Tag: गाजीपुर
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की पहल पर रेलवे से गाजीपुर जिले को एक और सौगात मिली है. गाजीपुर से हावड़ा के लिए एक और नई ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इससे कोलकाता आने जाने में जनपदवासियों को काफी सहूलियत होगी. 19 दिसंबर को सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बकायदे नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गाजीपुर से हावड़ा के लिए रवाना करेंगे.
राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढों मे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए छात्र नेता विवेकान्द पाण्डेय के विरूद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की घोर निन्दा की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन अपराधियों व अराजक तत्वों को जेल में होना चाहिए वे सत्तासीन दल का झण्डा लगाकर लग्जरी गाड़ियों में घुम रहे हैं.
धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र के खिलाफ दाखिल चुनाव याचिका की सुनवाई कर रहे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल बुधवार को काफी तल्ख दिखे. याचि पूर्व विधायक डॉ.राजकुमार गौतम के मुताबिक धर्मार्थ मंत्री के वकील केआर सिंह ने अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी, लेकिन न्यायमूर्ति ने साफ कहा कि बार-बार आप लोग मोहलत मांगते हैं.
रेल एवं दूरसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को रामलीला मैदान लंका में 1724 दिव्यांग भाई-बहनों को सहायक कृत्रिम अंग, ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण प्रदान किये.भारत सरकार के समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित सहायक उपकरण वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि बात करने से समाज की सेवा नहीं होती है, इसके लिए काम करना पड़ता है.
रेल एवं दूरसंचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को रामलीला मैदान में गूगल इंडिया और टाटा ट्रस्ट द्वारा आयोजित महिलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण भारत की महिलाओं को आनलाइन होने के लिए शिक्षित करना है और उनकी सहायता करना है. ताकि वह इंटरनेट पर उपलब्ध सूचनाओं का लाभ उठा सके.
मैनपुरी के वर्तमान जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह के तीसरे सुपुत्र डॉ. अनुतोष कुमार सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में आयोजित भव्य दीक्षान्त समारोह में न्यूरोलॉजिस्ट की डिग्री प्रदान की गयी. इस कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी उपस्थित रहे.
