सतपोखर बस्ती में बिजली नहीं पहुंचने के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

यज्ञ करते हुए अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि तमाम ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन,चक्काजाम के बावजूद भी बस्ती में रोशनी पहुचाने की ठोस पहल नही हुई, केवल अधिकारी द्वारा आश्वासन छोड़ और कुछ नहीं मिला. कितने दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद अब तक वहां बिजली नहीं पहुंचने पाई. उन्होंने कहा  अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि 4 लाख 90 हजार का इस्टीमेट विभाग से बन कर चला गया है वो रिवेक योजना में पास होगा तभी उस बस्ती में बिजली पहुंच पाएगी. 

आपातकाल लागू होते ही उड़ गए थे लोगों के होश

बागी बलिया के सिताबदियर के जेपी बाबू ने पूरे देश में आंदोलन चलाकर तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई. उनके घोर विरोध के कारण सरकार को झुकना पड़ा तब जाकर लोकतंत्र की रक्षा हुई और लोगों को आपातकाल इमरजेंसी से मुक्ति मिल गई. कुछ नेता कुर्सी के मोह में सारी त्रासदी भूल गए लेकिन जेपी बाबू ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और अपना लड़ाई आजीवन जारी रखा.

सांकेतिक चित्र

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

रुदल चौरसिया (45)वर्ष पुत्र राम आशीष चौरसिया निवासी दुर्जनपुर राजमिस्त्री का कार्य करता था. वर्तमान में बैरिया थाना क्षेत्र के पासवान चौक नई बस्ती कोटवा मोड़ पर रह रहा था.

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत

उत्तर प्रदेश बोर्ड में हाईस्कूल और  इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्राओं को मेडल, कप, अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें पुरस्कृत किया गया.

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक, कटहल नाले पर बने रेगुलेटर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विजयीपुर कटहल नाले पर बने रेगुलेटर और नाले का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नाले में जलकुंभी की मात्रा बहुत अधिक है. साथ ही आसपास के घरों का पानी भी नाले में गिर रहा है. उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई चंद्र बहादुर पटेल को निर्देश दिया कि नाले की जल्द से जल्द सफाई करा दी जाए.

एकमुश्त समाधान योजना कैंप में उपभोक्ताओं ने 1 लाख 10 हजार रुपये का बकाया बिजली बिल किया जमा

जेई कमलेश कुमार ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना 30 तारीख तक चलेगी. जिसमें सरचार्ज 100 प्रतिशत माफ है. उपभोक्ता उसका लाभ उठाएं. अभी कई गांवों में कैम्प लगाया जाएगा. लोगों को जागरूक कर्म के लिए बाइक पर माईक के माध्यम से गांव गांव प्रचार कराया जा रहा है.

अपनी इंद्रियों और आहार व्यवहार को नियंत्रित करना ही सन्यास- जीयर स्वामी

दूसरों के निमित्त किया गया कार्य विशेष फलदाई होता है. मनुष्य को अपनी संस्कृति और संस्कार के अनुसार ही जीवन जीना चाहिए. उक्त बातें महान मनीषी संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने भृगु क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र सेतु एप्रोच मार्ग के निकट हो रहे चातुर्मास व्रत के दौरान बुधवार की देर शाम प्रवचन में कही.

मनियर: दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, एक की मौत तीन घायल

जिला अस्पताल से भी उमेश चौहान उर्फ छांगुर को डॉक्टर ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया. बीएचयू में इलाज के दौरान गुरुवार- शुक्रवार की रात करीब 1 बजे उमेश चौहान की मौत हो गई.

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवती की मौत, बाइक चालक घायल

मनियर कस्बे के उत्तर टोला वार्ड नंबर 6 निवासी अशोक ठाकुर की पुत्री खुशबू अपने ममेरा भाई आलोक ठाकुर के साथ अपने मामा के यहां बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आसचौरा जा रही थी कि सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई.

