ठेकेदार को घेर कर बैठ गये गंगा पार नौरंगा के ग्रामीण, खबर मिलते ही ट्रैक्टर से पहुंचे विधायक

बुधवार को कार्य चालू कराने पहुंचे ठेकेदार को देखते ही फेंकू बाबा स्थान पर घेर कर ग्रामीण धरने पर बैठ गये.

परती खेत में चराने पर दबंगों ने बोला हमला, मवेशियों की हालत गंभीर

गंगा पार नौरंगा में परती खेत मे चर रही दो गायों को दबंगों ने रम्मा व कुदाल से मारा. जिसमे दोनों गायों के एक एक पैर कट गए हैं.

अधिवक्ता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य को मातृ शोक

बैरिया तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र मिश्र की 88 वर्षीया माताजी जानकी देवी का निधन उनके देवकीछपरा स्थित पैतृक आवास पर हो गया. पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह की माता भोला देवी (81) का निधन उनके पैतृक आवास कुर्थिया में बुधवार को हो गया.

इंतजार खत्‍म, आरा-छपरा का होगा मिलन, बलिया रहा अछूता

यह सहीं है कि तीन पड़ोसी जिले आरा, छपरा और बलिया के बीच पुराने गहरे संबंध हैं. शादी-विवाह से लेकर, रैयत तक के मामलों में उक्‍त तीनों जिलों में लोगों का हमेशा आना जाना होता है.

सोहाव के गांवों में राशनकार्डों के सत्यापन की मांग

बुधवार को दोपहर में सोहाव विकास खंड के खंड अधिकारी डॉ. एके उपाध्याय को टीडी कॉलेज बलिया के छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय द्वारा एक पत्र सौंपा गया.

राशन कार्ड व आवास वितरण में अनियमितता का आरोप, सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक के राजागाँव खरौनी में राशन कार्ड व आवास में धांधली को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू के नेतृत्व में बुधवार को बांसडीह ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन किया गया.

गोपालनगर में झोपड़ी से बरामद की गईं चोरी की दो बाइकें

पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ एक आरोपी को भी पकड़ने का दावा किया है. बुधवार को वाहन चेकिंन अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर रेवती पुलिस को कामयाबी मिली है.

अतिक्रमण हटाने रेवती पुलिस उतरी सड़क पर

बुधवार की शाम रेवती पुलिस अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरी. नगर के थाना, बाजार से लेकर बीज गोदाम तक अतिक्रमण हटवाया.

डीएम ने बैरिया तहसील  व थाने का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने बैरिया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बैरिया तहसील व थाना का भी निरीक्षण किया. तहसील पर अभिलेखों व वसूली से सम्बन्धित सटीक जानकारी नहीं होने पर तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान को खरी—खोटी भी सुनाई.

दुबेछपरा रिंग बांध व कटानरोधी निर्माण हर हाल में 30 तक पूरा हो – डीएम

जिला अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बुधवार को दुबेछपरा बंधा निर्माण व कटानरोधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की रफ्तार तेज करने के साथ 30 जून तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए.

छह साल की बच्ची संग दुष्कर्म में सात साल की सश्रम कैद

नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार की अदालत ने सात वर्ष के सश्रम कैद की सजा सुनाई. साथ ही 22 हजार रुपये जुर्माने से दंडित भी किया है.

नाचदेखवा और बारातियों में जमकर चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे

हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर रामगढ़ में सोमवार की रात को चारपाई पर बैठने को लेकर जमकर मारपीट हो गई. इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

आपसी विवाद के बाद दो सगी बहनों ने खाया विषाक्त

गड़वार थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मंगलवार की रात को दो सगी बहनों सोनी (18) व सलोनी (16) पुत्री राजेंद्र चौहान ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

जोर पकड़ने लगा खरीद दरौली घाट के बीच पक्के पुल के निर्माण की मांग

सिकन्दरपुर (बलिया)। क्षेत्र के खरीद व दरौली घाटों के मध्य घागरा नदी पर पक्का पुल का निर्माण कार्य शीघ्र युद्ध शुरू कराने की इलाकाई लोगों की मांग पुनः जोर पकड़ने लगी है. इसे भी …

रहारी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली भैंस की जान

थाना क्षेत्र के रहारी गांव में बुधवार को खंभे से टूटकर खेत में गिरे विद्युत प्रवाहित एचटी तार की चपेट में आकर भैंस की मौत हो गई.

बाइक सवारों की शामत, गंभीर हालत में तीन पहुंचे जिला अस्पताल

बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा कस्बे में मंलवार की रात सड़क पार करते समय वाहन के धक्के से रामप्रवेश यादव (40) व श्रीकांत (65) निवासी सुलतानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी क्रम में बसारीकपुर चट्टी के समीप दो बाइकें की आमने-सामने से भिड़ गई, जिसमें मन्नन जी गिरी (17) गंभीर रूप से घायल हो गया.

कुंडीडीह में डीजे वाहन पर गिरा एचटी तार, चार झुलसे

कुंडीडीह गांव के समीप मंगलवार की रात बारात में डीजे से ले जा रहे वाहन पर विद्युत प्रवाहित एचटी तार टूटकर गिर गया, जिससे उस पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सपा नेता दशरथ यादव को पितृ शोक

सपा नेता व ग्राम पंचायत खवासपुर के प्रधान प्रतिनिधि दशरथ यादव के पिता चन्द्रधर यादव का का निधन बुधवार को देर शाम उनके पैतृक आवास पर हो गया.

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का आगमन 10 को

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 10 जून को बलिया आएंगे. वे 10 जून को दोपहर 12 बजे गौरी शंकर महाविद्यालय करनई पर स्वतन्त्रता सेनानी व पूर्व सांसद गौरी शंकर राय के जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे.