वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य चल रहे अंतिम चरण के दोहरीकरण एवं इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु 06 मार्च से 15 मार्च तक वाराणसी सिटी स्टेशन नान इंटरलॉक प्रणाली से गाड़ियों का परिचालन किया जायेगा.
रेल राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार मनोज सिन्हा 04 मार्च, 2018 को पूर्वाह्न 11.00 बजे छपरा-औंड़िहार रेल खण्ड पर गाजीपुर सिटी-शाहबाज कुली स्टेशनों के मध्य नये हाल्ट स्टेशन फतेहपुर अटवा का उद्घाटन करेंगे.
आने वाले दिनों में यूपी की गायें बछड़ों को जन्म देने के बजाय बछिया को जन्म देंगी. इसके लिए राज्य सरकार ने रशियन कम्पनी के साथ अनुबंधन करके गायों की नस्ल को बदलने का अभियान शुरू करने जा रही है.
सिंकदरपुर की मूल निवासी बीए की छात्रा ने मंगलवार को बनारस शहर में खुदकुशी कर ली. वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह रविवार को गड़वार में आयोजित सभा के दौरान बयान देकर एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने रविवार को एक जनसभा में कहा कि “वह ऐसे लोगों को पाकिस्तानी मानते हैं, जो भारत माता की जय बोलने से कतराते हैं.”
प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के साथ चल रहे उनके सुरक्षा दस्ते का एक वाहन शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. इसमें एक बाइक सवार के अतिरिक्त ड्राइवर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए.