Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • प्रदेश व केन्द्र सरकार पर समाजवादी नेताओं ने जम कर निशाना साधा
  • Uncategorised

प्रदेश व केन्द्र सरकार पर समाजवादी नेताओं ने जम कर निशाना साधा

बहुत दिनों बाद बलिया की राजनीति में दिखी गरमाहट धरना प्रदर्शन के बाद मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन दिया
General Desk 27 January, 2018 1 minute read

बहुत दिनों बाद बलिया की राजनीति में दिखी गरमाहट

धरना प्रदर्शन के बाद मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन दिया

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के गलत व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को अलग-अलग विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने अपने निकटवर्ती तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया, और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन वहां के अधिकारियों को सौंपा.

बहुत दिनों के बाद यह पहला अवसर था जब समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी चुप्पी तोड़ी और प्रदेश व केन्द्र सरकार पर हमलावर रहे. लोगों से सवाल किए कि क्या आ गए अच्छे दिन? क्या ऐसे ही अच्छे दिन की उम्मीदों पर केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाए ? क्या यह सरकारें उम्मीदों पर खरी उतर पाई है ? अगर नहीं तो अब आवाज उठनी चाहिए. गांव गिरावं से लेकर देश स्तर की समस्याओं पर सपा नेताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा.

जिला मुख्यालय पर बलिया नगर और फेफना विधान सभा के समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीतिओ की खिलाफत की गयी. जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सदर विधान सभा नेता लक्ष्मण गुप्ता, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, राम जी गुप्ता आदि माजूद रहे. इस कार्यक्रम की अगुवाई राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर ने किया.

रसड़ा तहसील प्रांगण में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. उप जिलाधिकारी को राज्यपाल से सम्बोधित 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा. इसके पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुये तहसील प्रांगण पहुचे थे. धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केन्द्र एवम प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो का केवल सपा ही मुहतोड़ जबाब दे सकती है. इस मौके पर पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय, चंद्रशेखर सिंह, चंद्रमा सिंह, संजय यादव, विजय शंकर यादव, अभय सिंह रिंकू, सतीश सिंह, मान सिंह सेंगर, पुरुषोत्तम यादव, राजेश तिवारी, अभिषेक तिवारी बिट्टू, ललित सिंह बिट्टू, गुलजार अहमद आदि लोग उपस्थित रहे.

बैरिया तहसील पर सांसद नीरज शेखर ने कहा कि भाजपा सरकार से सभी लोग उब गए हैं. लोक लुभावन झूठे वादे करना इनके सिद्धांतों में शुमार है.आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं. जीएसटी के कारण छोटे-मोटो उद्योग धंधे बंद होने से बेरोजगारी बढ़ गई है. बेरोजगारों की फौज लंबी हो गई है.

पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने भाजपा सरकार द्वारा सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के विधायक सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामलों में एफआईआर करा रहे हैं. सपा समर्थक कोटेदार व प्रधान डरे-सहमें हैं. अब इसका जमकर प्रतिवाद किया जाएगा. पूर्व विधायक सुभाष यादव ने किसानों, नौजवानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बैरिया की राजनीति लाल बालू, शराब और राशन-किरासन में सिमट जाने की बात कही.
कार्यक्रम को मुख्य रूप से राजप्रताप यादव, अरविंद सिंहसेंगर, उमेश यादव, लालू यादव, निर्भय सिंह गहलौत, पदुम प्रसाद गुप्त, बलराम मौर्य, अवधेश यादव, अजय सिंह, दशरथ यादव, मुन्ना यादव, धनंजय सिंह, सत्येंद्र यादव, शैलेश सिंह, मोहम्मद मुसाफिर, मोहम्मद एखलाक सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया. अध्यक्षता बैजनाथ यादव व संचालन निर्भय नारायण सिंह ने किया.
सिकन्दरपुर तहसील पर समाजवादी पार्टी के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया. धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह कर राजनीतिक रोटी सेक रही है. गाय, गंगा, मंदिर के नाम पर प्रदेश की जनता को लड़ाने का काम किया जा रहा है. धर्म या संप्रदाय में बात कर लोगों को के बीच आपसी वैमनस्यता फैलाने का काम केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है. आज वर्तमान समय में प्रदेश में हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं. बावजूद इसके रोकथाम के नहीं बल्कि राजनीति की रोटी सेकने का काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल उद्योगपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह गई है. गरीब किसान मजदूर आज प्रदेश में लूटा जा रहा है. लेकिन कोई भी अधिकारी व कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. सभा को डॉक्टर मदन राय, रामजी यादव, वीर बहादुर वर्मा, भीषम यादव, खुर्शीद आलम, शिवजी यादव त्यागी, त्रिलोकी यादव, लालबाबू यादव, रामायण यादव, हरेंद्र पासवान संजय यादव आदि लोगों ने संबोधित किया. अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर चौधरी संचालन जिला पंचायत सदस्य अनन्त मिश्रा ने किया.

बांसडीह तहसील पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि प्रदेश व देश की जनता को ठगने का काम किया गया. राजनीति में झूठ का स्थान नही होता है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सुप्रीम कोर्ट के जज जनता से न्याय मांग रहे है. किसान बेहाल है. सरकार के मुख्यमंत्री और लोग केवल भाषणों में किसान के कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमो की घोषणा दिन प्रतदिन करते आ रहे है. परंतु धरातल पर किसानों के लिए कोई भी लाभकारी कार्य नही हुआ हैं. अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में किसानों को मुफ्त सिचाई, फसल बीमा, समय पर बिजली ,उर्वरक एव बीज की भरपूर ब्यवस्था थी. लेकिन भाजपा की सरकार इनको बनाये रखने में असफल साबित हो रही है.
किसानों का धान बिचौलियों से खरीदा जा रहा है. अभी तक बच्चों को स्वेटर उपलब्ध न कराना, डीजल पेट्रोल के दाम में बेतहाशा वृद्धि की गई है. यह सरकार किसान विरोधी है. सांसद व विधायक लाल बालू का खेल खेल रहे है.जबकि बालू बिहार से आता है. इसके बाद उपजिलाधिकारी बाँसडीह अनिल कुमार चतुर्वेदी को महामहिम राज्यपाल को सात सुत्रीय ज्ञापन नेता बिरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने सौंपा. धरना सभा मे मुख्य रूप छितेश्वर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, अरविन्द गाँधी, नन्दलाल यादव, राकेश तिवारी छोटे, शुभम सिंह, डा जगदीश रावत, शिवानंद सिंह,रमेश सिंह, अरविन्द गांधी, श्यामबहादुर सिंह, डा हरिमोहन सिंह, यदुनाथ सिंह, अतुल कुमार पांडेय, मिंटू मिश्रा रविन्द्र सिंह, बीरबल राजभर,रामलक्षन राजभर, अरविंद राजभर , प्रधान विजय यादव,सुभाष ओझा,उमेश मिश्र, रामदेव यादव,रमाशंकर यादव, आदि रहे. अध्यक्षता समाजवादी पार्टी बिधानसभा बांसडीह हरेंद्र सिंह व संचालन हीरा लाल वर्मा ने किया.

Post navigation

Previous: अनियन्त्रित बोलेरो टकराई पेड़ से, तीन घायल
Next: तेज रफ्तार जेसीबी के चपेट मे आए युवक की मौत

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.