बांसडीह: नवनियुक्त आशा बहुओं ने अपने मानदेय को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों को तालाबंद कर किया धरना प्रदर्शन

मांग पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि जिला स्वास्थ समिति द्वारा 23 मार्च 2021 को हम लोगों का चयन किया गया जिसके तहत 1 सप्ताह प्रशिक्षण भी 1 अप्रैल तक पूर्ण किया लेकिन आज तक फाइनेंसियल ईयर समाप्त होने को है 1 रुपये का भुगतान हम लोगों को नहीं किया गया है उन्होंने इसकी जांच कर 1 साल से लंबित मानदेय को भुगतान कराने की मांग की गई.

सिकंदरपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया

सिकंदरपुर, बलिया. सिकंदरपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से लेकर दोपहर तक छोटे बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्ग होली …

होली के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

हल्दी,बलिया. विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद होली त्योहार भी खुशी पूर्वक मनाया जाय इसके लिए हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी द्वारा हल्दी में फ्लैग मार्च शुक्रवार की शाम किया …

‘होली’ प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्योहार

पुराणों के अनुसार आदिकाल में हिरण्यकश्यप नामक एक शैतान राजा राज्य करता था जिसे ब्रह्मा द्वारा आशीर्वाद प्राप्त था कि उसे कोई आदमी, जानवर या हथियार नहीं मार सकता. इस वरदान के बाद वह इतना अहंकारी हो गया कि उसने अपने राज्य में भगवान की पूजा करना मना कर दिया एवं स्वयं की पूजा कराने लगा लेकिन किसी घटना ने उसके ही संतान की आंखें खोल दी और उसके पुत्र प्रह्लाद ने उसके आज्ञा का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके कारण हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए अनेक कुचक्र रचा.

पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांसडीह सर्किल ऑफिसर प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि पति सोनू सिंह ने स्वीकार किया है कि 27 फरवरी को हम लोगों ने नेहा सिंह को जला दिया है. पति के बताए स्थान से पुलिस ने जली हुई शव को कुछ टुकड़ों व राख के साथ बरामद कर फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है. तथा पति सोनू सिंह को जेल भेज दिया गया. शेष आरोपियों की तलाश जारी है.

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में पहली बार खिला कमल विपक्ष के नेता को मिली हार

विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे रामगोविंद चौधरी को बांसडीह में सपा प्रत्याशी के रूप में 81030 मत मिले हैं. बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी मानती को 10755, इंडियन नेशनल कांग्रेस के पुनीत पाठक को 4308, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के लक्ष्मण को 1971, जन अधिकार पार्टी के दयाशंकर वर्मा को 1120, स्वदेश जनसेवक पार्टी के ममता को 406, आम आदमी पार्टी के सुशांत को 652, लोक जनशक्ति पार्टी के संग्राम सिंह तोमर को 485, निर्दल प्रमोद पासवान को 661, निर्दल विनोद कुमार वर्मा को 493 तथा निर्दल स्वामीनाथ साहनी को 739 मत मिले हैं। 1990 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया.

news update ballia live headlines

बलिया नगर से दयाशंकर सिंह ने 100000 मतों को किया पार, सपा पीछे

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी 12402 मतों से पीछे हो गए हैं. रामगोविंद चौधरी को 59944 मत मिले जबकि जबकि केतकी सिंह को 72346 मत मिले हैं. रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी उमाशंकर सिंह को 72977 जबकि सुभासपा के महेंद्र चौहान को 68206 मत मिले हैं. बेल्थरारोड से भाजपा के छट्ठू राम को 70492 मत जबकि हंशु राम को 75538 मत मिले हैं. बैरिया से संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला काफी मतों से पीछे हो गए हैं.

बलिया में सबसे पहले सिकंदरपुर विधान सभा सीट का परिणाम होगा घोषित

बलिया जिले में सबसे पहले सिकंदरपुर विधान सभा सीट का परिणाम ही घोषित होगा. इस विधान सभा क्षेत्र के कुल 353 ईवीएम की गिनती 26 चक्र में पूरी हो जाएगी. उसके बाद फेफना सीट के 375 ईवीएम की गिनती 27 चक्र में,  बैरिया के 399 ईवीएम की गिनती 29 चक्र में , बलिया नगर के 407 ईवीएम की गिनती 30 चक्र में, बेल्थरारोड के 420 ईवीएम की गिनती 30 चक्र में , रसड़ा के 426 ईवीएम की गिनती 31 चक्र में और बांसडीह के 448 ईवीएम की गिनती 32 चक्र में खत्म होगी.

बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान

उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद एवं युवा मामलों के 6मंत्री उपेंद्र तिवारी का निर्वाचन क्षेत्र फेफना में मतदान प्रतिशत 57.06 प्रतिशत रहा जबकि सर्वाधिक मतदान सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 57.34% रहा है.

