हाई स्कूल व इण्टर बोर्ड की परीक्षाओं में स्थानीय गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. जहां 2017 की परीक्षाओं में बैठने वाले शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किया है,
दोकटी थाने पर तैनात उप निरीक्षक वीरेन्द्र यादव की मनमानी व उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव व पूर्व जिला पचांयत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकत्ताओ ने काली पट्टी बांध कर बैरिया तहसील पर जम कर नारेबाजी की.
ग्राम पंचायत चकिया जमालपुर के प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह के सौजन्य से गुरुवार की शाम चकिया गाँव के शिक्षक अब्दुल गफ्फार के दरवाजे पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.
श्री सुदृष्टि बाबा स्नाकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्ट पुरी के छात्र नेताओं ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई गोली काण्ड के विरोध में शुक्रवार को बैरिया तिराहे पर वहां के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.
पंदह ब्लाक अंतर्गत संदवापुर गाँव के 5 माह पूर्व से खराब पड़े हैंडपंप को बार-बार मांग के बावजूद अब तक नहीं बनाया गया, जिससे पेयजल की वर्तमान गर्मी के मौसम में किल्लत झेल रहे ग्रामीणों में संबंधित विभाग की उदासीनता के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.
सुहेलदेव भासपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक नवरतनपुर चट्टी पर हुई, इसमें पार्टी द्वारा बहराइच में 10 जून को आयोजित महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव दिवस समारोह में भाग लेने हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
सिकन्दरपुर (बलिया)। लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र के खरीद दरौली घाट पीपा पुल को हटाने का काम शुरू हो गया. प्रथम चरण में नदी बीच रेत पर बिछाए गए प्लेट हटाने का काम मजदूरों …
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा ने बताया है कि 10 जून से दूध में मिलावट की जांच हेतु मोबाईल लैब (सचल प्रयोगशाला) का संचालन किया जायेगा.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बृहस्पतिवार को संयुक्त कर्मचारी अधिकारी समिति के तत्वावधान में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर ओपीडी भवन के सामने धरना दिया.
हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने जिलाधिकारी बलिया से लगायत प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि सदर तहसील के ग्राम सभा मझौवा व गंगापुर में आवासीय पट्टे के आवंटन में जमकर अनियमितता की गई है.
श्रीराम चौधरी ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार किसान विरोधी है, सरकार हर कहीं जनता के आंदोलन को गोली के बल पर कुचलने पर आमादा है. उसी का फल मध्यप्रदेश का गोलीकांड है