मां व भाई पर किया चाकू से वार, मां की मौत

बैरिया (बलिया)। दोकटी थानान्तर्गत लक्ष्मणछपरा गाँव में सोमवार की देर रात एक रिटायर्ड फौजी मनोज सिंह ने अपनी मां शारदा देवी पत्नी जगत नारायण सिंह और बचाव करे पहुंचे अपने छोटे भाई सनोज सिंह पर चाकू से हमला बोल दिया. जिसमे मां की तो घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है. घटना को अंजाम देने के बाद फौजी फरार हो गया.

घायल सनोज सिंह की पत्नी ममता सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दोकटी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दी है. पुलिस रात मे मनोज की गिरफ्तारी के लिये कयी जगह दबिश दी . लेकिन वह पकड़ में नही आया. गाँव वालों के अनुसार मनोज बीएसएफ मे नौकरी करता था. मानसिक परेशानी की वजह से वह पहले ही रिटायरमेन्ट लेकर गाँव पर ही रह रहा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात मनोज किसी बात पर अपनी मां पर ही चाकू से हमला बोल दिया. जिसमे मां की तो घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बीच बचाव करने पहुचे छोटे भाई को भी चाकू मार दिया. बताया गया कि मनोज सिंह गाँव पर ही मां के ही साथ रहता है. जबकि उसका छोटा सनोज दो दिन पहले कोलकाता से आया था. (फोटो – प्रतीकात्मक)

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट