Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • जेपी का गांव : जब हो गए कंगाल, तब याद आई सिताबदियारा सुरक्षा बांध
  • जिला जवार

जेपी का गांव : जब हो गए कंगाल, तब याद आई सिताबदियारा सुरक्षा बांध

वर्ष 2011 से 2016 तक यूपी-बिहार ने मिलकर लगभग 70 करोड़ रुपये घाघरा में कटान रोकने के नाम पर बहा दिए. इसके बावजूद भी गांव घाघरा कटान से सुरक्षित नहीं हो सके.
News Desk 23 January, 2017 1 minute read
SITABDIYARA_KATAN

घाघरा कटान के स्थायी निदान की ओर एक बेहतर कदम

यूपी-बिहार दोनों सीमा में 7.625 किमी में सुरक्षा बांध बनाने की तैयारी

130 करोड़ की लागत से तैयार होगा सिताबदियारा सुरक्षा बांध

जयप्रकाशनगर (बलिया) से लवकुश सिंह

वर्ष 2011 से 2016 तक यूपी-बिहार ने मिलकर लगभग 70 करोड़ रुपये घाघरा में कटान रोकने के नाम पर बहा दिए. इसके बावजूद भी गांव घाघरा कटान से सुरक्षित नहीं हो सके. अब तक के आकड़े के मुताबिक यूपी सीमा के इब्राहिमाबाद नौबरार में लगभग 150 एकड़ उपजाऊ भूमि के सांथ-सांथ लगभग 300 से भी अधिक लोगों के घर 2011 से 2015 तक घाघरा में समाहित हो गए, वहीं सिताबदियारा में भी किसानों को लगभग 200 एकड़ उपजाऊ भूमि गवांनी पड़ी. वैसे छपरा जल संसाधन विभाग की तत्परता से ही बिहार सीमा में आबादी का नुकसान नहीं हुआ, किंतु किसान कंगाल जरूर हो गए. यहां की घाघरा अभी के समय में शांत जरूर है, किंतु उसका रूख अभी भी अबादी की ओर ही है. इतनी भयानक बर्बादी के बाद, खेती के लिए जब जमीन कम पड़ने लगी तो, अधिकांश किसान गांव छोड़ पलायन कर गए. घाघरा कटान रोकने के लिए यहां बिहार ने कई प्रयोग किए, कुछ सफल तो कुछ विफल भी रहे, किंतु कटान रोकने का सिलसिला बंद नहीं हुआ. सभी तरह के प्रयोगों से थकने के बाद छपरा के जलसंसाधन विभाग की पहल पर सिताबदियारा में यूपी-बिहार दोनों सीमा के बचे गांवों को बाढ़ और कटान से सुरक्षित करने के लिए एक बांध बनाने की कवायद शुरू है. कहा जा रहा है कि यह घाघरा कटान का स्था्ई निदान है. गांव के लोग भी मानते हैं, कि देर आए दुरूस्ता आए, यह बांध सिताबदियारा में यूपी-बिहार दोनों सीमा के लिए एक वरदान साबित होगा.

इस तरह बनेगा सिताबदियारा सुरक्षा बांध

इस नए सुरक्षा बांध की लंबाई लगभग आठ किमी निर्धारित की गई है. इस संबंध में पूछने पर अधिकारिक पूष्टि करते हुए छपरा जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार व अभियंता सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि इस बांध को बनाने के लिए यूपी-बिहार दोनों ही राज्यों में ऊपरी स्तर पर बात हो चुकी है. बिहार सीमा के सिताबदियारा और प्रभुनाथनगर में इसकी लंबाई लगभग चार किमी है, वहीं यूपी सीमा के इब्राहिमाबाद नौबरार सहित अन्यथ इलाकों में भी इसकी लंबाई तीन किमी 425 मीटर है. बिहार सीमा में यह बांध, तीन पार्ट में होगा. इसके अंदर दो रेगुलेटर भी बनाए जाएंगे. वहीं यूपी सीमा में यह दो पार्ट में बनेगा. पहला पार्ट 2300 मीटर और दूसरा 1125 मीटर का होगा. यूपी सीमा में भी दो रेगुलेटर बनाए जाएंगे. बिहार सीमा में इसकी लागत 90 करोड़ है वहीं यूपी में लागत 40 करोड़ है. मसलन इस बांध की कुल लागत 130 करोड़ की है. इस सुरक्षा बांध के सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है. संबंधित अधिकारियों के मुताबिक यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के अप्रैल से इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा.

