सिकंदरपुर: शिक्षक उन्नयन गोष्ठी में सेवानिवृत्त अध्यापकों को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव व विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती, वरिष्ठ प्रवक्ता मनीराम सिंह व हिमांचल यादव ( वित्त व लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा) रहे. पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि शिक्षक व छात्र का पवित्र संबंध हमारी गौरवशाली परंपरा रही है. एक शिक्षक छात्र के गुणों को निखारकर राष्ट्र के लिए समर्पित करता है.

विधि विधान से सम्पन्न हुआ काशीदास बाबा का पूजन, उमड़े श्रद्धालु

गाजीपुर जनपद से पधारे पंथी वीरेंद्र पाल ने गांव की खुशहाली के लिए पूजा को संपन्न कराया. इस दौरान पंथी जलते अंगारे पर आराम से चलते देखे गए. साथ ही उन्होंने न सिर्फ खुद खौलती खीर से नहाया बल्कि अन्य लोगों को भी नहलाया. सबसे रोचक बात यह रही कि इस दौरान खोलती खीर से तीन छोटे बच्चों की पीठ पर पंथी ने मालिश किया, लेकिन उन बच्चों का कुछ नुकसान नहीं हुआ. यह देख लोग आश्चर्यचकित थे.

बांसडीह: उप जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया

तहसीलदार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के क्रम में ग्राम समाज की जमीन खलिहान पर गांव के कुछ लोगों द्वारा उस पर कच्चे और पक्के निर्माण कर अवैध रूप से कब्जा किया गया था. उसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

पानी के महत्व को समझने की जरूरत- शशिकांत चतुर्वेदी

आज पुरी दुनिया में पानी संकट विकराल हो गया है जल स्रोत सुख रहें हैं तथा पर्यावरण के जरुरतो के अनुरूप जीवन शैली नहीं अपनाने से कठिनाईया बढ़ रही है जरुरत है हम सब‌ पानी के महत्व को समझें तथा उसके अनावश्यक दोहन से बचें।

हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, जामा मस्जिद पहुंचकर डीएम व एसपी ने दी ईद की शुभकामनायें

कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में ईद की नमाज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांति ढंग से संपन्न हुई.

जिलाधिकारी ने अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं, कहा बाल विवाह का विरोध होना चाहिए

बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि बाल विवाह एक कुप्रथा है और इसका हर जगह से विरोध होना चाहिए. जनपद में कहीं भी इस कुरीति को बल प्रदान करने वाले के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा. जिलाधिकारी ने बाल विवाह को लेकर और क्या कह रहे हैं सुनिए बलिया लाइव के एक इंटरव्यू में.

राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अधिकारों को लेकर हुई चर्चा, चुने गए पदाधिकारी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, कर्मचारी, अधिकारी, पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आज सरकार श्रमिकों के शोषण पर आमादा है.

आगामी त्योहारों के देखते हुए धर्मगुरूओं की शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

बैठक को संबोधित करते हुए सीओ बैरिया ने कहा कि कोई भी व्रत या त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाना श्रेयस्कर होता है. कोई भी त्योहार एक दूसरे से खुशियां बांटने के लिए होता है. कहा कि अगर कोई भी अवांछनीय तत्व अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा.

बांसडीह: पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास

पुलिसकर्मियों ने इस दौरान जरूरत पड़ने वाले सभी यंत्रों का इस्तेमाल एवं परीक्षण किया गया. अभ्यास के दौरान ड्रिल का रिहर्सल,पुलिस कर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, दंगे की स्थिति से निपटने और दंगों पर नियंत्रण करने के लिए तैयार किया गया.

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क बनाने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील पहुंचे

सुभाष मास्टर के घर से टीएस बन्धा को जाने वाला मात्र 60 मीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग पर बरसात के दिनों में दो से तीन फीट पानी ऊपर आ जाता हैं. जिसे को पार करके ग्रामीण टीएस बन्धे की तरफ आते जाते हैं. उक्त मार्ग के निर्माण में जो बाधा उत्पन्न करते हैं. वे खुद ही खलिहान तथा जीएस की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाये हुए हैं.परन्तु उससे हम लोगों का कोई प्रवेश नहीं है. ग्रामवासियों के हित में सुभाष मास्टर के घर से टीएस बन्धे तक 60 मीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग बनाया जाना अति आवश्यक है.