बलिया: छिटपुट घटनाओं के बीच हुआ चुनाव, जिला प्रशासन रहा अलर्ट

स्थानीय विधान सभा क्षेत्र के टोला फत्तेराय स्थित प्राथमिक विद्यालय पर नियुक्त पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार की तबियत अचानक खराब हो गई. उन्हें इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ओमप्रकाश राजभर ने रामगोविंद चौधरी के लिए मांगा वोट, भाजपा पर साधा निशाना

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रामगोविंद चौधरी के लिए वोट मांगा और कहा कि बांसडीह से हमें संतोष तब होगा जब रामगोविंद चौधरी 70 हजार मतों से आप लोग जिताओगे.  राजभर ने वाराणसी में स्वयं के उपर हमले की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा मेरी हत्या कराना चाह रही है पर आप घबराइए नहीं मेरे मरने के बाद भी अरविंद राजभर आपकी सेवा के लिए तैयार है.

बलिया जनपद की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों से 85 प्रत्याशी मैदान में,  सर्वाधिक फेफना तथा न्यूनतम बैरिया से

प्रदेश के युवा एवं खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी के फेफना विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 15 प्रत्याशी मैदान में है जबकि योगी के संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के विधानसभा क्षेत्र बैरिया से सबसे कम 8 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

बांसडीह के चुनाव प्रेक्षक ने बूथों का किया निरीक्षण

मनियर इंटर कॉलेज पर पहुंचे प्रेक्षक कौशिक शाह ने प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह से बूथों के बारे में जानकारी ली. रामेश्वर सिंह ने अपनी मौजूदगी में सभी बूथों को दिखाया. विकलांग मतदाताओं के लिए बने स्लोप का भी निरीक्षण किया. शौचालय, लाइट व्यवस्था आदि की जानकारी ली. इसके बाद जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय सहित आदि बूथों का निरीक्षण किया जहां कमी मिली वहां के प्रभारियों को सुधार करने के लिए कहा.

news update ballia live headlines

धारदार हथियार से युवक हुआ घायल

सूचना के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के गुदरी बाज़ार के वार्ड न 10 निवासी धर्मवीर गुप्ता पुत्र स्व0 करेन्ट शनिवार की अलसुबह अचानक अपनी ही गर्दन पर घर मे रखे सब्जी काटने वाले हासुए से काटकर लहूलुहान कर लिया. उसके चीखने के आवाज़ को सुनकर उठे उसके छोटे भाई अभिषेक अन्दर का दृश्य देखकर सन्न रहा गया.

गरुवार को बलिया के सात विधानसभा क्षेत्रों में हुए 39 नामांकन

बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री नारद राय ने नामांकन निर्वाचन अधिकारी के समक्ष किया बसपा से शिवदास बर्मा शिवसेना से आशीष तिवारी बहुजन शक्ति पार्टी से विजेंद्र ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से प्रकाश कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पत्रकार रमाशंकर तिवारी ने आरो के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

केतकी सिंह ने मंदिरों में माथा टेका

भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने अपने शुभचिंतकों एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी. बांसडीह विधानसभा में ऐतिहासिक परिवर्तन होने जा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आप अपने को स्वयं प्रत्याशी मानकर घर घर में जाकर लोगों से वोट मांग कर जीत सुनिश्चित करें. कार्यकर्ताओं ने भी जोश खरोश के साथ अपने नेता का स्वागत किया.

मोटरसाइकिल और ट्रक की भिड़ंत में एक युवक की मौत

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया. दूसरे युवक को दूर जा गिरने से हल्की चोट लगी जिसे स्थानीय लोगो ने अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालत ठीक है. पुलिस ने ट्रक को सहतवार में पकड़ लिया है.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांसडीह की सीओ ने नागरिकों के साथ की बैठक

सीओ व थानाध्यक्ष ने कहा है चुनाव में वोट डालना अपना सभी का अधिकार है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे , इसका आप सभी लोगों के ध्यान रखना है. अगर कहीं किसी प्रकार का कोई गड़बड़ी का अंदेशा है, तो आप लोग तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें. त्वरित कार्रवाई होगा. अगर चुनाव में कोई व्यवधान डालेगा तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आप सभी लोग समय से आकर के अपना मत का प्रयोग करें और आसपास के लोगों को भी वोट की मताधिकार के बारे में समझाये. वोट डालना सभी लोगों के लिए जरूरी है.

बलिया जनपद के 6 विधानसभा क्षेत्रों से 9 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के राम गोविंद चौधरी, फेफना क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी जनार्दन सिंह, फेफना से ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में संग्राम सिंह ने नामांकन दाखिल किया.

नामांकन के पहले दिन 56 फार्म खरीदे गए, बलिया से उपेंद्र तिवारी व बेल्थरारोड से छट्ठूराम ने किया नामांकन

फेफना से उपेंद्र तिवारी और दिनेश ने नामांकन किया. उपेंद्र तिवारी भाजपा प्रत्याशी हैं जबकि दिनेश राष्ट्रीय युवा मोर्चा दल के उम्मीदवार हैं. वहीं बेल्थरारोड से छटटू राम ने नामांकन किया.