बांध के घेरे में होंगे यह गांव

इस बांध के घेरे में यूपी के इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत के सभी गांव, व बिहार सीमा के सिताबदियारा और प्रभुनाथनगर पंचायत के भी सभी गांव शामिल होंगे. इन गांवों को न सिर्फ कटान से मुक्ति मिलेगी, बल्कि बाढ़ से भी स्थाई रूप से  छुटकारा मिल जाएगा.

काश बन गया होता, इससे पहले का प्रस्तावित बांध

जेपी के गांव सिताबदियारा और यूपी के इब्राहिमाबाद नौबरार को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए, वर्ष 2002 में ही सिताबदियारा और इब्राहिमाबाद नौबरार के बाहर एक जयप्रभा सिताबदियारा सुरक्षा बांध बनाने की योजना स्वीकृत थी. तब शायद किसी को यह पता नहीं था कि इस बांध के बनने से क्या  फायदा होगा और नहीं बनने से क्या नुकसान? वर्ष 2011 से 2014 के अंत तक जब यहां घाघरा ने अपना कहर बरपाना शुरू किया तब सभी के पास पछतावे के सिवाय कोई विकल्‍प नहीं बचा था. वजह कि दो राज्यों की पेंच में पीसते-पीसते उस बांध का प्रस्ताव ही यहां लंबे समय के बाद निरस्त कर दिया गया. इस बांध के लिए तीन बार जमीनी सर्वे भी हुआ था, किंतु यूपी और बिहार के राज्यों को लेकर मामला इस कदर फंसा कि वह दिग्गजों के प्रयास के बाद भी नहीं सुलझा सका. 2002 से 2010 तक इस मामले में उच्च स्तसरीय मंथन भी हुए, किंतु इस मामले के निपटारे की राह नहीं निकल सकी. आज  भी सभी मानते हैं कि यदि वह जयप्रभा सिताबदियारा सुरक्षा बांध बन गया होता तो सिताबदियारा या इब्राहिमाबाद नौबरार की इतनी बर्बादी नहीं हुई होती.

बता दें कि तब इस प्रस्तावित बांध की कुल लंबाई 5140 मीटर थी. बिहार सीमा के सिताबदियारा में इसकी लंबाई 3200 मीटर और यूपी के इब्राहिमाबाद नौबरार में इसकी लंबाई 1940 मीटर थी. तब यहां सिताबदियारा और इब्राहिमाबाद नौबरार के किसानों ने भी इसका खूब विरोध किया था.

..और अब कटानरोधी प्रयासों का किस्सा

स्थानीय क्षेत्र में कटानरोधी प्रयासों पर गौर करें तो यूपी के इब्राहिमाबाद नौबरार में तो वर्ष 2011 से 2014 तक कटान रोकने के नाम पर कुछ खास नहीं किया गया. 2015-16 में लगभग 17 करोड़ का एक बजट पास हुआ, जिसके तहत यहां एक स्पोर और जीईओ बैग का कार्य कराया गया. इसके अलावा सिर्फ फाईटिंग के रूप में ही धन पानी में बहाए गए. वहीं बिहार सीमा के सिताबदियारा में तो सरकारी पैसे पानी की तरह लगातार पानी में बहते रहे. यहां चार किमी में कटान को रोकने के लिए पहला प्रयोग बिहार ने वर्ष 2010-11 में पार्कोपाईन के रूप में किया. असफल होने पर दूसरा प्रयोग 2011-12 में बंबू जेट पाईलिंग के रूप में किया गया. यह प्रयोग जब असफल हुआ तब 2013-14 मे जीईओ बैग रिवेटमेंट वर्क के रूप में विशेष तैयारी के सांथ कटानरोधी कार्य कराया गया. यह प्रयोग काफी हद तक सफल भी रहा. इन सभी प्रयोगों में बिहार के लगभग 50 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं. यहां ज्यातदार बर्बादी यूपी के इब्राहिमाबाद नौबरार की हुई. स्थाननीय लोग भी मानते हैं कि बिहार का प्रयास इसलिए सफल रहा कि वहां विभागीय तत्परता से अबादी के आशियाने नदी में समाहित नहीं हुए, किसानों को जमीनों से ही हांथ जरूर धोना पड़ा. जबकि इब्राहिमाबाद नौबरार में लापरवाही के चलते ही घाघरा ने तबाही की भयानक दास्तां लिख दी.

Tags: बाढ़ बांध बिहार सिताबदियारा

Post navigation

Previous: मधुबन से निर्दल प्रत्याशी उतारेगा वैश्य समाज
Next: प्रो. हरिकेश सिंह जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के वाइस चांसलर नियुक्त

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.