सहतवार में अज्ञात वाहन की चपेट में आए अधेड़ की मौत, शिनाख्त नहीं

सहतवार थाना क्षेत्र में सहतवार-बांसडीह मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत भाग निकला. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया.

ताजिया दफन कर लौटते समय करेंट की चपेट में आए तीन युवकों की मौत

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जिंदापुर गांव में ईदगाह के समीप शुक्रवार की देर रात ताजिया दफन कर वापस लौटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से तीन युवकों की मौत हो गई, इस हादसे में 8 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मासूम संग ओछी हरकत, अधेड़ गिरफ्तार

सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव में दो वर्षीय मासूम संग ओछी हरकत करते एक व्यक्ति को पीड़िता की मां ने देख लिया. पुलिस ने पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया. 

23 को सभी मतदेय स्थलों पर लगेगा विशेष कैम्प

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या किसी प्रकार का संशोधन करवाने के लिए निर्धारित फार्म वहां मौजूद बीएलओ द्वारा प्राप्त किया जाएगा

तिरनई खिजिरपुर गांव में बच्चों के विवाद में भिड़े बुजुर्ग, मारपीट में एक की मौत, सात घायल

उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर गांव में शुक्रवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, इस वारदात में सात अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है.

बलिया जा रहे दंपति को संदिग्ध करार सद्भावना एक्सप्रेस से उतारा

साहिबाबाद से बलिया जा रहे दंपति को जीआरपी ने संदिग्ध करार सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से उतार दिया. महिला के मुताबिक वह अपने पति के साथ बृहस्पतिवार की शाम साहिबाबाद स्टेशन से बलिया जाने वाली थी.

मोबाइल चोर तो हत्थे चढ़े, मगर रिटायर्ड फौजी का घर खंगाल ले गए

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पुरास गांव में बुधवार की रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी रामनाथ यादव के घर को निशाना बनाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. उधर, इसी थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक परिसर समीप से बुधवार की सुबह पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धारा के अंतर्गत चालान कर दिया.

सप्ताह में दो दिन बदले नंबर से चलेगी वाया बलिया डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस

नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ वाया बलिया- छपरा-हाजीपुर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस का अक्टूबर माह से नंबर बदल जाएगा.

निकले तो थे कहीं भाग जाने के लिए, मगर लौटे एक दूजे का हाथ थामे

घर से तो दोनों निकले थे कहीं भाग जाने के इरादे से, मगर बेल्थरारोड स्टेशन पर प्रेमी युगल ने ऐन मौके पर इरादा बदल दिया. कहते हैं न, इस इश्क़-ओ-मुहब्बत की, कुछ हैं अजीब रस्में, कभी जीने के वादे, कभी मरने की कसमें.

बलियाटिक गमक संग देसी का तड़का, हमारी रसोई में बलिया/Ballia LIVE

बलिया का नाम जुबान पर आते ही लोगों के जेहन में वहां की बड़की पुड़ी, पुरी, फुटेहरी (भउरी-चोखा) और सत्तुआ की याद आ जाती है. ज्यादा नहीं, एकाध पीढ़ी पहले जाइए, घरों में तैयार होने वाली विभिन्न मिठाइयां, जो बेटी-पतोह को तीज त्योहार पर भेजे जाते थे, भी दिमाग में तैरने लगती है.

उदईछपरा गंगा पार घाट पर हथियार बंद डकैतों ने मछुआरों को लूटा, फायरिंग

बैरिया थाना क्षेत्र के उदई छपरा घाट के सामने नदी के उस पार मछुआरों को मारपीट कर नगदी, मोबाइल समेत उनके जाल को डकैतों ने जबरदस्ती छीन लिया.

व्हाट्स ऐप पर घूंघट जो दिखा सरकते हुए, गांव से होकर हवाएं भी पहुंची महकते हुए

यह युगल अब तक साठ से ज्यादा बसंत देख चुका है. ये डाक्टर साहब हैं और बगल में वाम अंगी उनकी धर्म पत्नी हैं ” सीता संवारों पीत वाम भागम ” की तर्ज पर बेहद जंच रही हैं. ये उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग से कुछेक साल पहले हीं सेवानिवृत हो चुकी हैं.

असमः बेटे व बहू को डी वोटर करार जेल में ठूंसा, बलिया की छुटकी देवी की सदमे से मौत

यदि गुवाहाटी हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो शायद तिनसुकिया जिले के दिनेश प्रजापति और उनकी पत्नी तारा देवी को दिवंगत मां के श्राद्ध करने की भी अनुमति नहीं मिली होती.

बलिया की बिटिया को राज्यपाल ने किया सम्मानित

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बघौली पृथ्वीनाथ तिवारी की बेटी एकता तिवारी ने एमएससी मैथ में जिले में अव्वल स्थान हासिल किया है. परिजन मनु जी तिवारी के मुताबिक एकता सतीशचंद कॉलेज की छात्रा है और उसने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में चौथा स्थान हासिल किया है.

रानीगंज बाजारः सेंट्रल बैंक एटीएम गार्ड पर जानलेवा हमला

बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज बजार स्थित सेण्ट्रल बैंक के एटीएम पर मनबढ़ युवकों ने सोमवार को देर रात वहां तैनात गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया. एटीएम का शटर खोलकर उसके अंदर घुसने का प्रयास कर रहे युवकों को वहां तैनात गार्ड ने मना किया तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी.

बलिया निवासी चौकीदार का लखनऊ में मिला शव, हत्या की रिपोर्ट

आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित मृदा प्रयोगशाला केन्द्र में तैनात चौकीदार का शव परिसर में मिला है. शरीर पर चोटों के निशान हैं. आशंका जताई जा रही है कि अधिक रक्तस्त्राव के चलते उसकी मौत हुई है.