Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. समाजवादी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि बलिया जनपद को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में विशेष पैकेज सरकार के तरफ से दिया जाना चाहिए। सपा के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने यह भी कहा कि प्रलयकारी बाढ़ के कारण जिन लोगों के मकान गिर गए है उन्हें जमीन देकर सरकार मकान बनवाए, जिन किसानों के फसल बर्बाद हुई है उन्हें फसलों का उचित मुआवजा दिया जाय।
सपा प्रवक्ता ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के लोग सिर्फ फोटो शूट करा रहे हैं. सत्ता पार्टी के लोगो को जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ लम्बी लम्बी बाते है धरातल पर सब हवा हवाई है।
सपा प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी सरकार के सूची में बलिया जनपद आखिरी पायदान पर है बलिया के विकास से यह सरकार मुंह फेर चुकी है। जिसका जवाब बलिया के लोग भी समय पर जरूर देंगे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


