Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • भोजपत्तर
  • अब तो यों ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज: डा० गणेश
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • भोजपत्तर

अब तो यों ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज: डा० गणेश

अब तो यों ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज: डा० गणेश
General Desk 29 April, 2019 1 minute read

बलिया। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा के पूर्व प्राचार्य एवं पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक ने बताया कि अब मौसम का मिजाज यों ही बदलता रहेगा. इस वर्ष अप्रैल माह में ही पड़ रही भीषण गर्मी एवं दिल दहलाने वाला भीषण ‘लू’ यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि आखिर इतनी भीषण गर्मी पड़ने का क्या कारण है? क्या मई – जून में अभी और भीषण गर्मी पड़ेगी?
डा० पाठक ने बताया कि यदि हम बलिया के परिप्रेक्ष्य में देखें तो यह तथ्य सामने आया है कि बलिया में अप्रैल में में इतनी भयंकर गर्मी अभी तक नहीं पड़ी थी. इधर चार-पाँच दिनों के तापमान को देखें तो बलिया का तापमान पाँच दिन पूर्व 39 अंश सेण्टीग्रेट था जो इसके बाद दो दिनों तक 40 अंश सेण्टीग्रेट हो गया. 26अप्रैल को तापमान 41अंश, 27 अप्रैल को 42 अंश, 28 अप्रैल को 42.5 अंश एवं आज 29 अप्रैल को 43 अंश सेण्टीग्रेट हो गया है.

मौसम विज्ञान के अनुसार 29 अप्रैल को उच्च तापमान के मामले में बलिया का उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान रहा और आज भी यही स्थिति है. मौसम विज्ञान के अनुसार अभी दो -तीन दिनों तक बलिया का तापमान 43 अंश सेण्टीग्रेट बरकरार रहेगा. इसके बाद ही एक-दो अंश तापमान कम हो सकता है. अगर अप्रैल की यह स्थिति है तो मई एवं जून और भी भयावह हो सकता है.
डा० पाठक ने बताया कि न केवल बलिया में बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर-प्रदेश में तापमान वृद्धि की यही स्थिति बनी हुई है. इसका पहला कारण तो यह दिखाई दे रहा है कि मार्च- अप्रैल में प्रति वर्ष कुछ वर्षा है जाया करती थी, किन्तु इस वर्ष बहुत कम वर्षा हुई है. जिसके चलते तापमान में वृद्धि होती गयी. बलिया सहित पूरे पूर्वी उत्तर-प्रदेश में न केवल अप्रैल माह में बल्कि पूरे गर्मी में तापमान में वृद्धि का प्रमुख कारण यह है कि इस क्षेत्र के अधिकांश जिले प्राकृतिक वनस्पति की दृष्टि से वन शून्य क्षेत्र हैं, और जो कुछ मानव द्वारा रोपित वृक्ष आवरण है वो भी दो- तीन प्रतिशत से अधिक नहीं है. जिसके चलते इन क्षेत्रों में गर्मी को अवशोषित करने का कोई दूसरा कोई विकल्प नहीं है. जिससे तामान में वृद्धि होती जा रही है. यह भी बताया कि बलिया जनपद की अधिकांश भूमि बलुई- दोमट है. बलुई मिट्टी का यह गुण होता है कि वह सूर्य की गरमी से शीघ्र ही गरम होकर पूरे वातावरण को गरम कर देता है. यही कारण है कि इस क्षेत्र में दिन में तापमान अधिक हो जाता है, जबकि रात में तापमान दिन की अपेक्षा कम हो जाता है.
बताया कि वैसे उपरोक्त तथ्य तो तापमान वृद्धि के स्थानीय कारण रहे हैं. किन्तु यदि व्यापक रूप में वास्तविक कारण देखा जाय तो न केवल इस क्षेत्र में बल्कि पूरे देश में तापमान में वृद्धि का प्रमुख कारण ” ग्लोबल वार्मिंग” है. अर्थात् पृथ्वी के तापमान में लगातार वृद्धि होना. पृथ्वी के वातावरण में हो रही यह वृद्धि ग्रीनहाउस प्रभाव, ओजोन परत में हो रहे क्षय, वन-विनाश, उद्योगों से निःसृत विषैली गैसों एवं मोटर वाहनों में हो रही निरन्तर वृद्धि से हो रही है. ग्रीनहाउस प्रभाव के चलते गैस चेम्बर का काम करने लगी है, ओजोन परत में छिद्र होने से सूर्य की पराबैगनी किरणें सीधे धरातल पर पहुँच कर पृथ्वी के वातावरण को गरम कर दे रही हैं. उद्योगों एवं मोटर वाहनों से निकला विषैला कार्बन- डाई- आक्साइड एवं अन्य विषैली गैसें वायुमण्डल को गरम कर दे रही हैं और वन-विनाश तथा आधुनिक कृषि प्रणाली से भी पृथ्वी का वायुमण्डल निरन्तर गरम होता जा रहा है. जिससे पृथ्वी के तापमान में निरन्तर वृद्धि होती जा रही है. डा० पाठक ने बताया कि इस ग्लोबल वार्मिंग का दुष्प्रभाव मानव शरीर सहित कृषि उत्पादन, जीव-जन्तुओं एवं वनस्पति जगत पर भी पड़ता है. यही नहीं ग्लोबल वार्मिंग से मानसून की क्रिया भी प्रभावित होती है. जिससे कहीं अति वृष्टि होती है तो कहीं अनावृष्टि होती है. फलतः बाढ़ एवं सूखा दोनों का दंश झेलना पड़ता है. निरन्तर वर्षा में कमी होते जाने से उपजाऊ खेत भी मरूभूमि बनते जाते हैं.
डा० पाठक ने खासतौर से बलिया सहित पूरे पूर्वी उत्तर- प्रदेश के संदर्भ में कहा कि यदि इस क्षेत्र के वनावरण में वृद्धि नहीं की गयी तो इस क्षेत्र की कृषि भूमि भी अनुपजाऊ एवं ऊसर होकर मरूस्थलीकरण की तरफ अग्रसर होती जायेगी. कारण की जहाँ 33 प्रतिशत भूमि वनस्पतियों का आवरण होना चाहिए, वहाँ मात्र दो-तीन प्रतिशत भूमि पर ही वृक्षावरण है. भला ऐसी स्थिति में हम पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं. यही नहीं वृक्षावरण न होने से निरन्तर प्राकृतिक आपदाओं में भी वृद्धि होगी और उसकी भयावहता भी बढ़ती जायेगी, जिससे न केवल मानव, बल्कि सम्पूर्ण जीव- जगत का ही अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा.

Tags: मौसम

Post navigation

Previous: गठबंधन से सनातन ने भरा पर्चा, बलिया व सलेमपुर में अंतिम दिन हुए 9-9 नामांकन
Next: बलिया में 9 और सलेमपुर में 6 का नामांकन खारिज

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.