विधायक उमाशंकर सिंह ने बंद चीनी मिल और प्यारेलाल चौराहा खोलने की मांग विधानसभा में उठाई

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया

रसड़ा,बलिया. उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है। बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में नियम 51 एवं 301 के अंतर्गत वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करने एवं लखनऊ मार्ग स्थित रसड़ा नगर के प्यारेलाल चौराहा को पुनः खोले जाने की मांग उठाई है।

विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि जनपद बलिया के रसड़ा में एक मात्र उद्योग के नाम पर चीनी मिल स्थापित थी। जनपद के साथ साथ गाजीपुर एवं मऊ के किसान गन्ना पेराई के लिए आते थे। वर्षों पूर्व चीनी मिल को पूर्व सपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया। वर्षों से बंद होने के कारण बलिया गाजीपुर मऊ के गन्ना किसानों को अपना गन्ना पेराई एवं विक्रय हेतु अन्य जनपद आजमगढ़ की सठियाव तथा मऊ की घोसी चीनी मिल ले जाना पड़ता है। ये दोनों चीनी मिल बलिया से लगभग 70 से 100 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इससे गन्ना किसानों को उनकी  समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। चीनी मिल अविलंब चालू किए जाने से जनपद समेत मऊ एवं गाजीपुर के लाखों किसान लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि बलिया लखनऊ मार्ग पर रसड़ा नगर में प्यारेलाल चौराहा स्थित है. उस चौराहे से क्षेत्रीय आम जनता, अधिवक्ता आदि रसड़ा बाजार, अस्पताल, थाना, मुंसिफ  न्यायालय, स्कूल, ब्लॉक, तहसील  के लिए आते-जाते हैं. बलिया मऊ मुख्य मार्ग बनते समय प्यारेलाल चौराहे पर डिवाइडर बना दिए जाने के कारण चौराहा बंद हो गया। जिससे आम जनमानस को भारतीय भारी कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ रहा है।

प्यारेलाल चौराहे पर भूमि अधिकृत कर उसे चौराहे का विस्तारीकरण  करते हुए भव्य चौराहा बनाकर चालू किया जाए। इस समय संबंध प्रशासन से भी कई बार  शिकायत की जा चुकी है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel