सड़क के किनारे तथा नालियों पर से अवैध रूप से चला रहे दुकानदारों को कोतवाल ने तत्काल हटा लेने का निर्देश दिया. बुधवार को कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया. चेताया कि अतिक्रमणकारियों से सख्ती से निपटा जायेगा. अतिक्रमण का दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. नगर में मुन्सिफी तिराहा, ब्रम्हस्थान आदि जगहों पर अतिक्रमण के चलते हमेशा ही जाम की स्थिति बनी रहती है.
