तेजाब कांड के आरोपियों के घर कुर्की

रतसर कस्बे के दिलावलपुर मोहल्ले में विगत दो दिसंबर 2015 को दो युवकों पर तेजाब फेंके जाने के इतने दिनों बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के घर पर कुर्की की कार्रवाई की.

शास्त्री के 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोडी

बैरिया(बलिया)। स्थानीय द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा संचालित आचार्य व शास्त्री की परीक्षा मे 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है.

सभी धर्म समाज में सद्भाव व शांति का संदेश देते हैं : संत मनोज दास

सिकन्दरपुर(बलिया)। क्षेत्र के कुंडीडीह गांव स्थित मानवता बटशिला साईं विचार सेवा ट्रस्ट का 13 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु नर-नारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संत मनोज दास ने दीप प्रज्वलित कर किया.

ओ’ लेवल कम्प्यूटर कोर्स के लिए 20 जून तक करें आवेदन

बलिया। शासन के निर्देश के क्रम में वर्ष 2017-18 हेतु अन्य पिछड़े वर्गो के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को डोयक से मान्यता प्राप्त एक वर्षीय ‘ओ‘ लेबल कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाने की सुविधा अनुमन्य की गई है.

सिकंदरपुर पुलिस ने वध हेतु ले जाए जा रहे 7 मवेशियों को मुक्त कराया

सिकंदरपुर(बलिया)। स्थानीय पुलिस ने मनीयर मार्ग के गोसाईपुर चट्टी के समीप छापा मारकर वध हेतु ले जाए जा रहे 7 मवेशीया बरामद किया है.

राशन कार्ड में धांधली को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिकंदरपुर(बलिया)।भाजयुमों नेता रामजी वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 के राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप लगाया है.

धू-धू कर जलने लगा ट्रांसफार्मर, लोगों की तत्परता से टला बडा हादसा

सिकंदरपुर(बलिया)। नगर के मोहल्ला मिल्की के 400 केवीए का ट्रांसफार्मर के सोमवार की रात में अचानक जल जाने से एक बड़े भाग में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ गई है.

सपा की बैठक में प्रदेश भाजपा सरकार की निन्दा

पंदह( बलिया)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को सिकन्दरपुर डाकबंगला में हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुई पार्टी के सिकन्दरपुर विधान सभा अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है,

निकाय चुनाव से ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जानी है- रणजीत भारती

पंदह(बलिया)। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सिकंदरपुर कैंप कार्यालय पर हुई. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार भारती ने कहा कि आज प्रदेश सांप्रदायिक ताकतों के हाथ में चला गया है.

बन्दी को असरदार बनाने के लिये मेडिकल स्टोर संचालकों ने की बैठक

पंदह (बलिया)। ऑल इंडिया आर्गेनाईजेशन केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में 30 मई को दवा की दुकानें बंद किए जाने को लेकर हॉस्पिटल गेट के समीप मंगलवार को दवा व्यवसाइयों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार किया.

अब ‘मेरा घर, भाजपा का घर’ अभियान

“मेरा घर भाजपा का घर”अभियान के तहत सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में जाकर सैकड़ों लोगों के घर पर स्टिकर लगाया.

दिन फिरने का बाट जोह रहा संवरा गोपालपुर चिन्तामणिपुर मार्ग

संवरा गोपालपुर चिन्तामणिपुर मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहाने पर विवश है. प्रदेश सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त सड़कों को करने की घोषणा से क्षेत्र वासियो में खुश की लहर दौड़ चुकी है.

भाजपा रसड़ा नगर उपाध्यक्ष को पितृशोक

रसड़ा नगर के ठाकुर बाड़ी मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में बीते दिनों नगर उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता के पिता रामजी गुप्ता की डेंगू से हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी.

सुमेर सिंह के परिजनों के ढांढस बधाने पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी

प्रदेश सरकार के मंन्त्री उपेंद्र तिवारी मंगलवार को बहुआरा के पूर्व प्रधान स्व. सुमेर सिंह के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त किये. कहा कि अपराधी चाहे किसी भी दल पार्टी या कहीं से भी सम्बंधित हो, बचेंगे नहीं.

नवागत डीएम सुरेन्द्र विक्रम ने संभाला कार्यभार

नवागत जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया. 2005 बैच के आईएस अधिकारी सुरेन्द्र विक्रम वर्ष 2012-13 में चित्रकूट, 2013-14 में लखीमपुर खीरी व 2014-15 में चन्दौली के जिलाधिकारी के पद पर काम कर चुके हैं.

बिल्थरारोड-सिकंदरपुर में आंधी-पानी में सैकड़ों पेड़ धराशायी, कई जख्मी

बलिया के सिकंदरपुर व बिल्थरारोड क्षेत्र तथा पटना के इर्द गिर्द मंगलवार को लगभग अपराह्न एक बजे आयी तेज आधी व पानी के साथ गिरे ओले ने तबाही मचा दिया. सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गये और बागीचे वीरान हो गए तथा कई दर्जन आशियाने भी उजड़ गए.

अधिसिझुआ दियारे में गोली मार कर दो लोगों की हत्या

मंगलवार को रेवती थानान्तर्गत अधिसिझुआ दियारा स्थित लालता बाबा की कुटिया के पास कुएं मे डाले गए दो शव मिले हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि पहली लाश लगभग 50 वर्षीय अधेड़ की है, जबकि दूसरी लाश करीब 30 वर्षीय युवक की है. दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है

मां व भाई पर किया चाकू से वार, मां की मौत

दोकटी थानान्तर्गत लक्ष्मणछपरा गाँव में सोमवार की देर रात एक रिटायर्ड फौजी मनोज सिंह ने अपनी मां शारदा देवी पत्नी जगत नारायण सिंह और बचाव करे पहुंचे अपने छोटे भाई सनोज सिंह पर चाकू से हमला बोल दिया. जिसमे मां की तो घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

एक मां लाचार थी, छोड़ गई, दूसरी मां बेकरार थी, कलेजे से लगा लिया

चौबे छपरा गांव में रविवार को देर शाम करीब पांच माह की बच्ची को कोई एक व्यक्ति के दरवाजे के बाहर लावारिस हालत में छोड़कर चला गया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर बालिका को गांव की ही एक औरत को लिखा पढ़ी के बाद पालन पोषण के लिए सौंप दिया.

योगी राज में बेखौफ हो गए हैं बदमाश – सुभाष यादव

योगी राज में प्रदेश के सांथ-सांथ द्वाबा की धरती पर भी बदमाश बेखौफ हैं. सरेआम सपा नेता सुमेर सिंह की हत्या कर, बदमाशों का भाग जाना, योगी राज की कलई खोलने के लिए काफी है.