करइल इलाके में प्याज के खेती से किसानों का मोह भंग

मुहम्मदाबाद तहसील के करइल की कैश क्राफ्ट प्याज की खेती का रकबा इस वर्ष काफी कम हो गया है. इसका प्रमुख कारण रबी की बुवाई देर से होना तथा इसके भाव में पिछले साल काफी गिरावट भी है.

जेपी का गांव : जब हो गए कंगाल, तब याद आई सिताबदियारा सुरक्षा बांध

वर्ष 2011 से 2016 तक यूपी-बिहार ने मिलकर लगभग 70 करोड़ रुपये घाघरा में कटान रोकने के नाम पर बहा दिए. इसके बावजूद भी गांव घाघरा कटान से सुरक्षित नहीं हो सके.

बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने पहुंची आपदा टीम

नई दिल्ली से आई आपदा विभाग की टीम ने जिले के बाढ़ क्षेत्रों में जाकर बाढ़ राहत सम्बन्धी समीक्षा की. लोगों से पूछकर स्थलीय सत्यापन किया कि बाढ़ के दौरान राहत सामग्री आदि मिली थी या नहीं. इसके अलावा बाढ़ से हुई क्षति का भी आकलन किया. कहा कि इसकी रिपोर्ट राज्य व केंद्र को जाएगी.

संसद में छलका शेरपुर के लिए भरत सिंह का दर्द

भाजपा के बलिया सांसद भरत सिंह ने गुरुवार को लोकसभा की कार्रवाई के दौरान प्रश्नकाल के पहर में गाजीपुर जनपद के कटान प्रभावित गांव शेरपुर-सेमरा का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया. उन्होंने कटान के परिप्रेक्ष्य में शेरपुर-सेमरा गांव के लोगों के दर्द को सदन में उठाते हुए कहा कि शेरपुर एक ऐतिहासिक गांव है.

बाढ़ पीड़ितों को राहत पुहंचाने वाले सम्मानित

तहसील सभागार में मंगलवार को उप जिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार ने बाढ़ आपदा के समय बेहतर समाचार कवरेज करने वाले पत्रकारों व तन, मन, धन से बाढ़ पीड़ितों तक सेवा पहुंचाने वाले ग्राम प्रधानों तथा समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

बदलने लगा है घाघरा का तेवर, जल स्तर में वृद्धि

घाघरा नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा है. नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते भविष्य में उससे होने वाली जमीन व फसलों की क्षति की आशंका से दियारा क्षेत्र के किसान चिंतित हैं.

बैरिया में नेता मस्त, बाढ़ पीड़ित त्रस्त

सार्वजनिक वितरण अन्तर्गत बैरिया तहसील में वितरण के लिए अन्त्योदय का लगभग 2436 कुन्तल गेहूं, 1135 कुन्तल चावल व 865 कुतल चीनी तथा पात्र गृहस्थ परिवारों के लिये 8 हजार कुन्तल गेंहू व लगभग 5 हजार कुन्तल चावल प्रतिमाह आता है. फिर भी लाभार्थियों में नहीं मिलने का राग ही सुनने को मिलता है. होने वाली शिकायतें दबा दी जाती हैं.

पुलिस राहत बटवा रही, चोर चांदी काट रहे

स्थानीय थानान्तर्गत रानीगंज बाजार में गुरुवार की रात दो जगह सरिया से फाटक खोल व स्कूल के चैनल व दरवाजे को तोड़ हजारों रुपये का सामान चुरा लिया गया. जिसमें एक चोरी तो ठीक रानीगंज पुलिस बूथ के सामने हुई है.

रिजवी ने मृतक आश्रितों को बांटा सहायता राशि का चेक

प्रदेश सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता करने के लिए दृढ़ संकल्प है. किसानों एवं आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं. यह विचार है विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का.

