बीते चौबीस घंटे के अंदर हुए सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई. यह घटनाएं भीमपुरा थाना क्षेत्र के बेलौली व नरहीं थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के तेतरपुर गांव के पास हुई. दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले वाहन भाग निकले.
मनियर मार्ग के बसारिकपुर चट्टी पर मंगलवार को सड़क पार करते समय 60 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसी क्रम में बेल्थरा मार्ग के मिर्जापुर गांव के समीप दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए.
सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज विद्यालय परिसर के बाहर किसी कारण वश छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के समीप कार के धक्के से अनुराग (7) पुत्र बृजेश यादव की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पकवाइनार-चंद्रवार मार्ग स्थित शाहमुहम्मदपुर गांव के पास शनिवार की रात सात बजे बोलेरो सवार बदमाशों बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी को गोली मारकर बाइक लूट भाग निकले.
दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया. इसमें एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया
वाराणसी-छपरा रेलमार्ग पर रिविलगंज स्टेशन के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने उसे सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
ल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव के समीप सोमवार की शाम करीब आठ बजे इंडिको गाड़ी की जद में आकर मोटरसाइकिल सवार 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला चट्टी पर बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़े.
जिला अस्पताल में उच्चकों की सक्रियता बढ़ गई है. आए दिन मरीजों के कीमती सामान गायब हो रहे हैं. सोमवार को महिला मरीज से उच्चकों ने नकदी सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया.
जिला अस्पताल परिसर स्थित सफाई कर्मियों के आवास में सोमवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया. इस बीच पत्नी ने पति पर तेजाब फेक दिया. उसका उपचार जिला अस्पताल में हुआ. सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.
बहादुरपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार को पढने गए आठ वर्षीय बालक हाईटेंशन तार की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
तेज बरसात के बीच कच्ची मकान का दीवार गिरने से चइती देवी (55) पत्नी तिलेश्वर बिंद की मौत हो गई. उधर, भैसहां चट्टी पर सड़क क्रॉस करते समय गड़वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कमांडर की चपेट में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए.