ग्यारह माह से नही मिला राशन तेल,शिकायतें व हाईकोर्ट मे रिट सब बेअसर, अब अनशन पर

बैरिया(बलिया)। विकास खण्ड रेवती के ग्राम पचांयत भोपालपुर के कोटेदार द्वारा पिछले 11 महीने से कार्डधारको में खद्यान्न वितरण नही किया गया है.

बाजार मे मिलावटी खाद्य पदार्थों की भरमार, सोया है विभाग बीमार हो रहे लोग

सिकन्दरपुर(बलिया)। गर्मी के मौसम में बाजार में बिक रहे रंग बिरंगे खाद्य एवं पेय पदार्थों से संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं. बच्चे इन मानक विहीन पदार्थों का सेवन करके बीमार हो रहे हैं.

आंगनबाड़ी के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

पंदह(बलिया )। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुडी के अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी के जीरो से 6 साल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.

एलर्ट किया कि कोई कुछ नहीं बोलेगा और बिजली टॉवर से लगा दी छलांग, मौत

कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव में बुधवार की देर शाम में एक युवक विद्युत टॉवर से कूदने पर गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिला अस्पताल में इलाज दौरान युवक ने दम तोड़ दिया.

खतौनी में सह खातेदार के गाटों के अंश का निर्धारण होगा

उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 तथा यथासंशोधित 2016 की धारा 31 (2) के अनुरूप खतौनी में सह खातेदार के गाटों के अंश का निर्धारण होना है.

अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन घायल

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग जगहों में मारपीट में आधे दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.

हरफनमौला चन्दन कुमार ने मैन आफ द मैच व सिरीज दोनों पर कब्जा जमाया

अमहर चट्टी पर स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित स्टार कप के फाइनल मैच में नागपुर ने मन्दा को 18 रनों से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

नगर पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का आह्वान

भाजपा जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय नगर के ओंकार नाथ ओझा के आवास पर भाजपा जनों की बैठक नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर संपन्न हुई.

सुभासपा ने बैठक कर शुरू किया सदस्यता अभियान 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधानसभा इकाई सिकंदरपुर कार्यकर्ताओं की बैठक डाक बंगला सिकंदरपुर में बृहस्पतिवार को संपन्न हुई.

36 घंटे के अन्दर सुमेर सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग अन्यथा 29 मई से आन्दोलन की चेतावनी

बैरिया(बलिया)। प्रधान संगठन मुरलीछपरा व बैरिया इकाई की संयुक्त बैठक कस्बा स्थित डाक बंगला के प्रांगण में सम्पन्न हुआ. बैठक में प्रधानों ने अपने साथी प्रधान प्रतिनिधि सुमेर सिंह की हत्या मामले मे पुलिस द्वारा बरती जा रही शिथिलता पर आक्रोश व्यक्त किया.

सात सूत्रीय मांग को लेकर कोटेदारो का धरना पांचवे दिन भी जारी

पंदह (बलिया)। सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत नवानगर और पंदह विकासखंड के कोटेदारों द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर आज पांचवे दिन भी धरना गोदामो पर जारी रहा.

सिकंदरपुर पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब के साथ एक को पकड़ा

सिकंदरपुर(बलिया)। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के कठौड़ा घाट पर एक झोपड़ी में छापा मारकर 40 लिटर देसी अवैध शराब बरामद किया है.

लोक शिक्षा प्रेरकों ने की तत्काल भुगतान की मांग

सिकंदरपुर(बलिया)। नवानगर बलाक के लोक शिक्षा प्रेरकों की एक बैठक कटघरा गांव स्थित कंठ मुक्तेश्वर धाम के प्रांगण में हुई .इसमें बकाया मानदेय के भुगतान में विलंब पर चिंता व्यक्त किया गया.

कीचड युक्त रास्ता ऊपर से डग्गामार वाहन, सांसत मे राहगीर

सहतवार( बलिया)। स्थानीय थाने से सटे सहतवार चांदपुर मार्ग पर बजबजाती नालियां से निकल रहे पानी से लोगों को आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

बनारस में आयोजित स्वच्छ गंगा सम्मेलन में भाग लेंगे गंगा किनारे गांव के प्रधान

बलिया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत बलिया जिले की गंगा किनारे गांव के ग्राम प्रधान व ब्लाक प्रमुख 27 मई को वाराणसी में बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित “स्वच्छ गंगा सम्मेलन” कार्यक्रम में भाग लेंगे.

सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने दिया पत्र

बांसडीह(बलिया)। बांसडीह नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का विगत चार महीनो से वेतन ना मिलने के कारण उनको हो रही भारी कठिनाइयों को लेकर आज युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा के अध्यक्ष

जमानत पर छूटने के बाद शिक्षक गोपालजी सिंह सद्भावना यात्रा निकालकर पहुंचे जनता के दरबार में

बैरिया(बलिया)।स्थानीय थाना अंतर्गत भारत छपरा गांव में बीते 16 दिसंबर 2016 की रात हुए श्रीकृष्ण यादव हत्याकांड के आरोपी शिक्षक गोपालजी सिंह और उनके भाई भूपेंद्र सिंह हाईकोर्ट से 19 मई को जमानत पर छूटने के बाद घर आकर बुधवार की देर शाम सद्भावना यात्रा निकालकर सीधे जनता के दरबार में पहुंचे .

अधिसिझुआ दियारे में मिले लवारिस शवों की हुई शिनाख्‍त, दोनों हैं छपरा के कुख्‍यात

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव के दियारे में लालता बाबा के मठिया के निकट गोली मारकर कुएं में डाले गए दोनों शवों की शिनाख्त बिहार के कुख्यात अपराधी लालमोहन व उसके साथी लालू ठाकुर के रूप में हुई है.

करेंट की जद में आऩे से दो और आकाशीय बिजली से विवाहिता झुलसी

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर बिजली के करेन्ट की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला समेत दो लोग गम्भीर रूप से झुलस गये. उधर, मनियर थाना क्षेत्र के दियारा टुकडा नंबर दो के प्राइमरी पाठशाला के पास राजेश राजभर के मड़हे पर मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से उनकी पत्नी सुमन देवी झुलस गई

अठिलापुरा में विवाहिता ने खाया जहर, हल्दीरामपुर में आग लगा ली

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा गांव मंगलवार की रात एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. उधर, उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर के रामपुर गांव में गृह कलह से तंग आकर आग लगाने वाली विवाहिता ने दम तोड़ दिया.