प्रदेश में ऊर्जा की पर्याप्त व्यवस्था, जनता को नहीं होने दी जाएगी परेशानी- ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर

ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि बलिया का अपना इतिहास रहा है, लिहाजा इस विषय को ऊपर तक ले जाएंगे और इस क्षेत्र में बलिया के विकास का हमारा विशेष ध्यान होगा. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्था काफी हद तक यहां की व्यवस्था ठीक मिली, पर सुधार की सम्भावनाएं जरूर है. इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी आग, एक दर्जन झोपड़ियां जलकर हुई खाक

एक एक कर पांच परिवारों की लगभग एक दर्जन झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया. रिहायशी झोपड़ियों में रखे घर गृहस्थी का सामान व नगदी सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. वहीं आग की जद में आने से एक ही परिवार की दो महिलाएं भी झुलस गईं. जिनका इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. ग्रामीणों के अथक प्रयास से काफी देर बाद काबू पाया जा सका.

ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने पंदह पीएचसी का किया निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दिया निर्देश

करीब 20 मिनट के औचक निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने ओपीडी, जननी सुरक्षा योजना व प्रसव केंद्र को देखा और विस्तृत जानकारी ली. हालांकि हॉस्पिटल की व्यवस्था को देख मंत्री सन्तुष्ट नजर आए पर परिसर में चहुंओर व्याप्त झाड़ झंखाड़ और गंदगी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की.

बाइक भिड़ंत में एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

दोनों मोटरसाइकिल चालक बलिया से बैरिया की तरफ जा रहे थे. जनारी ढाले पर दोनों मोटरसाइकिल एक दूसरे को दबाने के चक्कर में आगे निकलने की होड़ में टकरा गए. एक चालक विमलेश राम पुत्र मंगल देव राम उम्र 25 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया.

विभिन्न गांवों के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि ऊंची आवाज या तेज शोरगुल सुनने के लिए मजबूर करना मौलिक अधिकार का हनन है. हर शख्स को शांति से रहने का अधिकार है. लाउडस्पीकर या तेज आवाज में अपनी बात कहना अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार में आता है लेकिन यह आजादी जीवन के अधिकार से ऊपर नहीं हो सकता है.

Movement intensified regarding Chief Minister's arrival in Jaiprakash Nagar on 21st

मुख्यमंत्री ई-पेंशन पोर्टल का करेंगे उद्घाटन

आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने तथा सामान्य जन को जटिल एवं गंभीर बीमारियों की सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व से संचालित अस्पतालों के अतिरिक्त कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार कक्ष में दिनांक 30 अप्रैल 2022 से ओपीडी संचालित हो रही है. होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा प्रातः 10 बजे से अपराह्न  बजे तक नियमित रूप से मरीजों का उपचार किया जाएगा.

तहसीलदार व लेखपाल को गाली देने के मामले ने पकड़ा तूल, विधायक समर्थक पर की एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

बांसडीह तहसीलदार के साथ बात करते हुए बीजेपी और निषाद पार्टी की विधायक केतकी सिंह ने तहसील जलाने को कहा तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ता ने तहसील जलाने की बात कहते हुए लेखपालों को गाली दे दी थी. जिसका वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया. और विधायक के समर्थकों ने तहसीलदार व लेखपाल को भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया.

सांकेतिक चित्र

मांझी रेल पुल पर ट्रेन से कटकर एक युवती और युवक की मौत

बकुल्हा स्टेशन मास्टर पी0आर0 पटेल ने बताया कि अप सद्भावना एक्सप्रेस लगभग डेढ़ बजे माझी की तरफ से आई है. संभवत उसी ट्रेन से दोनों युवक, युवती कट गए हैं. जबकि एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि दोनों के पास तलाशी लेने पर पहचान का कोई प्रमाण पत्र उनके जेब से नहीं मिला है. इससे लगता है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है.

पिकअप के धक्के से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

पकड़ी थाना क्षेत्र के मोहितपुरा गांव निवासी भोला चौहान शुक्रवार को फुटलहवा के स्थान पर गए हुए थे. कुछ देर बाद वह वहां से वापस घर जा रहे थे. वह जैसे ही कुछ दूर गए कि सामने से आ रहे पिकअप से उन्हें धक्का लग गया. जिससे सड़क पर गिर कर वह गम्भीर रूपसे घायल हो गए. दुर्घटना के बाद चालक पिकअप ले कर भाग गया जबकि मौक़े पर इकट्ठा लोगों ने घायल भोला को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया. जहां जांच के बाद डाक्टर ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया.

एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीच हुआ एम ओ यू

यह हस्ताक्षर कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने लखनऊ स्थित ई डी आई के क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया. आने वाले समय में इस एमओयू के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के लिए प्रशिक्षण, प्रबंधकीय कौशल एवं उद्यमिता की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षको को भी कई शैक्षिक लाभ मिल सकेंगे.