बाढ़ और कटान पीड़ितों की झोपड़ी में घुसी बेकाबू पिकअप, एक की मौत दो घायल

गंगा की बाढ़ एवं कटान के पीड़ित लोग बलिया-बैरिया मार्ग एनएच 31पर झुग्गी-झोपड़ी डालकर रहते है. दूबेछपरा गांव के सामने रात में लोग अपनी झोपड़ियों में सो रहे थे, तभी शुक्रवार को तड़के करीब चार बजे अनियंत्रित पिकअप झोपड़ी में घुस गयी.इससे झोपड़ी में सो रहे लालजी तीयर (50) पुत्र स्व. हीरा तीयर की मौत हो गयी,

news update ballia live headlines

पीएचडी प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की तिथि 25 तक

जौनपुर, बलिया. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध महाविद्यालयों में पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा आनलाइन फार्म भरने की तिथि 22 जून से बढ़ाकर 25 जून 2022 कर दी गयी है.   यह निर्णय …

अलमारी तोड़ , नगदी व गहना चोरी

नीरूपुर निवासी अभिषेक प्रसाद पुत्र विश्वनाथ प्रसाद ने अपने लिखित तहरीर में कहा है कि रोज की भांति खाना खाकर अपने-अपने घर में सो गये. करीब एक बजे उठकर शौच किया फिर से सो गए. सुबह करीब पांच बजे नींद खुली तो देखा कि भाई वाले कमरे के दरवाजे का कुन्डी बाहर से लगी है,और जिस कमरे में आलमारी थी उसकी कुंडी खुली हुई है. अनहोनी की आशंका से परेशान होकर पहले भाई वाले कमरे का कुंडी खोला और आवाज दिया तो भाई अंदर से आया.

सफेद बालू के डंपिंग का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बिना डंपिंग आदेश के बालू खनन करने पर खनन अधिकारी जीतेश कुमार की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने ने खनन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कार्यों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराये.

गृहस्थ रहते हुए भी पवित्र जीवन जीने वाला व्यक्ति भगवत कृपा का अधिकारी – जियर स्वामी

प्रवचन के दौरान श्रीमद् भागवत कथा पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भागवत को ही अमर कथा कहा जाता है। जब माता पार्वती ने भगवान शिव से कथा सुनने की जिद की. तो वे उन्हें अमरनाथ ले गए. जहां कथा के दौरान सुकदेव जी महाराज ने उसका श्रवण किया. फिर उसे कालांतर में लिपिबद्ध किया गया.

डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी को बांसडीह भाजपा मंडल ने किया याद, गर्वभती महिलाओं को पौष्टिक आहार किए वितरित

बलिदान दिवस कार्यक्रम पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर जाकर गर्वभती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया और सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया.

ऐतिहासिक महावीरी झंडोत्सव के तहत बुधवार की रात में लक्ष्मण अखाड़ा का दूसरा जुलूस निकाला

रात्रि करीब 9 बजे अखाड़ा के अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में निकला जुलूस वर तर, मोहल्ला भीखपुरा व गन्धी का भ्रमण करते हुए मध्य रात में मुख्य बाजार में स्थित जल्पा चौक में पहुंच कर समाप्त हुआ. भ्रमण के दौरान जुलूस में बजाए जा रहे भक्ति गीतों एवं युवाओं द्वारा बुलंद किये जा रहे जय महावीर के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. निर्धारित समय से काफी विलम्ब से निकले जुलूस को देखने के लिए जगह- जगह महिलाओं, बच्चों व वृद्धों का समूह इकट्ठा था.

बांसडीह – रेवती मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटना

बांसडीह तहसील मुख्यालय से लगभग दो किमी दूर ,बकवां गांव के पास मुख्य सड़क पर एक गड्ढा बन गया है. सड़क खराब की बात करें तो केवरा , रेवती तक रास्ता पूरी तरह से खराब है.

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का आम जनता से फीडबैक लेकर होगा सत्यापन, लापरवाही होने पर होगी कार्यवाही- डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता से फीडबैक लेकर अभियान के कार्य का सत्यापन किया जाएगा. जिनकी लापरवाही सामने आएगी, उनके ऊपर कार्यवाही भी होगी

रेवती: अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र

मांगपत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि उनके बस्ती से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी कष्ट उठाना पड़ रहा है. इस संदर्भ में उन्होंने मांग रखा कि नगर पंचायत कार्यालय से रेलवे स्टेशन वाले मार्ग पर वार्ड नंबर 3 के राजभर बस्ती के पास उक्त मार्ग के किनारे नाले का निर्माण कराया जाए