विभिन्न थाना क्षेत्रों से 20 आरोपी गिरफ्तार

शुक्रवार 3 फरवरी को जनपदीय पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन कार्रवाई के दौरान 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा-151 के अन्तर्गत चालान कर दिया.

बिल्थरारोड में 3 घंटे रुकी रही ट्रेन, यात्री परेशान

भटनी और वाराणसी के बीच चलने वाली 55123 पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब हो जाने से करीब 3 घंटे से अधिक समय तक ट्रेन बिल्थरारोड के प्लेटफार्म पर खड़ी रही.

मंत्री के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

रेवती पुलिस ने दो फरवरी को संत विश्वनाथ दास की जयंती पर कैलेंडर बाटे जाने के मामलें में पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों से चौकीदारों में भुखमरी

आजादी के बाद से ही गांवों के सजग प्रहरी चौकीदार आज भी अति पिछड़े हैं एवं गुलामी की जीवन जीने को मजबूर हैं. उपर्युक्त उद्गार चौकीदार संगठन के प्रदेश मंत्री शारदा नन्द पासवान ने व्यक्त किया.

विकास सिंह ब्लाक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सच्चिदानन्द तिवारी ने बैजलपुर निवासी विकास सिंह को कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया.

कोहरे में बोलेरो-ट्रक में टक्कर,महिला समेत दो गंभीर

रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर शनिवार के दिन सुबह सात बजे मूनछपरा में कोहरे के कारण आमने सामने हुई बोलेरो -ट्रक टक्कर में बोलेरो का चालक व साथ बैठी महिला गंभीर रुप से घायल हो गये.

कोटवारी मोड़ पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, पांच जख्मी

रसड़ा क़स्बा के कोटवारी मोड स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप शनिवार की सुबह करीब 5 बजे ट्रक और कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

शांतिपूर्ण मतदान के लिए बिल्थरारोड में फ्लैग मार्च

शान्तिपूर्ण मतदान के लिए शुक्रवार को केन्द्रीय पुलिस बल के जवानों ने सीओ रसड़ा श्रीराम व चौकी इंचार्ज सीयर संतोष यादव के नेतृत्व में सेना के जवानो नें फ्लैग मार्च किया.

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की झुलस कर मौत

गड़वार थाना अन्तर्गत ग्राम बुढ़ऊ निवासी विवाहिता प्रमिला सिंह (23) पत्नी विगन सिंह ने गुरूवार को लगभग 12 बजे दिन में मिट्टी का तेल शरीर पर डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. सतनी सराय चौकी क्षेत्र के घनश्याम नगर मुहल्ले में आरोप है कि एक विवाहिता को जलाने का प्रयास किया गया

लक्ष्मण गुप्ता को प्रत्याशी बनाने पर सीएम को दी बधाई

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को बलिया नगर विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई.

सपा उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्त व सुभासपा कार्यकर्ता पर मुकदमे दर्ज

बलिया नगर कोतवाली पुलिस ने बलिया नगर से सपा के घोषित प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्त व संतमणि के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 171एफ का अभियोग पंजीकृत किया है. उधर, भासपा कार्यकर्ता पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुदकमा दर्ज किया गया है.

चुनाव आयोग के प्रेक्षक ने बैरिया के मतदान केंद्रों का जायजा लिया

चुनाव आयोग के प्रेक्षक दिनेश कुमार ने शुक्रवार को आधा दर्जन मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. केन्द्रों पर बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार को आवश्यक निर्देश दिए

रामनगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल

विन्देश्वरी प्रसाद सिंह स्मृति सेवा संस्थान रामनगर, दोकटी के तत्वावधान में पांच फरवरी रविवार को आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर में रोगियों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा.