दोकटी थाना क्षेत्र के एक युवक की गुजरात के जामनगर रेलवे स्टेशन पर पैर फिसलने से ट्रेन से कटकर मौत

दोकटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर निवासी जितेंद्र ततवा 35 वर्ष पुत्र सिपाही ततवा गुजरात के जामनगर में किसी निजी कंपनी में मजदूर का काम करता था. गुरुवार को टिकट लेकर घर आने के लिए स्टेशन पर आया था. तब तक किसी ट्रेन के स्टेशन पर आते समय उसका पैर फिसल गया. और वह ट्रेन के जद में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

रसड़ा में छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन, बीए की सीट बढ़ाने समेत कई मांगें रखीं

शुक्रवार को भारी बरसात के बीच मथुरा डिग्री कालेज गेट के सामने बीए में सीट बढ़ाने सहित अन्य मांगो को लेकर छात्र नेताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया

रेवती-सहतवार मार्ग पर दो घटनाओं से लगा रहा जाम, दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी

उक्त मार्ग पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी.  दो बार जाम लगा और करीब 16 घंटे बाद रास्ता साफ हो पाया.

बांसडीह एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य का तबादला, अपर नगर आयुक्त वाराणसी बने, करीब 48 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

इन ट्रांसफर की कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है, सीधे संबंधित अधिकारियों को ही मेल पर इसकी जानकारी भेज दी गई है.

Death

तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर एक महिला की मौत

स्टेशन रोड निवासी संध्या 40 वर्ष पति अमित कुमार सुबह तीन मंजिला मकान की छत पर कूड़ा फेंकने गई थी. बरसात में फिसलन के कारण संध्या छत से नीचे गिर गयी. जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गयी. परिजन अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया.

दलन छपरा में सड़क और बिजली के विकास कार्यों को शीघ्र कराया जायेगा- सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि दलन छपरा मे सड़क, बिजली, सोलर लाइट आदि विकास कार्यों को शीघ्र कराया जायेगा.

बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक घायल

बाइक और बोलेरो की आमने-सामने सामने टक्कर में बाइक पर सवार 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर जुटे लोगों ने उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया.

बेल्थरारोड के व्यापारियों ने कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या का किया विरोध प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटु ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और कहा कि इस सरकार में पुलिस प्रशासन पूरी तरह बेलगाम हो गया है. सत्ता के शीर्ष नेताओं को इनकी हरकतों पर अंकुश लगाना चाहिए. स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे अपने सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन लाएं.

जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुशहा भाड़ गांव में होगी आरो वाटर टैंक की स्थापना, पूरे गांव में की जाएगी शुद्ध पानी की सप्लाई

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक 18.33 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है. इस योजना के अंतर्गत गांव में आरो वाटर टैंक की स्थापना की जाएगी और शुद्ध पानी का सप्लाई पूरे गांव में की जाएगी.

news update ballia live headlines

मछली पकड़ने गए युवक की मौत, शव मछली पकड़ने के जाल में फंसा मिला

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में बुधवार को मछली मारते समय नाला में डूब कर 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई

news update ballia live headlines

घर में सो रही नाबालिग से छेड़खानी का मामला, रेवती थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया

रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में रात्रि के समय नाबालिग किशोरी के घर में घुसकर उसी गांव के युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला आया है.

दुबहर थाने के सामने आधी सड़क पर खड़ा है बालू लदा सीज ट्रक, आने-जाने वालों को परेशानी, दुर्घटना का भी खतरा

जब यात्री वाहन या मोटर साइकिल सवार उस रास्ते से बलिया से बैरिया या बैरिया से बलिया के तरफ जाते हैं, तो स्थानीय थाने के पास आए दिन दुर्घटना होने से मुश्किल से ही बच जाते हैं

मनियर में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ ने ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर में प्रधानों को मास्टर ट्रेनर लखनऊ कमलाकांत राय और धनंजय कुमार ने गांवों के विकास व साफ सफाई पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.

किराने की दुकान से दिनदहाड़े 30 हजार लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने 2 घंटे में पकड़ा, पढ़िए बैरिया की आज की 4 प्रमुख खबरें

बैरिया,बलिया. बैरिया बाजार के माझी स्टैंड स्थित कुंवर कटरा में गुरुवार को एक किराने की दुकान से तीस हजार रुपये लूटकर भागने वाले बदमाश को स्थानीय पुलिस ने दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार …

गंगा में पलटी नाव, क्षमता से दोगुना लोग थे सवार

गुरुवार को करीब 11 बजे गंगा कटान के मुहाने पर रह रहे शाहपुर बभनौली गांव के लोग ओमप्रकाश साहनी के डोंगी नाव पर सवार होकर दियारे में परवल की लत्ती बोने जा रहें थे.

रिटायर होमगार्ड जवान की विदाई पर नम हो गईं पूरे थाने के पुलिसकर्मियों की आंखें

मनियर पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों ने सेवानिवृत्त होमगार्ड सुरेश राम को शाल, गमछा , टॉर्च एवं छाता देकर ससम्मान विदा किया. इस मौके पर थाने के सभी पुलिसकर्मी भावुक हो गए.

बांसडीह में कुड़िया घाट डूबी दो लड़कियों के शव मिले, बुधवार को नहाने के दौरान डूबी थीं

डूबी दोनों लड़कियों की तलाश में एनडीआरएफ टीम के सहयोग से खोजबीन शुरू हुई लेकिन रात्रि हो जाने से शव नहीं ढूढ़े जा सके.

सांसद अतुल राय दुष्कर्म मामले में डीएसपी अमरेश बघेल गिरफ्तार, बाराबंकी से वाराणसी लाई पुलिस

निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल के विरुद्ध थाना लंका पर आत्महत्या के दुष्प्रेरण सहित कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है. उन पर भेलूपुर सीओ रहते अतुल राय की मदद करने का आरोप है.

बांसडीह में कुड़िया घाट पर हादसा, नदी में डूबी पांच लड़कियों में से तीन बचाई गईं, एक का शव मिला

बांसडीह क्षेत्र में कुड़िया घाट पर बुधवार की शाम हुई दुखद घटना से क्षेत्र में शोक है.

news update ballia live headlines

बच्चों के मामूली झगड़े में बड़े भी कूदे, मारपीट में महिला बुरी तरह घायल

मिली जानकारी के अनुसार रेवती थानाक्षेत्र के लमुही गांव के वकील बिंद की 14 वर्षीय पुत्री ज्योति दोपहर के वक्त गांव के पास के स्थित टावर की तरफ गई थी.