बैरिया में पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण माहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने तथा लोगों को निर्भय होकर मतदान करने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बुधवार को उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी त्र्यंबक नाथ दुबे के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स ने बैरिया कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया.

मठ जोगिंदर गिरी में जाम लगाने वालों पर पुलिस ने किया मुकदमा

बैरिया थाना अंतर्गत एनएच 31 पर स्थित मठ जोगिंदर गिरी में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सीमा यादव व उनके दो माह के पुत्र की मौत के बाद हाईवे जाम करने वाले 75 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

कांग्रेस नेता ने एसडीएम पर पक्षपात का आरोप लगाया

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने उप जिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने व बदले की भावना से पोस्टर बैनर हटवाने की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

पिकअप ने ली नवजात संग मां की जान

बैरिया थानांतर्गत नेशनल हाईवे 31 पर स्थित मठ जोगिंदर गिरी चौराहे के पास मंगलवार को सुबह पौने छह बजे के लगभग पिकअप वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला व उसके नवजात पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्रकार शिवदयाल पांडेय ‘मनन’ की दादी का निधन

वाराणसी से प्रकाशित हिंदी दैनिक के पत्रकार शिवदयाल पांडेय “मनन” की दादी निर्मला पांडेय पत्नी स्वर्गीय मधुबन पांडेय का निधन हृदय गति रुकने से मंगलवार को भोर में उनके पैतृक गांव रामपुर टोला वाजिदपुर में हो गया.

बैरिया में हटाए गए पोस्टर-बैनर, चला सफाई अभियान

उपजिलाधिकारी बैरिया अरविन्द कुमार के नेतृत्व में उतरी टीम ने रविवार को अपराह्न बैरिया से लेकर रानीगंज-कोटवा मोड़ तक जगह-जगह लगे पोस्टर बैनर हटवाए तथा दिवार पर लिखे नेताओं के नाम व प्रचार के मैटर को पेन्ट से पुतवाया.

50,000 से अधिक नगदी बरामदगी पर होगी जांच – बैरिया एसडीएम

अगर 50 हजार से अधिक धन, मादक पदार्थ अथवा संदिग्धता के साथ कोई आ- जा रहा है तो उसकी जांच की जाएगी. अगर कोई महिला है तो उसकी जांच महिला पुलिस करेगी. 50 हजार से अधिक व 10 लाख तक का धन राह में पकड़ में आने पर उसकी विस्तृत जांच की जाएगी और समस्त जांच प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी.

ठंड कहर बरपा रही, बैरिया में प्रशासन कागज पर ही अलाव जला रहा

इस भीषण ठंड मे बैरिया तहसील प्रशासन कागज पर ही अलाव जलाने मे जुटा है. पिछले साल की तुलना इलाके मे ठंड का कहर ज्यादा है और सरकारी अलाव की व्यवस्था एकदम नहीं के बराबर.

दयाछपरा में दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर

बैरिया थाना क्षेत्र कें एनएच 31 पर दयाछपरा चिमनी ढाला पर आमने सामने दो बाइकों की टक्कर में बैरिया निवासी पंकज केशरी (18) घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया.

जल निकासी का विवाद पहुंचा डीएम दरबार

बैरिया थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा के ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलकर गांव में कतिपय लोग द्वारा आम सरकारी रास्ते को रोककर जल निकास को भी अवरुद्ध करने की साजिश करने की शिकायत की है.

गंगा पार नौरंगा में फूंका चुनाव बहिष्कार का बिगुल

गंगा पार लगभग 30 हजार आबादी वाले बैरिया विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौरंगा के नौरंगा, भुवालछपरा, चक्कीनौरंगा, उदईछपरा के डेरा के रहवासी विधान सभा चुनाव 2017 के लिए आचार संहिता लागू होते ही अपने गांव की उपेक्षा से त्रस्त आंदोलन की अंगड़ाई लेने लगे हैं.

छपरा और बलिया से भी नजदीक हुआ सिताबदियारा से आरा

सिताबदियारा ग्राम से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर बिहार के आरा भोजपुर की सीमा की ही एक पंचायत है खवासपुर. यह आरा के बड़हरा प्रखंड का हिस्‍सा है. इसी के सीध में गंगा नदी के उपर पिछले वर्ष की भांति बन रहा पीपा पुल इस वर्ष मकर संक्रांति के दिन से चालू हो जाएगा. वर्ष में आठ माह चलने वाला यह पीपा पुल क्षेत्रीय लोगों के लिए वरदान स्‍वरूप है.

इनामी शातिर रेवती पुलिस के हत्थे चढ़ा

रेवती थाना क्षेत्र के दतहां त्रिमुहानी के समीप बुधवार को देर शाम मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने दो हजार के इनामी बादमाश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया.

श्रीकृष्ण यादव हत्याकांडः हत्यारोपी जेल भेजे गए

बीते 16 दिसंबर को स्थानीय थाना अंतर्गत भरत छपरा गांव में हुए श्री कृष्ण यादव हत्याकांड के दो नामजद आरोपी गोपालजी सिंह व उनके भाई भूपेंद्र सिंह को बुधवार को बैरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले ने इलाके में राजनीतिक रूप ले लिया है.

बैरिया बाजार में दो दुकानों का ताला तोड़ लाखों की चोरी

बुधवार की रात बैरिया पुलिस चौकी के अत्यंत करीब दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के गेट का ताला तोड़कर चोर आसानी से लगभग साढे़ चार लाख नकद व लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए. दोनों घटनास्थलों पर चौकी प्रभारी बैरिया पहुंच कर मौके का निरीक्षण कर जांच में जुट गए हैं. पीड़ितों द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई है.

कोटवा में गड्ढे में उतराया मिला युवक का शव

बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में कोटवा इब्राहिमाबाद मार्ग पर स्थित एक गड्ढे में बुधवार को दोपहर दो बजे के लगभग एक अज्ञात युवक का शव उतराता देखा गया.

8 स्थानों पर इंटरलॉकिंग मार्ग के लिए आधारशिला रखी

विधायक जयप्रकाश अंचल ने सोमवार व मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के 8 स्थानों पर लगभग 40 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग के लिए आधारशिला रखी. वह इलाके में आस्था के केंद्र मिल्की महाराज बाबा की मठिया के पास लगभग चार लाख की लागत से बनने वाले रैन बसेरा के लिए भी भूमि पूजन किए.

दयाछपरा में नववर्ष का आगाज प्रोजक्ट उत्थान से

नए साल 2017 के प्रथम दिन रविवार को बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा “प्रोजेक्ट उत्थान” की शुरुआत की गई. यहां 30 की संख्या वाले 8 ग्रुपों मे महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिन्हें नेहरू युवा मंडल रेवती द्वारा स्वावलंबी बनाने के लिए अगरबत्ती, रूहअफजा, जूस, जेली व अचार आदि कई घरेलू उत्पाद बनाने का हुनर सिखाया जाएगा. पहले ही दिन 80 से अधिक महिलाओं को रूहअफजा और अगरबत्ती बनाना सिखाया गया.