रामचरित मानस के पात्रों का चरित्र जीवन में उतारने की जरूरत

दुबहर ,बलिया. लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान तीसरे दिन कथावाचक साधना जी ने कहा कि राम कथा का उद्देश्य आम जनों के जीवन में कैसा उतार-चढ़ाव आता है, भाई भाई के बीच कैसा आचरण होना चाहिए. परिवार में रहकर बड़े भाई का कर्तव्य क्या है.

कृति ने बैचलर आफ आर्ट्स में हासिल किया प्रथम स्थान

हल्दी बलिया. विकास खंड दुबहर के रामपुर टीटिही निवासी लालजी पाण्डेय की पुत्री कृति पाण्डेय ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से साइकोलॉजी विषय से बैचलर आफ आर्ट्स में प्रथम स्थान हासिल करके अपने परिवार के साथ ही जिले का मान बढ़ाया है तथा गांव और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है.

पुरुष एवं महिला लाभार्थियों के बीच किया गया 121 कंबल का वितरण

बलिया. स्थानीय ग्राम सभा के दुर्गा मंदिर पर मां कुलदेवी दुर्गा ट्रस्ट के तत्वाधान में 121 कंबल का वितरण पुरुष एवं महिला लाभार्थियों के बीच किया गया. वितरण का कार्य भूतपूर्व सैनिक कामता सिंह के द्वारा किया गया.

प्रथम शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के तहत रविवार को कांग्रेस के साथ प्रांतीय अध्यक्ष व फरीन्दा से विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने मंगल पांडे की आदमकद प्रतिमा नगवा में माल्यार्पण कर एक चौपाल का आयोजन किया. इस चौपाल की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी एवं संचालन संतोष चौबे ने किया.

दुबहर थाने पर सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ कराए गए

दोनों अतिथियों ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान, छात्र नेता ,स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस विभाग के सिपाहीयों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाए.

परिषदीय विद्यालय के बच्चों का सम्मान समारोह

न्याय पंचायत आमघाट के बच्चों ने आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया ,जिसमें बालकों के 50 मीटर, 100 मीटर एवं 400 मीटर के दौर में प्रथम स्थान प्राप्त किए.

कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियन कन्या प्राथमिक विद्यालय नगवा के छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

दुबहर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियन होने पर, कन्या प्राथमिक विद्यालय नगवा  की विजेता छात्राओं को विद्यालय परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान ने शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा का सीओ ने लिया जायजा

रविवार को देर शाम जहां जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी के साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली वहीं पर सोमवार को दोपहर में नगर क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने यज्ञ स्थल, प्रवचन पंडाल, भोजन व्यवस्था, भोजनालय, जलपान गृह के साथ बाहर से आने वाले लोगों के निवास स्थल एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया.

दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल पर चोरों ने किया हाथ साफ

सूर्य प्रकाश पुत्र बालखंडी निवासी ओझा कछुआ सरबहनपुर रोज की भांति अपनी ग्लैमर मोटरसाइकिल यूपी 60 ए ए 4209 दरवाजे पर खड़ा कर सो गए. सुबह सोकर उठे तो उनकी मोटरसाइकिल दरवाजे से गायब थी.

बार बार टूट रहा हाईटेंशन तार, लोगों में भय व्याप्त

क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती गांव में जानकी देवी पत्नी विश्वनाथ बर्मा के घर के पास बार-बार ग्यारह हजार के हाईटेंशन तार के टूट जाने के कारण लोगों में जानमाल का खतरा मण्डराने लगा है.

ब्लाक प्रमुख के चाचा की इलाज के दौरान हुई मौत

दुबहर, बलिया. विकासखंड बेलहरी के ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी के चाचा व सपा के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के बड़े भाई धनंजय तिवारी उर्फ धन्नू तिवारी (50) का निधन इलाज के दौरान सोमवार …

युवक ने गंगा में लगाई छलांग, डूबा

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव निवासी सुधीर राम पुत्र मन्नू राम पुत्र बीरबल राम उम्र 20 वर्ष बुधवार की शाम लगभग 4:30 बजे घर से नाराज होकर गंगा पर बने पंडित जनेश्वर मिश्रा सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दिया.

दुबहर थाने में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दुबहर थाने में शुक्रवार की देर रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र की देखरेख में मनाया गया.

दुबहर पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली

भारतवर्ष में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता और देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य को लेकर शुक्रवार के शाम को आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत थाना दुबहर के प्रांगण में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने तिरंगा फहराया तथा थाना परिसर से वाहन से पुलिस प्रशासन द्वारा रैली निकाली गई.

यस बाबा पूजनोत्सव के मौके पर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्थानीय क्षेत्र के दोपही (अगरौली) ग्राम सभा में यस बाबा वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन ग्राम प्रधान मारिया गुप्ता व पूजा कमेटी व ग्रामीणों के द्वारा किया गया.

पूरे दिन और रातभर बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी

दुबहर स्थित विद्युत उपकेंद्र से संचालित बिजली आपूर्ति बदहाल अवस्था में पहुंच गई है. स्थानीय दुबहर विद्युत फीडर से 24 घंटे में मात्र 4 से 5 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है. वह भी अनवरत कभी भी 2 घंटे तक नहीं चल पा रही है. जिसके कारण स्थानीय उपभोक्ताओं में काफी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है. इस उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति बदहाल स्थिति में पहुंचने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं. रात में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों विशेषकर बच्चों तथा वृद्धजनों का सोना तक मुश्किल हो गया है.

भृगु मंदिर में स्थित हनुमानजी का पूजा करेगा बारी समाज

दुबहर , बलिया. बारी समाज द्वारा भृगु मंदिर में स्थापित महावीर मंदिर के वार्षिक पूजन उत्सव का कार्यक्रम 2 अगस्त मंगलवार को पूरे विधि विधान के साथ संपन्न होगा.   इस संबंध में जानकारी …

प्रकृति के सभी जीव-जंतु पर्यावरण संतुलन के लिए- जीयर स्वामी

भोजन अल्पाहार होना चाहिए जितने से शरीर की रक्षा हो सके. अग्राह्य भोजन से शरीर रोगयुक्त होता है. मांसाहार मनुष्य के लिए उचित नहीं. इसके पक्ष में मांसाहारी जीवों की भोजनालय वृत्ति का उदाहरण नहीं देना चाहिए.

नगवा से वारंटी गिरफ्तार, दुबहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

स्थानीय पुलिस को एक वांछित वारंटी के गिरफ्तारी में सफलता मिली है.दुबहर,बलिया में वांछित कई महीनों से फरार चल रहा वांछित वारंटी अभियुक्त चन्द्रशेखर यादव पुत्र सिंहासन यादव नगवा थाना दुबहर जिला बलिया को 14 जुलाई को 10.40 बजे गिरफ्तार किया गया.

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चलाया वृहद वृक्षारोपण का अभियान, पहले दिन 110 स्थानों पर किया पौधारोपण

भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो दिवसीय वृहद पौधारोपण अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूरे जनपद में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया. आम जनमानस से उनके संरक्षण हेतु अपील की. इस अभियान की औपचारिक शुरुआत शहर के गुलाब देवी महिला इंटर कॉलेज में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ तथा प्रधानाचार्य की उपस्थिति में पौधारोपण करके किया गया.