कुशवाहा सभा के अधिवेशन में जुटेंगे दिग्गज

जिला कुशवाहा सभा के समस्त पदाधिकारियों की बैठक 20 दिसम्बर को कुशवाहा भवन परिखरा में 2 बजे से हुई. बैठक में 25 दिसम्बर को होने वाले वार्षिक अधिवेशन एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के तैयारी पर चर्चा हुई.

पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार बलिया इकाई जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा.

पूनम महाजन व वीरेंद्र सिंह मस्त के मनोनयन पर खुशी जताई

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरूण सिंह बन्टू के अध्यक्षता में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की बैठक द्वारिकापुरी स्थित सभागार में बुधवार को हुई.

पुलिस लाइन में दिया गया चुनावी प्रशिक्षण

पुलिस लाइन बलिया के आरडी त्रिपाठी हाल में आगामी विधान सभा निर्वाचन-2017 चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशशिक्षण दिया गया.

फरसाटार – मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में बीते 8 अक्टूबर को पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रो. योगेंद्र सिंह होंगे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के अंतरिम वीसी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के चीफ प्रॉक्टर प्रो. योगेंद्र सिंह को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का अन्तरिम वाइस चांसलर मनोनीत किया गया है.

ट्रक के धक्के से गिरी दिवार, महिला की हालत गंभीर

थाना क्षेत्र के मलपहरसेनपुर में मंगलवार की शाम दिवाल में दबकर एक अधेड़ महिला घायल हो गयी. परिजन उन्हें पीएचसी पहुंचाए. चिकित्सक गम्भीर स्थिति देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

मतभेद भुलाकर विकास कार्य को तहजीब देने की जरूरत-नारद राय

पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक नारद राय ने विधायक निधि से निर्मित काशीपुर में सीसी सड़क का लोकार्पण करते हुए कहा कि सरकार में भले ही मैं मंत्री रहू या न रहूं, परन्तु क्षेत्र का विकास करना मेरे राजनीतिक जीवन का सर्वोच्च प्राथमिकता है.

भीमपुरा को ब्लॉक दर्जा, साकार हुआ शारदानंद अंचल का सपना

जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित मऊ जनपद से सटे भीमपुरा को ब्लाक का दर्जा मिल जाने की खबर सुनकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

बलिया में पूरे तेवर में दिखीं स्वाति सिंह

टाउन हाल में आयोजित सम्मेलन में स्वाति सिंह अपने पूरे तेवर में दिखीं. सपा विधायक नारद राय द्वारा कथित तौर पर नई नवेली कहे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि वे चाहे तो चुनाव से पहले उनके साथ वाक युद्ध कर लें. बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए स्वाति सिंह ने कहा कि उन्हे व उनके पति को उनसे जान का खतरा है.

भाजपा में बूथ समितियों की  संरचना पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि बलिया जनपद में पिछड़ा सम्मेलन, युवा सम्मेलन तथा महिला सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए जनपद के सभी कार्यकर्ता, नेता व जिला पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं.

बच्चों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित एसएसके एफआई द्वितीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सेंट जेवियर्स स्कूल सिटी ब्रांच के छात्र एवं छात्राओं का विद्यालय की तरफ से भव्य स्वागत किया गया.

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता का जोरदार स्वागत

भारतीय युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश युवा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता जनेन्द्र पाण्डेय मिन्टू एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी का कांग्रेस भवन पर जोरदार स्वागत किया गया.

मशाल जलाकर शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता

श्री मुमटाइ कॉलेज के क्रीड़ांगन में श्री मुरली मनोहर जयन्ती समारोह मंगलवार को आरम्भ हुआ. खेल-कूद समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को खेल के प्रति निष्ठा व अनुशासन की शपथ दिलाई.

मानदेय को लेकर शिक्षामित्रों ने तेज किया आंदोलन

जिले के शिक्षा मित्रों ने समायोजन और समायोजन प्रक्रिया पूरी होने तक मानदेय 30,000 रुपये करने की मांग को लेकर चला रहे आंदोलन को तेज कर दिया है. बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले क्रमिक अनशन शुरू किया.

बिसौली के प्रधानाचार्य ने स्वच्छता का मुद्दा उठाया

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में बांसडीह में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें सर्वाधिक मामले राशन की दुकान अवैध कब्जे और स्वच्छता को लेकर रहे. तहसील दिवस में कुल 108 शिकायतें मिलीं. इनमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ.

रसड़ा के नसबंदी शिविर में 30 महिलाओं का आपरेशन

सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर सोमवार को नसबंदी शिविर लगाया गया. इस मौके पर डॉ. आनन्द कुमार ने 30 महिलाओं का नसबंदी किया. इस शिविर में चीफ फार्मेसिस्ट शैलेश कुमार सिंह, रीना सिंह एलटी मिथिलेश आदि शामिल रहे.

सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर इलाज कराया गया, जिसमे एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

बैरिया तिराहे पर स्ट्रीट लाइट व सोलर लाइटों के लिए शिलान्यास

नगर पंचायत के लिए विधायक जयप्रकाश अंचल के पुत्र विनय प्रकाश अंचल ने सोमवार को बैरिया तिराहे पर स्ट्रीट लाइट व सोलर लाइटों के अधीष्ठापत्र का शिलान्यास किया. साथ ही डाक बंगला के प्रांगण में अस्थायी रैन बसेरा का उद्घाटन किया.