नगरा – रसड़ा मार्ग पर राघोपुर चट्टी के समीप चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया.
रविवार के अपराह्न बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी. धान की बेहन डालकर महंगे दामों पर डीजल खरीदकर ट्यूबवेल द्वारा पानी चलाकर अपनी खेती को किसी तरह जिला रहे किसानों के चेहरे रविवार को इंद्रदेव की कृपा होते ही खिल उठे.
बैरिया कस्बे में विशाल मेगामार्ट के बगल में यादव कटरा में चल रहे इसाई धर्म प्रचार प्रार्थना व कथित धर्म परिवर्तन कराने वाली जगह पर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया.
ऐतिहासिक महावीरी झंडा का जुलूस रविवार की शाम को यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया. जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया. इस दौरान जुलूस में शामिल युवकों ने अस्त्र कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया.
रेवती पुलिस तथा स्वाट टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित डबल मर्डर केस के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया
बैरिया तहसील अंतर्गत केहरपुर, सुघर छपरा के कटान पीड़ित ग्रामवासियों की तरफ से चल रहे सुघर छपरा ढाले पर बेमियादी अनशन को रविवार को देर शाम बैरिया उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद जूस पिलाकर तोड़वाया.
सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिगही में शनिवार की रात रुपये के लेन देन के विवाद में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने रात्रि में ही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.
बिजली चोरी करने वाले अब सावधान हों जाएं, क्योंकि बिजली विभाग की विजिलेंस टीम द्वारा अब सघन चेकिंग अभियान चालू हो गया है और बिजली चोरी करने वालों पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है.
कानून के ऊपर कोई नहीं है. कानून के दायरे में ही कोई कार्य होगा. किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा. उपर्युक्त बातें रसड़ा कोतवाली में आये एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया.
रसड़ा (बलिया)। रामलीला मैदान में ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के सदस्यों ने बैठक कर नगरा थाना के गौवापार के चौकीदार सुरेन्द्र पासवान की माता इंद्रासनी देवी (90 वर्ष) की मृत्यु पर शोक सम्वेदना व्यक्त किया. …
हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप शनिवार की शाम को बाइकर्स कुत्ते को बचाने में घायल हो गये. मझौवा निवासी कमलेश कुमार सिंह (23) पुत्र नित्यानंद सिंह पचरुखिया बाज़ार कराने जा रहे थे.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.