Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर तहसील में औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाएं, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर तहसील में औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाएं, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को तहसील सिकंदरपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील परिसर की साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को..
General Desk 7 February, 2026 1 minute read
Sikandarpur Auchak nirikshan

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को तहसील सिकंदरपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील परिसर की साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में स्थित तालाब का अवलोकन किया। तालाब की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्होंने नगर पालिका सिकंदरपुर को तालाब के सुंदरीकरण, नियमित जलभराव तथा चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तहसील परिषद परिसर में स्थित तालाब के समीप खाली पड़ी भूमि पर आमजन के उपयोग हेतु पार्क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने तहसील के अंदर आने-जाने वाली सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया और सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर में स्थित उप कोषागार कार्यालय में उप निबंधन कार्यालय को शिफ्ट करने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ग्राम न्यायालय का भी निरीक्षण किया, जहां शौचालय की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम न्यायालय परिसर में संचालित कैंटीन को नीलामी के माध्यम से हटाकर वहां अन्य कार्यालय शिफ्ट करने को कहा।

तहसील परिसर में चारों ओर गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और नगर पालिका सिकंदरपुर को 15 दिनों तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर तहसील परिसर को साफ-सुथरा बनाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने तहसील गेट के सामने लगे जनरेटर को तहसील सभागार के पीछे शिफ्ट कराने तथा तहसील परिषद में विद्युत विभाग द्वारा स्थापित ट्रांसफार्मर को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने न्यायालय कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अलमारियों में रखी फाइलों का रखरखाव अव्यवस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने तथा अभिलेखों का सही रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि तहसील परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: Ballia-तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
Next: Ballia-मुंडन संस्कार में महिला गिरोह ने उड़ाया मंगलसूत्र, हल्दी पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.