Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • प्रतिभावान छात्राओं का त्रिपुरसुंदरी समिति ने किया सम्मान
  • जिला जवार

प्रतिभावान छात्राओं का त्रिपुरसुंदरी समिति ने किया सम्मान

मां त्रिपुरसुंदरी सेवा सदन समिति रानीगंज द्वारा संचालित नि:शुल्क सिलाई व अंग्रेजी स्पीकिंग प्रशिक्षण के एक माह पूरा होने पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
News Desk 1 January, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BAIRIYA_TRIPURSUNDARI

बैरिया (बलिया)। मां त्रिपुरसुंदरी सेवा सदन समिति रानीगंज द्वारा संचालित नि:शुल्क सिलाई व अंग्रेजी स्पीकिंग प्रशिक्षण के एक माह पूरा होने पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें शत-प्रतिशत उपस्थिति व प्रतिभावान छात्रा अर्चना सोनी, बिन्दू सोनी, सुरभि सुमन व रंजना को मुख्य अतिथि कोटवा ग्राम पंचायत की प्रधान जनक दुलारी देवी द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधान जनक दुलारी देवी ने कहा कि लड़कियों को हुनरमंद होना चाहिए. सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, पढ़ाई व पाककला आदि विधाओं में दक्ष लड़कियों को जीवन में किसी भी तरह की कठिनाइयों से संघर्ष करने का बल मिलता है. आप लोग मन लगाकर जो-जो सिखाया जा रहा है, उसे सीखें.

मुख्य अतिथि ने क्षेत्र की लड़कियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने वाली सिलाई प्रशिक्षिका वंदना मिश्रा व अंग्रेजी सिखाने वाली शिक्षिका स्वाति शेखर को भी सम्मानित किया तथा इस कार्य को शुरू करने वाली संस्था की प्रसंशा की. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. चंद्र शेखर गुप्ता ने कहा कि अभी संस्था द्वारा सिलाई व अंग्रेजी स्पीकिंग का ही कोर्स शुरू किया गया है. यह सेवा निःशुल्क है. बहुत ही शीघ्र हमारे यहां मेहंदी और ब्यूटीशियन का भी प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा. इसके लिए छात्राओं के फार्म लिए जा चुके हैं. अच्छी महिला प्रशिक्षक मिलते ही वह भी शुरू कर दिया जाएगा.

डॉ. शेखर ने कहा कि हमारा उद्देश्य खास तौर से लड़कियों और महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए तैयार करना है. इस अवसर पर प्रेमलता सिंह, सुनीता गुप्ता, यूथ क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, संस्था के कोषाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संजू गुप्ता, अमित मिश्र, मृत्युंजय मौर्य, संजीव यादव, विकास ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंतिम दौर में प्रशिक्षणार्थी छात्राओं से आगंतुकों द्वारा क्विज कांटेस्ट में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए. जिसका सही उत्तर देने वाली प्रशिक्षणार्थी छात्राओं को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया.

Related

Tags: कोटवा बैरिया रानीगंज सिलाई

Post navigation

Previous: गरीब मजलूमों संग पुलिस कप्तान करेंगे नए साल की शुरुआत
Next: साक्षी रही अव्वल, कंचन व दिव्या भी पुरस्कृत

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.