Skip to content
7 September, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

Primary Menu
  • जिला जवार
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • UP लाइव
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • स्क्रीन TASTE
  • देश दुनिया
    • बहरवासू
    • स्वास्थ्य
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • सांसद अतुल राय दुष्कर्म मामले में डीएसपी अमरेश बघेल गिरफ्तार, बाराबंकी से वाराणसी लाई पुलिस
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

सांसद अतुल राय दुष्कर्म मामले में डीएसपी अमरेश बघेल गिरफ्तार, बाराबंकी से वाराणसी लाई पुलिस

निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल के विरुद्ध थाना लंका पर आत्महत्या के दुष्प्रेरण सहित कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है. उन पर भेलूपुर सीओ रहते अतुल राय की मदद करने का आरोप है.
Remote Desk 30 September, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DSP Baghel Atul Rai

वाराणसी. दुष्कर्म के आरोपी घोसी लोकसभा क्षेत्र से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली युवती व उसके गवाह के आत्मदाह प्रकरण में डीएसपी अमरेश सिंह बघेल को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बघेल को वाराणसी से लखनऊ जाते समय बुधवार रात बाराबंकी में स्थित टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया. रात करीब साढ़े दस बजे वाराणसी पुलिस ने टोल प्लाजा पर रुकते ही अमरेश सिंह बघेल को घेर लिया. इसके बाद गिरफ्तार कर उन्हें अपनी जीप में बैठाकर वाराणसी ले गई.
निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल के विरुद्ध थाना लंका पर आत्महत्या के दुष्प्रेरण सहित कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है. उन पर भेलूपुर सीओ रहते अतुल राय की मदद करने का आरोप है.

बताते चलें कि बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ बलिया की मूल निवासी युवती ने 1 मई 2019 को वाराणसी के लंका थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. अतुल राय 22 जून 2019 से जेल में बंद है. 30 जून 2019 को अतुल के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था. फिलहाल प्रकरण प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है.

मामले में सांसद अतुल राय के पिता भारत सिंह ने एसएसपी वाराणसी को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि अतुल राय के विरुद्ध साजिश के तहत एक झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है. इसकी जांच कराई जाए. इस प्रार्थना पत्र पर तत्कालीन सीओ भेलूपुर अमरेश सिंह बघेल को जांच करने का आदेश जारी हुआ. 8 अगस्त 2020 को उन्होंने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी को दी थी. अतुल राय के पिता भारत सिंह ने सीओ भेलूपुर के द्वारा की गई जांच रिपोर्ट को सूचना के अधिकार के कानून के तहत मांगा.

इस पर यह रिपोर्ट उन्हें 21 अगस्त 2020 को मिल गई. अतुल राय की ओर से इसी रिपोर्ट को एक प्रार्थना पत्र के साथ अदालत में देकर मांग की गई थी कि सीओ अमरेश कुमार सिंह बघेल को बतौर बचाव पक्ष के गवाह तलब कर उनका बयान दर्ज किया जाए. इस पर दो दिन पहले ही बचाव पक्ष के गवाह के तौर पर बघेल ने बयान दर्ज कराया था.

अमरेश सिंह बघेल बाराबंकी जिले के जैदपुर थाने में एक साल से ज्यादा समय तक प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात रह चुके हैं और उसी थाना क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया गया है. अमरेश सिंह बघेल लंबे समय तक बाराबंकी जिले क्राइम ब्रांच प्रभारी भी रह चुके हैं. इस प्रकरण पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर को भी लखनऊ में गिरफ्तार किया गया था.

बताते चलें कि पिछले महीने 16 अगस्त की सुबह इसी मामले में रेप पीड़िता ने इस केस के चश्मदीद सत्यम प्रकाश राय के साथ सुप्रीम कोर्ट के सामने ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आत्मदाह कर लिया था. दोनों को गंभीर हालत में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां नौ दिनों के बाद दोनों की मौत हो गई थी. आत्मदाह से पहले पीड़ित ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. आत्मदाह की घटना के बाद यूपी सरकार ने पूरे मामले की जांच डीजी और एडीजी को सौंपी थी.

About the Author

Remote Desk

Contributor

View All Posts

Related

Post navigation

Previous: बांसडीह में कुड़िया घाट पर हादसा, नदी में डूबी पांच लड़कियों में से तीन बचाई गईं, एक का शव मिला
Next: बांसडीह में कुड़िया घाट डूबी दो लड़कियों के शव मिले, बुधवार को नहाने के दौरान डूबी थीं

Related Stories

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026 0
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026 0
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026 0

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित
  • Ballia-नेपाल आपदा में बलिया का युवक लापता, शादी के एक माह बाद ही रोजगार के लिए चला गया था गोविंद

You may have missed

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026 0
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026 0
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026 0
DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026 0
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Whatsapp
  • बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.