गंगा के बाद अब घाघरा ने भी पैंतरा बदला, होश उड़े

घाघरा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि शुरू हो गई है. पानी के तेज बहाव को देख भूमि व फसलों को होने वाली भारी क्षति की आशंका से दियारा क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी है.

अब गंगा की उतरती लहरों का कहर

जगदीशपुर गांव में गंगा की उतरती लहरों से शनिवार शाम चार बजे के लगभग कटान तेजी के साथ शुरू हो गया. देखते ही देखते राम अनन्त पांडेय, राजनाथ पाण्डेय, रामदेव पाण्डेय, श्रीनिवास पाण्डेय के सांझे मकान गंगा में समाहित हो गए. वहीं चतुरी गोड़, भुआली गोड़, भभूति गोड़ के मकान भी गंगा के आगोश में चले गए.

बाढ़ शरणालय बने रहने से पठन पाठन में बाधा

बाढ़ के दिनों में रामनाथ पाठक इण्टर कॉलेज मुरारपट्टी को बाढ़ शरणालय बनाया गया था. यहां दर्जनों बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग शरण लिए थे.

गंगा से कटान रोकने के हरसम्भव उपाय करेंगे – डीएम

रामगढ़ के पास गंगा नदी से कटान होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कटानस्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की. कटान की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली. बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि कटान को रोकने की हरसम्भव प्रयास जारी रखें.

गंगा का जलस्तर घटाव पर, मगर कटान से धुकधुकी

गंगा नदी का जलस्तर गायघाट पर 56.02 मीटर है, जो घटाव पर है और खतरा बिन्दु से नीचे है. मगर गंगा का कटान द्वाबा के तटवर्तियों की धुकधुकी बढाए हुए है. इसीके मद्देनजर मंगलवार को रामगढ़ में गंगा के कटान का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी.

उफनाई मगई के पानी में डूबा कोट मझरिया का बुजुर्ग

नरहीं थाना क्षेत्र के कोट मझरिया (अंजोरपुर) गांव निवासी हरि गोविंद मिश्र (70) बंधा पार कर गांव आते वक्त रविवार को मगई नदी के उफनाए पानी में डूब गए. सोमवार को उनका शव इंदरपुर गांव के सामने उतराया मिला.

हर हाल में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने की कवायद

बाढ खत्म होने के बाद जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस का पूरा ध्यान अब हर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने पर है. उन्होंने रविवार को सदर तहसील क्षेत्र में हो रही राहत सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने अधीनस्थों को निर्देष दिया कि गरीब, मजदूर किसानों को वरीयता के आधार पर राहत सामग्री का वितरण होना चाहिए.

राहत बांटने में भी भेदभाव कर रही है सपा – भरत सिंह

केंद्र सरकार की मदद के बावजूद प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने में नाकाम रही है. सामग्री वितरण में भी समाजवादी पार्टी के लोगों को चिन्हित करके राहत दी जा रही है. यह घोर अन्याय है. ऐसा कहना है जिले के सांसद भरत सिंह का.

गंगा ने तटवर्तियों की फिर बढ़ाईं धड़कनें

गंगा प्रति घंटा आधा सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है. हालांकि फिलहाल खतरा बिन्दु से नीचे है. घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 62.190 मी, चांदपुर में 56.80 मी तथा माझी में 53.85 मी है. टोंस नदी का जलस्तर पिपरा घाट पर 57.700 मी है, जो बढ़ाव पर है.

बाढ़ विस्थापितों के लिए रहनुमा बने शिक्षा के मशाल वाहक

बाढ़ की त्रासदी से दो चार हुए विस्थापितों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नजीर प्रस्तुत किया, वह अपने आप में अतुलनीय है. बाढ़ विस्थापितों की मदद को निकले शिक्षकों ने अपनी सेवा, लगन व जज्बे के दम पर जहां पीड़ितों दुआ से लवरेज हुए, वहीं प्रशासनिक अमले ने भी शिक्षा विभाग की जमकर पीठ थपथपाई.