साईं मंदिर के वार्षिक यज्ञ में श्रद्धालुओं का उमड़ा रेला

कोटवा गांव के पूरब स्थित साईं बाबा मंदिर के वार्षिक यज्ञ समारोह के समापन के अवसर पर गुरुवार को आस्थावान लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. मंदिर के इर्द-गिर्द मेला का सा दृश्य रहा. हजारों की तादाद में उपस्थित होकर श्रद्धालु नर-नारियों ने यज्ञ समापन समारोह में भाग लिया.

दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव मिला

श्रीनगर श्रीनगर-तुर्तीपार (टीएस बंधा) बांध के सामने दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पूरब रेलवे लाइन पर 25 वर्षीय युवक का शव मिला है. घटना शुक्रवार के भोर की है. ग्रामीणों ने शव की पहचान भी की है.

बैरिया सपा इकाई की बैठक 8 को

बैरिया विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक 8 अप्रैल शनिवार को सुबह 10 बजे बैरिया बाजार स्थित पार्टी कार्यालय शकील यादव कटरा पर बुलाई गई हैं.

संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 15 से, एडमिट कार्ड 10 से मिलेगा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा की परीक्षा आगामी 15 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 29 अप्रैल तक दोनों पालियो में चलेंगी

एसडीएम व सीओ के दरबार में पुजारी ने लगाई गुहार

मानिक छपरा (मिर्जापुर) गांव में बजरंगबली के मंदिर में तोड़फोड़ करने व पुजारी धर्मदेव दास जी का समान उठा ले जाने की घटना कुछ अधिकारियों के आदेश के बाद भी बैरिया पुलिस द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया.

तहसील दिवस में छाया रहा अवैध कच्ची शराब का मुद्दा

बैरिया तहसील के सभागार में मंगलवार को होने वाला तहसील दिवस छुट्टी के कारण गुरुवार को उपजिलाधिकारी बैरिया की अध्यक्षता में हुई.

सुदिष्टपुरी के साईं मंदिर में पूजन-अर्चन संग अभिषेक

कोटवा गांव से पूरब सुदिष्टपुरी में स्थित साईं बाबा के मंदिर पर चल रहे साईं बाबा वार्षिक यज्ञ समारोह में बुधवार को विधिवत पूजन-अर्चन अभिषेक का कार्यक्रम चला.

आजमगढ़ का शानदार प्रदर्शन, देवरिया को 8 विकेट से हराया

द्वाबा शहीद स्मारक कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार की रात आजमगढ़ और देवरिया की टीमों के बीच मैच खेला गया.

सहतवार में खुला जिले का पहला भारतीय जन औषधि केंद्र

सहतवार में गरीबों के हित को देखते हुए प्रधानमन्त्री द्वारा चलाए जा रहे भारतीय जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन बद्रीनाथ सिंह चौराहा के पास स्थित अनिल सिंह के कटरा में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने फीता काटकर किया.

कलश यात्रा के साथ साईं बाबा मंदिर का वार्षिक यज्ञ शुरू

संत सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर के पास स्थित साईं बाबा मंदिर प्रांगण से मंगलवार को कलश यात्रा के साथ साईं बाबा मंदिर का वार्षिक यज्ञ शुरू हुआ.

तेनाली के झकास उनचास की बदौलत सिताबदियारा की धमाकेदार जीत

बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के मैदान पर चल रहे हैं द्वाबा शहीद स्मारक कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार की रात कोपा बिहार और सिताबदियारा के बीच मैच खेला गया.

बैरिया – शहीद स्मारक मार्ग के पुनर्निर्माण में रोड़ा अतिक्रमण

वर्षों से बैरिया-सुरेमनपुर शहीद स्मारक मार्ग का चौड़ीकरण, उच्चीकारण और निर्माण की मांग चल रही थी. चिर प्रतीक्षित यह कार्य पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के प्रयास से संभव हो पाया.

सुदिष्ट बाबा मठिया के चढ़ावे का ब्योरा सार्वजनिक किया

ग्राम पंचायत कोटवा के प्रधान पति व पूर्व प्रधान गौरी शंकर प्रसाद ने रविवार की शाम पंचायत प्रतिनिधियों व सम्मानित ग्रामीणों के साथ सन्त सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर बैठक की.

स्टार इलेवन रसड़ा ने सिवान की टीम को तीन विकेट से हराया

बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया के विशाल मैदान पर रविवार से शुरू हुए द्वाबा शहीद स्मारक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्टार इलेवन क्लब चोगडा रसड़ा की टीम ने यूनिटी क्रिकेट क्लब सिवान बिहार को 3 विकेट से हराया.

ढोलक-झाल की संगत में बजरंग बाबा की तान पर झनझना उठा दयाछपरा

जालंधर बाबा शिव मंदिर दयाछपरा मे शनिवार की शाम दो गोला शानदार चैता का मुकाबला पचरुखिया निवासी ब्यास उपेन्द्र सिंह एवं बलिहार निवासी ब्यास सुनील मिश्र के बीच हुआ.

दुधिया रोशनी में नहाए द्वाबा मैदान में टॉस सिवान कप्तान ने जीता

बाबा लक्ष्मणदास द्वाबा राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज के विशाल मैदान पर रविवार को रात्रि नौ बजे से द्वाबा शहीद स्मारक कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई.

अग्नि पीड़ित माली परिवार की मदद को आगे आए पीआर सिंह

पुलिस चौकी के पास माली परिवार के रिहायशी मडहे में आग लगने से अपना सब कुछ गंवा कर खुले आसमां के नीच आ गए माली परिवार की मदद मे समाजसेवी व परमार्थ सोसाइटी के चेयरमैन पीआर सिंह आगे आए.

गायघाट में उपेंद्र तिवारी का जबरदस्त स्वागत

सूबे के जल संपूर्ति, वन्य और पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी के ब्लाक क्षेत्र में प्रथम आगमन पर गायघाट स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं एवं जय श्री राम के उद्घोष के साथ किया.

बैरिया में आग से तीन गृहस्थियां हुईं बर्बाद

बैरिया पुलिस चौकी के निकट अवस्थित माली बस्ती में रविवार को अचानक आग लग जाने से तीन लोगों के रिहाइशी मडहे में रखे लाखों रुपए मूल्य के खाद्यान्न, कपड़े, फर्नीचर, सोने-चांदी के आभूषण सहित आठ हजार रुपये नगद, 20 हजार रूपये के एलआईसी के चेक सहित सब कुछ जल कर राख हो गया.