सपा नेता आज़म ख़ान की रिहाई पर बेल्थरा रोड तहसील में समर्थक अधिवक्ताओं ने बांटी मिठाई

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड

बेल्थरा रोड,बलिया. समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री आज़म ख़ान की रिहाई की खबर मिलने से बेल्थरारोड तहसील परिसर में समर्थक अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और इसे न्याय की जीत बताया।

अधिवक्ता अमानउल हक़ अब्बासी ने कहा कि आज़म ख़ान की रिहाई न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि न्यायप्रिय जनता की भी बड़ी जीत है। वर्षों से अन्याय का जो दौर चल रहा था, उसका अंत हुआ है। वहीं अधिवक्ता राशिद कमाल पाशा ने कहा कि “आज का दिन लोकतंत्र और न्यायपालिका की गरिमा को मजबूत करने वाला है। सच और संविधान ने आज़म साहब को आज़ादी दिलाई है।

अधिवक्ता वीरेंद्र बहादुर यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि “यह रिहाई सपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को और ऊँचा करेगी। उन पर झूठे मुकदमे लादे गए थे, लेकिन आखिरकार सत्य की जीत हुई।”

इस अवसर पर एडवोकेट राशिद कमाल पाशा, एडवोकेट अमानउल हक़ अब्बासी, एडवोकेट वीरेंद्र बहादुर यादव, एडवोकेट वकार अहमद, समाजसेवी विनोद मानव, गजनंद यादव समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel